सोहा अली खान और कुणाल खेमू बॉलीवुड की एक प्यारी और खूबसूरत जोड़ी हैं। दोनों का जब अफेयर चल रहा था तब भी किसीने नहीं सोचा था क़ी इनका रिश्ता कहीं पहुंचेगा क्योंकि दोनों ही बहुत अलग तरह के इंसान हैं। सोहा एक रॉयल फॅमिली से ऑक्सफ़ोर्ड की पढ़ी हुई कम बोलने वाली, किताबों में डूबी रहने वाली लड़की और कुणाल एक आम भारतीय घर के सीधे सादे लोकल ट्रेन्स में ट्रैवल करने वाले मस्तीखोर लड़के। जब अपनी पहली फिल्म के सेट पर ये दोनों मिले तो इनमें इसी कारण ज़्यादा बातें नहीं होती थीं पर फिल्म का अंत होते होते दोनों एक दूसरे से थोड़ा घुल मिल गए थे। बाद में कुछ और फिल्में करने के बाद दोनों एक दूसरे के करीब ए और फॉर लिव-इन में रहने का फैसला किया। एक दूसरे को अच्छी तरह परखने के बाद ही दोनों ने शादी का फैसला किया।
अपनी निजी ज़िंदगी के बारे में बात करते समय कुणाल ने एक मज़ेदार बात बताई। उन्होंने कहा कि वो और सोहा भी आम कपल्स की तरह काफी झगड़ते हैं और बहस करते हैं। लेकिन इस बहस के दौरान वो एक चीज़ में सोहा से मात खा जाते हैं। कुणाल ने बताया कि क्योंकि सोहा ऑक्सफ़ोर्ड से पढ़ी हैं उनकी अंग्रेजी बहुत अच्छी है और कुणाल एक आम भारतीय व्यक्ति हैं। तो बहस करते समय सोहा अंग्रेजी में झगड़ती हैं और कुणाल हिंदी में बहस करते हैं। ऐसा करते वक्त कई बार ऐसा होता है कि सोहा कुछ भारी भरकम अंग्रेजी के शब्द बोल जाती हैं जिनके बारे में कुणाल को कुछ नहीं पता। कुणाल ने बताया कि ऐसे में वो झट से गूगल करके उस शब्द का अर्थ ढूंढते हैं कि आखिर क्या बोल गयी सोहा।
कुणाल की ये बात काफी मज़ेदार है और ये भी बताती है कि वो एक सरल इंसान हैं किसी हाई फाई सेलेब्रिटी की तरह उन्हें अपनी इमेज की चिंता नहीं होती कि लोग क्या सोचेंगे। उन्होंने खुद माना कि सोहा का उनकी ज़िंदगी पर बहुत बड़ा असर है और सोहा के कारण बाकी चीजों के अलावा उनके शब्दकोष में भी बहुत सुधार हुआ है। कुणाल ने कहा कि वे दोनों बहुत झगड़ते हैं लेकिन हमेशा ये ध्यान रखते हैं कि झगडे का मतलब एक दूसरे पर हावी होना कतई नहीं होता और इस बात को पूरी तरह फॉलो भी करते हैं।
बॉलीवुड में कई सितारे और कई सुपर सितारे हैं जिन्हें हम उनके काम और उनकी फिल्मों की बदौलत जानते हैं। कोई बेहद अच्छा एक्टर है तो कोई ऐवरेज। लेकिन जैसे हमारी भी एक दूनिया ऑफिस के बाहर होती है , वैसे ही इन सितारों में भी सिर्फ एक्टिंग का ही हुनर नहीं है , कुछ और भी ऐसी चीजें हैं जिनमें ये काफी महारत रखते हैं। आइये आपको बताएं आज उन सितारों के बारे में जो एक्टिंग के अलावा भी हुनर रखते हैं।
आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर अपने किरदारों में जान डाल देते हैं और खुद उस किरदार का जीवन जीने लगते हैं। बेहतरीन एक्टिंग के अलावा आमिर एक बहुत अच्छे चैस प्लेयर भी हैं। जी हाँ , जो लोग उन्हें जानते हैं वे बताते हैं कि वे काफी अच्छे दर्जे का चेस खेलते हैं। उन्होंने कुछ गेम्स तो पूर्व ग्रांडमास्टर विश्वनाथन आनंद के साथ भी खेले हैं।
सलमान खान
सलमान के इस हुनर के बारे में पहले कम लोग जानते थे लेकिन अब सोशल मीडिया के कारण काफी लोग जानते हैं। सलमान एक बहुत ही अच्छे चित्रकार हैं। उनकी पेंटिंग्स अक्सर आप सोशल मीडिया पर देख सकते हैं। उन्होंने कई पेंटिंग्स अपने मित्रों और परिजनों को गिफ्ट भी की हैं। उनकी पेंटिंग्स देखकर आपको यकीन ही नहीं होगा कि ये सलमान ने बनायीं हैं क्योंकि वे एक प्रोफेशनल चित्रकार जैसी पेंटिंग्स बनाते हैं।
यामी गौतम
यामी दिखने में ही खूबसूरत नहीं बल्कि घरों को भी खूबसूरत बनाती हैं। वे एक बेहद अच्छी इंटीरियर डिज़ायनर हैं। उन्होंने अपना पूरा खुद ही डिज़ायन किया है और अक्सर अपने दोस्तों और परिजनों को भी वे इस काम में मदद करती रहती हैं। लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में उनकी पकड़ काफी अच्छी है।
कंगना रनौत
कंगना की खूबसूरती, उनकी एक्टिंग और उनके बयान तीनों ही हमेशा चर्चा में रहते हैं। हर कोई उनके व्यक्तित्व के इन पहलुओं के बारे में जानता है लेकिन बहुत कम लोग ये जानते हैं कि कंगना काफी अच्छी कुकिंग भी करती हैं। अक्सर एक्टर्स को खाना बनाना नहीं आता क्योंकि उनका रूटीन काफी बिज़ी रहता है , लेकिन कंगना एक प्रोफेशनल शेफ की तरह ही कई शानदार डिशेस बना सकती हैं और खाने वाले उँगलियाँ चाटते रह जाते हैं।
रणदीप हूडा
अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले रणदीप एक बेहद अच्छे दर्जे के पोलो खिलाडी हैं। उनका घोड़ों के प्रति प्यार तो सब जानते हैं और ये भी जानते हैं कि उनका खुद का एक अस्तबल है जहाँ वे अक्सर दिखाई देते हैं। घुड़सवारी उनका शौक है और वे एक शो जम्पर भी हैं। इतना ही नहीं पोलो के प्रति अपने लगाव के कारण उन्होंने पूरी एक पोलो टीम भी खरीद रखी है।
कटरीना कैफ
कटरीना अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के अलावा एक और चीज़ से आपको इम्प्रेस कर सकती हैं और वो है गिटार बजाना। उन्हें जानने वाले कहते हैं कि वे काफी अच्छा गिटार बजाती हैं। सोशल मीडिया पर उनका गिटार बजाते हुए का एक वीडियो भी वायरल हुआ था।
जॉन अब्राहम
जॉन आज एक सफल प्रोड्यूसर हैं। अभिनय के मामले में भी उन्होंने अपना एक मुकाम बना लिया है और फिजिकल फिटनेस की शुरुआत करने वालों में से एक जॉन इन सब कामों के अलावा एक और काम भी बहुत अच्छा करते हैं। जॉन का स्केचिंग का शौक है और वे काफी अच्छी स्केचिंग करते हैं। उनके मित्र और जानकार कहते हैं कि उनके स्केचेस देखकर आपको ऐसा लगेगा कि वे एक प्रोफेशनल हैं।
Motherhood is the most challenging job in the world, and you don’t get paid for it in cash. You got paid for it in terms of hugs, kisses, and a lot of love. raising a child is difficult so imagine how difficult it would be to raise twins or triplets together. Today we will tell you about those celebrity mothers who gave birth to twins or triplets and are wonderful mothers to their children.
