टीवी के 9 सबसे सफल सीरियल्स जिन्होंने बनायी लोगों के दिल में जगह!

छोटे पर्दे के शो मानो जिंदगी का हिस्सा बन जाते हो। शो में ड्रामा और इमोशनल सीन दर्शकों को भावुक कर देते है। सीरियल में जिस तरह ट्विस्ट आता है, यही दर्शकों का मनोरंजन करते है। वैसे तो टीवी इंडस्ट्री में कई सीरियल्स ने लोगों को मनोरंजित किया, मगर टीवी दुनिया की इन 9 सीरियल्स ने जो जगह लोगों के दिल में बनाई है अभी तक दूसरी कोई सीरियल्स ने नहीं बनाई है। चलिए जानते हैं उन टीवी सीरियल्‍स के नाम जिनका सबसे ज्यादा दिन तक प्रसारण चला है।

1 क्योंकि सास भी कभी बहू थी

बात छोटे पर्दे की हो रही हो तो टेली वर्ल्ड की क्वीन एकता कपूर का नाम लिए बिना तो बात अधूरी ही रह जाएगी। एकता कपूर की धारावाहिक क्योंकि सास भी कभी बहु थी 3 जुलाई, साल 2000 में स्टार प्लस पर प्रसारित हुई थी। ये एक पारिवारिक धारावाहिक था,जो एक गुजराती परिवार पर था। बालाजी टेलीफिल्मस द्वारा निर्मित ये धारावाहिक 8 साल तक चला और उस दौर में वो भारतीय टेलीविजन का सफलतम धारावाहिक रहा था। इसमें मुख्य भूमिका स्मृति ईरानी ने निभाई थी, जो फ़िलहाल एक केंद्रीय मंत्री है। इस धारावाहिक में 1833 एपिसोड दिखाए थे और इसका आखिरी एपिसोड 6 नवंबर, साल 2008 में प्रसारित हुआ था।

2 कहानी घर घर की

कहानी घर घर की भारतीय हिंदी धारावाहिक है, जिसका प्रसारण स्टार प्लस में साल 2000 से साल 2008 तक चला था। इस धारावाहिक का निर्माण भी एकता कपूर ने किया था। ये एक पारिवारिक धारावाहिक था, जो काफी सफल साबित हुआ। इस धारावाहिक का मुख्य किरदार साक्षी तनवर ने निभाया था, जिका नाम पार्वती था जो उस वक्त घर घर में गूंजता था। इस धारावाहिक में 1661 एपिसोड दिखाए थे और इसका आखिरी एपिसोड साल 2008 में प्रसारित हुआ था।

3 कसौटी जिंदगी की

इस सूचि में बालाजी टेलीफिल्म्स की हेड एकता कपूर के द्वारा निर्मित ‘कसौटी जिंदगी की’ का भी नाम मौजूद