Lisa Ray
Lisa was a top model once and her Bollywood career was also doing good when she was diagnosed with cancer. She lost some precious years in overcoming the dreaded disease. When she returned to Bollywood, the industry had changed and moved on. There wasn’t much work for her. So, she accepted domesticity, married, and had children. Now she has twin beautiful daughters, and she is raising them well.
Celina Jaitley
Celina came to Bollywood from the Miss India contest; she was extremely beautiful but her acting capabilities were always questioned and her films tanked too. Gradually she was sidelined. She married a foreign businessman Peer Haag and went on to have twin boys. After some years she became pregnant again and had twin boys again. but sadly, one of the twins died due to some complications. Celina is now mother to three lovely young boys.
Manyata Dutt
Manyata was a small-time actress who mostly did B grade movies once. She shot to fame and limelight after marrying Sanjay Dutt. Manyata and Sanju married in 2008 and Manyata gave birth to twins – a boy and a girl in 2010. The twins are named Shahran and Ibra and mean the world to her.
Sunny Leone
Sunny Leone entered Bollywood with much of a reputation. She was a porn star. But still people have accepted her somehow. Sunny wanted to be a mother so she adopted a baby girl Nisha with her partner Daniel. A couple of years later the couple became proud parents of twin boys. They now raise three happy children.
Farah Khan
Farah Khan is a well-known choreographer and director of Bollywood. Farah found love quite late in her life when she was already in her 40’s. Her husband is 8 years her junior. Farah couldn’t get pregnant naturally, so they opted for IVF and then she was blessed with triplets – a boy and two girls. The three kids are quite grown up now and the parents are super happy.
The student-teacher bond has been explored in Bollywood too and some of these characters are truly close to our heart. We have picked 5 of our favorite on-screen teachers from Bollywood films.
Amitabh Bachchan (Black)
Debraj Sahai of ‘Black’ is par excellence. A teacher who decides to teach a deaf and dumb girl and who succeeds in getting her the education she wished for and deserved. Amitabh Bachchan was eccentric, motivating, charming, surprising and what not in this brilliant teacher-student relationship movie.
Aamir Khan (Taare Zameen Par)
Playing Ramshankar Nikumbh, who knows how to connect with children on a personal level and who thinks that children have a world of their own as every child is special, Aamir touched a million hearts. Helping a little boy Ishan overcome his Dyslexia and restoring his faith in himself is what this movie was about. A beautiful story and moving presentation.
Naseeruddin Shah (Sir)
Acting stalwart Naseeruddin Shah brings to life any character that he plays. So when he played a lovely compassionate professor Aman Verma in the movie ‘Sir’ the audience couldn’t help falling in love with his character. He was an unconventional teacher whom every student loved and liked.
Shahrukh Khan (Mohabbatein)
The polo neck wearing, violin playing uber cool music teacher Mr. Raj Aryan of ‘Mohabbatein’ was a delight for the audience especially the younger lot. A music teacher who inspired his students to believe in love, fall in love and live for love. Shahrukh Khan’s portrayal of raj Aryan was perfect with all his dimpled smiles open arms song sequences along with his intense camaraderie with his principal Narayan Shankar (Amitabh Bachchan). This one teacher was all candy floss with no tension about cracking exams or scoring an A.
Boman Irani (Veeru Sahastrbuddhi)
‘3 Idiots’ was an iconic film and so was every character associated with the film. Veeru Sahastrbuddhi, the Dean of the esteemed engineering college was pivotal in this film. Virus (fondly called by the characters of the movie) believed that only toppers are successful as nobody remembers people who bag the second or third spot. From a strict Principal to a changed man with a changed philosophy towards education and learning, Veeru Sahastrbuddhi will always remain a favorite.
Kareena Kapoor Khan is the queen of sass and style. She owns everything she wears because she is super confident about herself and her body. She never shies away from flaunting her style even when most actresses go hiding – that is the time of pregnancy. This has been a general trend or mindset about pregnancy in Bollywood divas that they try their best to hide their baby bumps. But not Kareena. The first time she was pregnant she proudly showed off her baby bump at different stages of her pregnancy. We have assembled 5 of her best dresses to pick from.
The famous slit dress
Who can forget a super confident and super pregnant Kareena walking hand in hand with hubby Saif Ali Khan at her cousin’s wedding, wearing this gorgeous olive green maxi dress? What enhanced her look was the high slit.
The striped Maxi dress
Women dread horizontal stripes as they make them look wider but KAreena proved that it works the other way round during pregnancy. Stripes actually make the belly look smaller as they get elongated. This red and white striped maxi dress is a perfect choice.
Beautiful florals
Floral prints all over the dress, empire line and the saree like gathers at the waist make this dress look so gorgeous for a growing belly. Kareena does look mesmerizing in this Sabyasachi dress.
Simple Indian kurtis
The simple Indian kurtis are best when it comes to flaunting and managing your growing baby bump at any stage of pregnancy and Kareena does show her inclination towards kurtis.
Beautiful ruffled and flowy solid coloured gowns
Kareena wore some really beautifully made gowns during her first pregnancy and turned heads. Flowy gowns with ruffles and frills add a different charm and perfectly make your pregnant belly look gorgeous.
जैकी श्रॉफ जिन्हें सब प्यार से ‘जग्गू दादा’ कहते हैं ने हाल ही में अपनी फिल्मों के 5 सबसे पसंदीदा सीन्स बताये। जैकी व्यक्तित्व की तरह उनके ये किरदार भी बहुत रोचक हैं।
1 पहला सीन उन्होंने अपनी पहली फिल्म का बताया। ये फिल्म थी ‘स्वामी दादा ‘ जिसमें देव आनंद साहब ने उन्हें इंट्रोड्यूस किया था। जैकी ने कहा : “मेरे लिए ये भगवन द्वारा इंट्रोड्यूस किये जाने के बराबर था। मैं कभी नहीं भूलूंगा वो सीन जब मुझे और शक्ति कपूर को मधुमक्खियों के एक झुण्ड से बचते हुए भागना था। और याद रखें ये मधुमक्खियां असली थीं। ”
2 अपने दूसरे फेवरेट सीन के बारे में जैकी ने बताया कि ये उनकी फिल्म ‘देवदास’ से है जिसमें वे शाहरुख खान उर्फ़ देवदास के दोस्त चुन्नी बाबू बने थे। एक सीन में वे देवदास की आँखों से गिरता एक आंसू अपनी ऊँगली पर पकड़ते हैं और अपना डायलॉग बोलते हैं। उनके लिए ये सीन काफी ख़ास है।
3 तीसरा पसंदीदा सीन है 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘ब्रदर्स ‘ का जिसमें अक्षय कुमार घायल हैं और रिंग में लड़ाई कर रहे हैं। अक्षय ने फिल्म में उनके बेटे का किरदार निभाया था जिसकी अपने पिता से नहीं बनती। जैकी ने कहा कि ये सीन करते हुए उनका गला भर आया था।
4 जैकी के सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है ‘गर्दिश’ . चौथे सीन के बारे में बात करते हुए जैकी ने इसी फिल्म का नाम लिया और कहा कि फिल्म का क्लाइमैक्स सीन उन्हें पसंद है जिसमें वो कहते हैं “मैं बुरा आदमी नहीं बनना चाहता था बाबा। ” उन्होंने बताया कि प्रियदर्शन ने उनसे कहा था ‘बस ये शब्द कहो और अंत में रो दो। ” फिर रोशनी धीमी हो जाती है।
5 पांचवा सीन उन्होंने फिल्म ‘पत्थर के इंसान ‘ का बताया जिसमें विनोद खन्ना भी थे। उस सीन में विनोद साहब जग्गू दादा को 6 गोलियां मारते हैं। जग्गू दादा ने बताया कि फिल्म में सीन फिल्माते वक्त टीम के सदस्य उनके स्विच का तार लगाना भूल गए थे (जिससे गोली लगने का इफ़ेक्ट पैदा होता है ) इसके कारण 6 गोलियां लगने तक उन्हें करंट लगा।
इन सीन्स के बारे में जानकर निश्चय ही जग्गू दादा के लिए हमारा सम्मान बढ़ गया।
विराट और अनुष्का जिन्हें लोग प्यार से ‘विरूष्का’ कह कर पुकारते हैं – ने इस टेंशन भरे साल 2020 में लोगों को खुश होने का एक कारण दे दिया। आज ही विराट और अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट्स पर एक ही मेसेज के द्वारा सबको ये खुशखबरी दी कि उनके घर आँगन में जल्दी ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है और वे दोनों पहली बार माता-पिता बनने की राह पर हैं । अभी कुछ ही दिनों पहले करीना और सैफ ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था और अब ये खुशखबर। बॉलीवुड में एक के बाद एक बुरी ख़बरों के बीच इन खुशखबरियों ने फैंस को खुश होने का मौका दिया है।
विराट और अनुष्का दोनों ने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा “और इस तरह हुए हम तीन” . फोटो में अनुष्का का बेबी बम्प भी दिख रहा है। बच्चे के आगमन की सूचना देते हुए विराट और अनुष्का ने खुलासा किया कि बच्चे का जन्म जनवरी 2021 में होगा। विराट और अनुष्का की शादी 2017 में इटली में एक बहुत ही खूबसूरत समारोह में हुई थी। शादी की खबर भी उनके फैंस तक शादी होने के बाद ही पहुंची थी , इससे पहले किसी को कुछ पता नहीं था।
ये खबर सोशल नेटवर्क पर आते ही दोनों के फैंस में खलबली मच गयी और शुभकानाओं की तो जैसे बाढ़ आ गयी। बहुत से लोगों ने अपने अंदाज़ में मीम्स बना कर भी इस खुशखबरी को सेलिब्रेट भी किया। फिल्म इंडस्ट्री से भी कई कलाकारों ने विरूष्का को बधाइयाँ दीं। करण जौहर , कटरीना कैफ, आयुष्मान खुराना, प्रीती ज़िंटा, स्वरा भास्कर , प्रियंका चोपड़ा आदि ने अपनी ख़ुशी और प्यार व्यक्त किया। एक बात तो तय है कि विरूष्का की संतान चाहे वो बेटा हो या बेटी , बहुत ही प्रतिभावान तो होगी ही अपने आकर्षक माता-पिता की तरह गज़ब की खूबसूरत भी। तो इंतज़ार कीजिये जनवरी 2021 का!
गुलज़ार साहब क्रिकेट के खेल के उस ऑल राउंडर की तरह हैं जिसे सब कुछ आता है। गुलज़ार साहब की कलम से निकला हर शब्द जादू करता है वहीं उनकी बनायीं फिल्में भी एक अलग तरह का संसार और नजरिया हमारे सामने रखती हैं। अपने लम्बे फ़िल्मी करियर में गुलज़ार साहब ने कोई पचासों फिल्में नहीं निर्देशित की हैं , लेकिन जो की , उन्होंने अपना नाम सुनहरी स्याही से लिखवा दिया है। हम आपके लिए लाये हैं गुलज़ार साहब की वो 5 फलमें जो सबसे बेहतरीन हैं या यूँ कहें हमें सबसे ज़्यादा पसंद हैं।
1 परिचय (1972 )
कहते हैं कि ये फिल्म मशहूर अंग्रेजी फिल्म ‘साउंड ऑफ़ म्यूज़िक ‘ पर आधारित है लेकिन गुलज़ार ने जिस तरह से इसका भारतीयकरण किया और इसके पात्रों को खूबसूरती से लिखा , उसके कारण ये फिल्म बॉलीवुड इतिहास की सबसे सुन्दर फिल्मों में से एक बन गयी। नन्हे बच्चों के भोलेपन और शरारतों के साथ इस फिल्म ने जीवन में प्यार और रिश्तों की खासियत बहुत ही मीठे अंदाज़ से समझायी।
2 अंगूर (1982 )
शेक्सपियर के मशहूर नाटक ‘कॉमेडी ऑफ़ एरर्स ‘ पर आधारित इस फिल्म में संजीव कुमार और देवेन वर्मा दोनों के डबल रोल थे। कॉमेडी फिल्मों में इस फिल्म का नाम सबसे ऊपर की फिल्मों में आता है। गुलज़ार साहब ने बड़ी ही खूबसूरती से इस खुशमिज़ाज फिल्म को बनाया जो दर्शकों को अंदर तक गुदगुदा गयी।
3 इजाज़त (1987 )
हिंदी फिल्मों में पति -पत्नी के रिश्तों को गहराई से टटोलती हुई फिल्में बहुत ही कम बनी हैं और उनमें संवेदनशीलता भी उतनी नहीं लेकिन गुलज़ार साहब की फिल्म ‘इजाज़त ‘ इस मामले में मास्टरपीस कही जा सकती है। रेखा , नसीरुद्दीन शाह और अनुराधा पटेल के दिल छु लेने वाले अभिनय और गुलज़ार साहब के कुछ सबसे बेहतरीन गीतों फिल्म मिस करना बॉलीवुड का एक महत्वपूर्ण हिस्सा मिस करने के बराबर है।
4 कोशिश (1972 )
एक गूंगे बहरे दम्पति के प्रेम और जीवन की कठिनाई की कहानी थी ‘ कोशिश’ . हिंदी फिल्मों में शायद ये पहला ही मौका था जब फिल्म के मुख्य हीरो और हीरोइन किसी न किसी रूप में विकलांग थे। लेकिन गुलज़ार साहब ने फिल्म की कहानी और किरदार इतनी खूबसूरती के साथ पिरोये कि ये फिल्म अपने आप में मील का पत्थर बन गयी।
5 माचिस (1996 )
माचिस गुलज़ार साहब द्वारा सिख उग्रवाद पर बनायीं गयी एक बेहद मज़बूत और विचारोत्तेजक फिल्म थी। फिल्म में चंद्रचूड़ सिंह , तबु और जिमि शेरगिल की मुख्य भूमिकाएं थीं। फिल्म और फिल्म के गाने दोनों ही दर्शकों को आज भी पसंद और याद हैं। गुलज़ार साहब के तरकश से निकला ये एक और तीर था जो बिलकुल निशाने पर लगा।
सलमान खान एक ऐसे सितारे हैं जिनके फैंस उनसे दीवानगी की हद तक प्यार करते हैं। ‘भाई ‘ के नाम से मशहूर सलमान की फिल्मों का इंतज़ार ये लोग बेसब्री से करते हैं सलमान की हर चीज़ से ये अपना जुड़ाव रखते हैं। हालांकि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सोशल मीडिया पर सलमान को लेकर भी कई बातें कही गयीं थीं और बहुत से लोगों ने उन्हें नेपोटिस्म को बढ़ावा देने वाला बता कर बहुत बुरा भला भी कहा था। लोगों ने इतना तक भी कह डाला कि वो उनकी फिल्में नहीं देखेंगे। पर क्या ऐसा होगा ?
अब खबर ये आयी है कि आने वाले महीने यानी सितम्बर में सलमान की मशहूर फ्रैंचाइज़ ‘टाइगर ‘ जिसकी दो फिल्में – एक था टाइगर और टाइगर ज़िंदा है सुपरहिट हो चुकी हैं – के तीसरे भाग की घोषणा होने की पूरी तैयारियां हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि 27 सितमबर यानी यश चोपड़ा जी कि 88 वीं जन्म पुण्यतिथि पर ये घोषणा की जाएगी। आदित्य चोपड़ा इस दिन को बहुत धूम धाम से मनाना चाहते हैं और कई आयोजनों में से एक सलमान की फिल्म की एक बड़े पैमाने पर घोषणा करना भी है।
फिल्म में फिर से सलमान और कटरीना की जोड़ी साथ नज़र आएगी। इन दोनों की जोड़ी के साथ वैसे भी सलमान के फैंस का ख़ास जुड़ाव है। लकिन अब सवाल ये उठता है कि क्या इस फिल्म की घोषणा का भी लोग वैसे ही विरोध करेंगे जैसे उन्होंने सड़क 2 के ट्रेलर का किया ? क्योंकि सलमान के ऊपर भी यही आरोप है कि वो हमेशा अपने जान पहचान के लोगों और फिल्म इंडस्ट्री के अपने दोस्तों के बच्चों को ही प्रमोट करते हैं। जहां तक हमें लगता है। शुरू में भले ही कितना विरोध हो, लेकिन फिल्म के रिलीज के समय लोग ये फिल्म ज़रूर देख्नेगे क्योंकि एक तो तब तक लोग ये सब कुछ भूल चुके होंगे और दूसरा सलमान के फैंस की संख्या बहुत ज़्यादा है जिनके दम पर आराम से उनकी कोई भी फिल्म बम्पर कमाई कर सकती है।
बारिश का मौसम दस्तक दे रहा हो और बात बरसात में भीगे रोमैंटिक गानों की न हो, ऐसा कैसे हो सकता है। बॉलीवुड ने भी बारिश के ऐसे खूबसूरत मौसम को खूब जमकर भुनाया है। अब एक बार फिर आ गया है बॉलीवुड का फेवरेट मानसून का मौसम। आइए नजर डालें बारिश के खूबसूरत बॉलीवुड गानों पर, जो हैं हमेशा के लिए सदाबहार…साथ ही बताइए इनमें से किस गाने ने चुराया आपका दिल…
1 प्यार हुआ इकरार हुआ…
हिंदी सिनेमा के शो मैन राज कपूर और नर्गिस की फिल्म ‘श्री 420’ का ये गाना अपने समय से अब तक सदाबहार रहा है। इस गाने की पॉपुलैरिटी को आंकना हो, तो इसको याद करने के लिए लोगों को बारिश के बहाने की भी जरूरत नहीं पड़ती। मुंबई की सड़कों पर ब्लैक एंड व्हाइट सीन में भीगती रात में छाते के नीचे राजकपूर और नर्गिस का ये गाना आज के युवाओं को भी उतना ही भाता है जितना पुरानी पीढ़ी को । गाने को आवाज दी है मुकेश और लता मंगेश्कर ने। इसे कंपोज़ किया है शंकर जय किशन ने और इसके बोल लिखे हैं शैलेंद्र ने।
2 एक लड़की भीगी भागी सी…
किशोर कुमार और मधुबाला दोनों ही इस गाने में बहुत प्यारे और फनी भी लगे हैं। ये गाना खुद किशोर दा ने गाया था, अपनी ही फिल्म ‘चलती का नाम गाड़ी’ के लिए। इस गाने के बाद आज के दौर में इसके कई रीमेक भी बने। उसके बावजूद जो मजा ओरिजनल में है वो आज भी रिमेक में नहीं। गाने में संगीत दिया है सचिन देव बर्मन ने। लिरिक्स हैं मजरूह सुल्तानपुरी के।
3 भीगी-भीगी रातों में…
बारिश के चंद बेहरतीन गानों में से एक इस गानों को फिल्माया गया है बॉलीवुड स्टार राजेश खन्ना और जीनत अमान के ऊपर। ये गाना है फिल्म ‘अजनबी’ से। गाने को आवाज दी है किशोर कुमर और लता मंगेशकर ने। इसे कंपोज किया है आर डी बर्मन ने। यह गाना आज भी स्त्रोताओं की बारिश से जुड़ी पसंदों में से एक रहता है।
4 रिमझिम गिरे सावन…
ये गाना बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन और मौसमी चटर्जी पर फिल्माया गया है। फिल्म ‘मंजिल’ के इस गाने की खासियत ये है कि इसे न सिर्फ बारिश में बल्कि हर मौसम में याद किया जाता है। गाने को बेहतरीन आवाज से संवारा है किशोर कुमार ने। इसके बोल लिखे हैं योगेश ने और इसे कम्पोज़ किया है पंचम दा ने।
5 आज रपट जाएं…
फिल्म ‘नमक हलाल’ का ये सिजलिंग हॉट गाना आज भी बारिश के मौसम में भीगते हुए जोड़े की जुबान पर आ ही जाता है। अमिताभ बच्चन और स्मिता पाटिल पर फिल्माए इस गाने ने जितनी आग अपने दौर में लगाई थी, उसकी आंच आज भी उतनी ही तपन के साथ बरकरार है। फिल्म के म्यूजिक को कम्पोज़ किया है बप्पी लहरी ने और इसके बोल लिखे हैं अंजान ने।
6 इधर चला, मैं उधर चला…
इस गाने को सुनने वाले हर किसी ने यह कहा कि उदित नारायण की आवाज आज भी उतनी ही फ्रेश है, जितनी एक जमाने में हुआ करती थीं। रिमझिम बारिश के बीच फिल्म ‘कोई मिल गया’ का रितिक रोशन और प्रीति जिंटा के बच्चों जैसे डांस पर फिल्माया गया ये गाना सभी को खूब पसंद आया।
7 हाय-हाय ये मजबूरी…
फिल्म ‘रोटी, कपड़ा और मकान’ का ये गाना बारिश के भीगते लाजवाब तरानों में से एक है। लता मंगेशकर का गाना ये गाना फिल्माया गया है जीनत अमान और मनोज कुमार पर। इस प्यारे ये गाने को कम्पोज किया था लाजवाब कम्पोजर लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने।
8 मेरे ख्वाबों में जो आए…
मानसून की बारिश के नए तरानों के बीच छोटी सी स्कर्ट में बारिश में भीगती काजोल के इस गाने को कोई भला कैसे भूल सकता है। फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ का ये गाना लोगों को बहुत पसंद आया। गाने का फिल्मांकन और इसके बोल दोनों ने ही लोगों को खूब थिरकाया।
9 बरसो रे मेघा…
बेहद खूबसूरत ऐश्वर्या राय ने बारिश में भीगते हुए लाजवाब डांस करके जैसे इस गाने में जान भर दी हो। डांस ऐश का और आवाज श्रेया घोषाल की। बोल गुलजार के और कंपोजिंग ए आर रहमान की। इन धुरंधरों ने जब एक साथ सुरों को छेड़ा तो मानसून में तो आग लगनी ही थी। फिल्म ‘गुरु’ के इस गाने को लोगों ने जमकर सराहा।
10 टिप-टिप बरसा पानी…
फिल्म ‘मोहरा’ के इस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया। रवीना टंडन और अक्षय कुमार पर फिल्माया गया ये गाना ऑल टाइम हिट है। बारिश के इस सुपर हॉट सॉन्ग में दोनों के फिल्मांकन को खूब सराहा गया। गाने को आवाज दी है अल्का याज्ञिक और उदित नारायण ने। इसके म्यूजिक को कम्पोज़ किया है विजु शाह ने। बारिश के गानों में इस गाने की आज भी अपनी अहमियत है।
कहते हैं सुंदरता वो है जो आँखों ही नहीं मन को भी छु जाए। अगर बात बॉलीवुड फिल्मों और उनकी अभिनेत्रियों की हो तो हमारे पास जाने कितने ही सुन्दर और दिलकश चेहरे हैं जिन्होंने कभी न कभी किसी न किसी समय में दर्शकों के दिल पर राज किया लेकिन आज हम बात करेंगे उन अभिनेत्रियों की जिनकी सुंदरता के दीवाने लोग हर एक समय और एक पीढ़ी में सामान रूप से रहे।
1 मधुबाला
सुंदरता की जब भी बात होती है, उस सूची की शुरुआत मधुबाला के ही नाम से होती है क्योंकि उनके जैसी दैवीय और जादुई सुंदरता मिलना लगभग असंभव है।
2 माधुरी दीक्षित नेने
माधुरी की मनमोहक हंसी ने जब फ़िल्मी स्क्रीन पर आना जादू बिखेरा तो देखने वाले दिल थाम कर रह गए। माधुरी ही वो एक मात्र अभिनेत्री हैं जिन्हें सुंदरता के मामले में मधुबाला के समकक्ष मानते हैं कई लोग क्योंकि इन दोनों की मुस्कान में जो जादू है वो कुछ अलग ही है।
3 हेमा मालिनी
हेमा मालिनी को फिल्मों में ‘ड्रीम गर्ल’ के नाम से जाना जाता है क्योंकि उनके पास ऐसा चेहरा और नाक नक्श हैं जो केवल सपने में ही देखे जा सकते हैं। हेमा मालिनी ने सुंदरता के नए पैमाने बनाये और उम्रदराज होने के बावजूद भी वे सुंदरता के मामले में कई युवा अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हैं।
4 रेखा
दक्षिण भारतीय फिल्मों से हिंदी फिल्मों में आयी रेखा के बारे में किसी ने नहीं सोचा था की एक दिन ये अभिनेत्री लोगों को अपने मोह पाश में बाँध लेगी। रेखा का सौंदर्य अद्भुत नशीलेपन और मादकता से भरपूर है।
5 सायरा बानो
सायरा बानो जब फिल्मों में आयीं तब सिर्फ 16 साल की टीनेजर थीं। सायरा की बेहतरीन खूबसूरत आँखें और उनका नाज़ुक और भोला चेहरा उनकी सुंदरता को दूसरों से अलग खड़ा करता था।
6 वहीदा रहमान
वहीदा रहमान को फिल्मों में मशहूर निर्देशक गुरुदत्त लेकर आये थे और वहीदा की खूबसूरती का जादू ऐसा था कि वो शादी शुदा होने के बावजूद भी उनके प्यार में दीवाने हो गए और खुद को खो बैठे। फिल्म इंडस्ट्री के शहंशाह अमिताभ बच्चन भी वहीदा जी को सबसे खूबसूरत अभिनेत्री मानते हैं और उनके बहुत बड़े फैन हैं।
7 स्वर्गीय श्रीदेवी
श्रीदेवी जी आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी यादगार फिल्में, उनके गीत और उनका बेजोड़ अभिनय आज भी हर एक भारतीय के दिल से जुड़ा हुआ है। श्रीदेवी जब फिल्मों में आयीं तो वे साधारण लगती थीं लेकिन फिर अपनी नाक की सर्जरी करवाने के बाद तो जैसे उनकी काय पलट ही हो गयी – उनकी बड़ी बड़ी बच्चों जैसी नटखट आँखें, और उनकी भोली मुस्कान ने दर्शकों पर ऐसा जादू किया कि लोग हमेशा के लिए उनके दीवाने हो गए।
8 ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या भारत की वो सुंदरी हैं जिनकी सुंदरता को भारतीय ही नहीं पूरी दुनिया में माना जाता है। मिस वर्ल्ड जीतने से शुरुआत करके हिंदी फिल्मों में ज़बरदस्त पारी खेलने वाली ऐश्वर्या की नीली आँखें और उनकी संगमरमर जैसी त्वचा उन्हें सबसे अलग बनाती है।
9 दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण एक आदर्श भारतीय सुंदरी हैं। बड़ी बड़ी आँखें, तीखी नाक , मोहक मुस्कान और श्यामल रंग। दीपिका जब भी स्क्रीन पर आती हैं , लोग उनकी सुंदरता को देखते रह जाते हैं और उनके गालों में पड़ते गड्ढों वाली मुस्कान में खो जाते हैं।
10 जया प्रदा
जया प्रदा का करियर श्रीदेवी या माधुरी की तरह बहुत ज़्यादा चमकदार नहीं रहा लेकिन एक बात सब मानते थे कि वे बेहद खूबसूरत थीं। मशहूर निर्देशक सत्यजीत रे ने भी एक बार उन्हें कहा था कि वे शायद सबसे सुन्दर महिला हैं जिनसे वे मिले हैं। जाया पर्दा के नाक नक्श और चेहरा मोहरा बहुत ही आकर्षक और प्यारा था जो दर्शकों को बहुत भाता था।
मेशा सोचते होंगे कि आपकी पसंदीदा एक्ट्रेस के टक्कर का अगर कोई साथी हो तो कैसा दिखेगा ? तो लीजिये टेक्नोलॉजी के कमाल से आज हम आपके लिए कुछ तसवीरें लायें हैं जो दिखाएंगी की अगर आपकी पसंदीदा एक्ट्रेस एक पुरुष का रूप ले ले तो कैसी दिखेंगी?
1 कंगना रनौत
ज़रा देखिये कंगना के इस पुरुष रूप को , जितनी सुन्दर वो हैं उससे कहीं ज़्यादा हैंडसम एक लड़के के रूप में दिखेंगी।
2 कृति सैनन
इतने शार्प नैन नक्श लड़कों में कम ही देखने को मिलते हैं।
3 परिणीति चोपड़ा
परिणीति किसी गुजराती लड़के की तरह दिख रही हैं जिसका नाम परम हो सकता है !!!!
4 दिशा पाटनी
अपने पुरुष रूप में भी दिशा एक इनोसेंट कॉलेज जाने वाले लड़के की तरह दिख रही हैं।
5 अनन्या पांडे
एक कन्फ्यूज्ड लड़के की तरह नज़र आ रही हैं अनन्या ..
6 यामी गौतम
इस पुरुष रूप में तो यामी को पहचान पाना मुश्किल हो रहा है।
7 तापसी पन्नू
चौकोर चेहरे का ये स्मार्ट लड़का कहीं तापसी तो नहीं???
8 सोनम कपूर
सोनम का ये पुरुष रूप तो कहीं से भी फैशनेबल नज़र नहीं आ रहा है।
9 ऐश्वर्या राय
ये नीली आँखों वाला लड़का भी ऐश्वर्या की ही तरह काफी गुड लुकिंग है।
10 प्रियंका चोपड़ा
ये तस्वीर देखने के बाद शायद निक कभी प्रियंका के पास भी ना जाएं। …
11 दीपिका पादुकोण
अच्छा हुआ भगवान ने दीपिका को एक लड़की के रूप में इस दुनिया में भेजा , क्यूंकि पुरुष रूप में तो वो बिलकुल भी अच्छी नहीं लगतीं।
12 आलिया भट्ट
इस तस्वीर को देख कर तो ऐसा लगता है कि एक चॉक्लेट हीरो के रूप में बहुत नाम कमाती आलिया।
छोटे पर्दे के शो मानो जिंदगी का हिस्सा बन जाते हो। शो में ड्रामा और इमोशनल सीन दर्शकों को भावुक कर देते है। सीरियल में जिस तरह ट्विस्ट आता है, यही दर्शकों का मनोरंजन करते है। वैसे तो टीवी इंडस्ट्री में कई सीरियल्स ने लोगों को मनोरंजित किया, मगर टीवी दुनिया की इन 9 सीरियल्स ने जो जगह लोगों के दिल में बनाई है अभी तक दूसरी कोई सीरियल्स ने नहीं बनाई है। चलिए जानते हैं उन टीवी सीरियल्स के नाम जिनका सबसे ज्यादा दिन तक प्रसारण चला है।
1 क्योंकि सास भी कभी बहू थी
बात छोटे पर्दे की हो रही हो तो टेली वर्ल्ड की क्वीन एकता कपूर का नाम लिए बिना तो बात अधूरी ही रह जाएगी। एकता कपूर की धारावाहिक क्योंकि सास भी कभी बहु थी 3 जुलाई, साल 2000 में स्टार प्लस पर प्रसारित हुई थी। ये एक पारिवारिक धारावाहिक था,जो एक गुजराती परिवार पर था। बालाजी टेलीफिल्मस द्वारा निर्मित ये धारावाहिक 8 साल तक चला और उस दौर में वो भारतीय टेलीविजन का सफलतम धारावाहिक रहा था। इसमें मुख्य भूमिका स्मृति ईरानी ने निभाई थी, जो फ़िलहाल एक केंद्रीय मंत्री है। इस धारावाहिक में 1833 एपिसोड दिखाए थे और इसका आखिरी एपिसोड 6 नवंबर, साल 2008 में प्रसारित हुआ था।
2 कहानी घर घर की
कहानी घर घर की भारतीय हिंदी धारावाहिक है, जिसका प्रसारण स्टार प्लस में साल 2000 से साल 2008 तक चला था। इस धारावाहिक का निर्माण भी एकता कपूर ने किया था। ये एक पारिवारिक धारावाहिक था, जो काफी सफल साबित हुआ। इस धारावाहिक का मुख्य किरदार साक्षी तनवर ने निभाया था, जिका नाम पार्वती था जो उस वक्त घर घर में गूंजता था। इस धारावाहिक में 1661 एपिसोड दिखाए थे और इसका आखिरी एपिसोड साल 2008 में प्रसारित हुआ था।
3 कसौटी जिंदगी की
इस सूचि में बालाजी टेलीफिल्म्स की हेड एकता कपूर के द्वारा निर्मित ‘कसौटी जिंदगी की’ का भी नाम मौजूद है। ये धारावाहिक साल 2001 में स्टार प्लस पर प्रसारित हुई थी और इसमें मुख्य किरदार श्वेता तिवारी ने निभाया था। इस धारावाहिक 1423 एपिसोड प्रसारित हुए थे और इसका आखिरी शो साल 2008 में प्रसारित हुआ था।
4 बालिका वधू
आनंदी और जगिया की ये कहानी 2245 एपिसोड्स तक पहुंची थी। इस शो की शुरुआत साल 2008 में कलर्स चैनल पर हुई थी। इस धारावाहिक का आखिरी शो साल 2016 तक चला था। ये शो पुरानी परंपरा बाल विवाह पर आधारित था।
5 ससुराल सिमर का
रश्मि शर्मा टेलीफिल्मस लि. का शो ‘ससुराल सिमर का’ ने हर घर अपनी पहचान बनाई। ये शो पहली बार 25 अप्रैल, साल 2011 में प्रसारित किया गया था। इस शो में दीपिका कक्कड़ ने सिमर और अविका गोर ने रोली का किरदार निभाया था। दोनों ने बहन बनकर दर्शकों का दिल छू लिया। ये शो 7 साल चला और 2018 में खत्म हो गया। इस शो के 2063 एपिसोड्स प्रसारित हुए थे।
6 साथ निभाना साथिया
गोपी बहू और कोकिला बेन के रिश्ता लोगों के दिल को छू गया। ये सीरियल साल 2010 में स्टार प्लस पर शुरू हुआ था और इसके 2184 एपिसोड प्रसारित हुए थे। ये शो 7 साल तक जनता का फेवरेट बना रहा था। इस शो का आखिरी एपिसोड साल 2017 में प्रसारित हुआ था।
7 तारक मेहता का उल्टा चश्मा
तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल सालों से लोगों का फेवरेट बनता आ रहा है। गोकुलधाम सोसाइटी और उसमें रहने वाले लोगों की कहानी लोगों को खूब भाती है। इस शो की शुरुआत 2008 में हुई थी और ये पिछले 11 सालों से टीवी पर चल रहा है। इसके अभी तक 2953 एपिसोड पूरे हो चुके हैं। ये कहानी अहमदाबाद के लेखक तारक महेता पर आधारित है, जो एक गुजराती साप्ताहिक अखबार चित्रलेखा के लिए लिखते है। रोजाना प्रसारित होनेवाले इस कॉमेडी सीरियल ने सबसे ज्यादा एपिसोड पूरे करके अपना नाम लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में दर्ज करा लिया है।
8 ये रिश्ता क्या कहलाता है
इस सीरियल ने अपने 3134 एपिसोड्स पूरे कर लिए है। ये सीरियल साल 2009 में शुरू हुआ था। इस सीरियल को 10 साल पूरे हो गए है और अभी तक इस पारिवारिक सीरियल का स्टार प्लस पर प्रसारण जारी है।
9 उतरन
‘उतरन’ कलर्स चैनल पर साल 2008 में टेलीकास्ट हुआ था। ये सीरियल करीब 7 साल तक अपने दर्शकों को एंटरटेन करता रहा है। सीरियल की कहानी दो ऐसे दोस्तों की थी जिसमें ‘इच्छा’ गरीब घर से थी और ‘तपस्या’ अमीर घर से। लोगों ने इच्छा और तपस्या दोनों को बेहद प्यार दिया। इच्छा तो सबकी फेवरेट रही है । इस सिरियल को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। इसके कैरेक्टर भी फैन्स का दिल जीतने में कामयाब रही थी। इस सीरियल्स के 1549 एपिसोड प्रसारित हुए थे।
बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने पैर जमाना कोई आसान काम नहीं है। और अगर यहाँ आपकी कोई जान पहचान नहीं है या फिर आपका कोई गॉड फादर नहीं है तो समझ लीजिये कि ये एक तरह से नामुमकिन ही है। लेकिन इन स्टार्स ने इस नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया और सभी के लिए एक मिसाल कायम की।
1 शाहरुख़ खान
किंग खान के मुकाम तक पहुंचने के लिए शाहरुख़ ने जितना संघर्ष और मेहनत की है वो सभी युवाओं के लिए एक मिसाल बन चुकी है। ना कोई गॉडफादर और ना ही बहुत सा पैसा , शाहरुख़ ने सिर्फ अपनी प्रतिभा और मेहनत के बलबूते पर ये मकाम हासिल किया है। टी वी नाटक “फौजी ” से अपना करियर शुरू करने वाले शाहरुख ने अपना बॉलीवुड डेब्यू फिल्म “दीवाना ” से किया था। और उसके बाद तो बस वो सबको अपना दीवाना बनाते चले गए।पर शाहरुख़ के पक्ष में एक बात थी कि जिस समय वे बॉलीवुड में आये तब न तो ज़्यादा स्टार किड्स थे और न ही इस तरह का माहौल था , तब टैलेंट की कदर की जाती थी।
2 अक्षय कुमार
आर्मी बैकग्राउंड से आये अक्षय कुमार जहाँ एक समय वेटर हुआ करते थे आज इंडस्ट्री के सबसे ज़्याडा कमाई करने वाले सितारे बन चुके हैं। 1987 में महेश भट्ट की फिल्म “आग” से डेब्यू करने वाले अक्षय कुमार को पहचान मिली फिल्म “सौगंध” से और फिर कई उतार -चढ़ाव देखने के बाद आज वो बॉलीवुड के सबसे सफल और समृद्ध अभिनेताओं में से एक हैं।
3 कंगना रनौत
हिमाचल प्रदेश से आयी छोटे शहर की इस लड़की ने बहुत लम्बी यात्रा तय की है अपनी पहचान बनाने के लिए। 2006 में अपनी पहली फिल्म से लेकर आज इंडस्ट्री की सबसे ज़्यादा पेड एक्ट्रेस बनना कोई आसान काम नहीं था। कंगना का बहतु मज़ाक उड़ाया गया क्योंकि एक छोटे शहर से होने के कारण उनकी अंग्रेजी और बोलने की शैली उतनी प्रभावशाली नहीं थी। लेकिन फिर भी सभी विरोधियों से लड़ते हुए कंगना ने अपने बल बूते पर न कभी किसी के सामने सर झुकाया और न ही किसी कैंप का हिस्सा बनीं। हर बात को बिना डरे साफ़ साफ़ कहना उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
4 जॉन अब्राहम
जॉन ने अपना करियर एक म्यूज़िक वीडियो से शुरू किया था। उसके बाद उन्होंने एक चर्चित मॉडलिंग प्रतियोगिता भी जीती। इसके बाद वो बहुत से विज्ञापनों, म्यूजिक वीडियो आदि में नज़र आये। फिर उन्होंने फिल्म “जिस्म” में बिपाशा बासु के अपोज़िट डेब्यू किया। और इसके बाद की कहानी तो सबको पता ही है। जॉन ने धीरे धीरे खुद को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित किया और वो खुद आज एक सफल निर्माता हैं और नए लोगों को मौका देने में विश्वास रखते हैं। जॉन एक सरल इंसान हैं जिन्होंने कभी फ़िल्मी दुनिया की कैंप राजनीति में हिस्सा नहीं लिया।
5 आयुष्मान खुराना
एक सीधा सादा लड़का जिसे संगीत में भी रूचि थी आज ‘हटके’ फिल्म्स करने के लिए बॉलीवुड में विख्यात है। आयुष्मान को पारस पत्थर कहा जाने लगा है क्योंकि वे जिस प्रोजेक्ट या फिल्म को हाथ में लेते हैं वो सुपरहिट हो जाती है। आयुष्मान ने भी काफी स्ट्रगल करने के बाद ये मुकाम हासिल किया। नेपोटिज़्म के बारे में बात करते हुए एक बार आयुष्मान ने कहा था कि अगर नेपोटिस्म न होता तो वे 27 नहीं 22 साल की उम्र में अपनी पहली फिल्म कर रहे होते। लेकिन फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और आज हर कोई उनका कायल है।
6 राजकुमार राव
राजकुमार की अभिनय क्षमता ने हर किसी को प्रभावित किया है। थिएटर से अपनी अभिनय यात्रा शुरू करने के बाद फिल्म “शाहिद ” में अपनी अद्भुत अदाकारी से सबको अपनी काबिलियत का सबूत दिया। फिल्म “क्वीन” में कंगना रनौत के साथ लीडिंग रोल करने के बाद तो उन्होंने फिर कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। ‘स्त्री’ ‘बरेली की बर्फी ‘ आदि फिल्मों ने उन्हें और मज़बूती से सबके बीच खड़ा कर दिया।
7 रणदीप हूडा
क्या आपने कभी इतने अच्छे दिखने वाले एक्टर को थिएटर करते देखा है? पर ये सही है कि रणदीप ने अपना अभिनय सफर थिएटर से ही शुरू किया था। इससे पहले रणदीप ने मेलबर्न से अपनी डिग्री हांसिल करके एक एयरलाइन्स के लिए मार्कटिंग का काम किया। पर फिर जल्द ही थिएटर और मॉडलिंग करने लगे। मीरा नैयर की फिल्म ‘मानसून वेडिंग’ से बड़े परदे पर दस्तक दी , और फिर “वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई ” से स्टार बन गए। ‘हाइवे’ और ‘सरबजीत’ जैसी फिल्मों से उन्होंने दिखा दिया कि उनके अभिनय की रेंज कितनी अच्छी है।
8 नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी
नवाज़ुद्दीन एक ऐसे एक्टर हैं जिनसे बहुत सी चीज़ों में इंस्पायर हुआ जा सकता है। उत्तरप्रदेश के एक छोटे से कस्बे मुज़फरपुर के एक मुस्लिम परिवार में जन्मे नवाज़ुद्दीन के पिता एक किसान थे। नौ भाई बहनो के साथ पले नवाज़ुद्दीन ने मुंबई आने से पहले एक केमिस्ट के तौर पर काम किया था। मुंबई आने के बाद उन्हें बहुत स्ट्रगल करनी पड़ी थी। फिर आखिरकार २००४ में फिल्म ” ब्लैक फ्राइडे ” और “पतंग” में उन्हें उनके काम के लिए सराहना मिली। नवाज़ुद्दीन ने अपना बॉलीवुड डेब्यू आमिर खान की फिल्म ‘सरफ़रोश’ में एक बहुत छोटे से रोल के साथ किया था। और उसके बाद भी उन्होंने बहुत से छोटे छोटे रोल किये। अंत में अनुराग कश्यप की “ब्लैक फ्राइडे ” से उन्हें पहचान मिली , और आज वक्त ऐसा है कि हर कोई उन्हें पहचानता है।
9 विद्या बालन
विद्या भी एक पावरहाउस परफ़ॉर्मर हैं और उनका भी फिल्म इंडस्ट्री में कोई सगा सम्बन्धी नहीं था। एक म्यूज़िक वीडियो में आने के बाद उन्होंने अपने फ़िल्मी सफर की शुरुआत की और ‘परिणीता’ से सबको चकित कर दिया। विद्या उन लोगों में से हैं जो किसी के कहे अनुसार नहीं अपने मन से रहने और चुनने में विश्वास करती हैं। यही कारण है कि उनके हिस्से में ‘कहानी’ ‘डर्टी पिक्चर’ ‘तुम्हारी सुलु ‘ जैसी शानदार हिट फिल्में हैं जो सिर्फ उनके दम पर सुपरहिट हुईं।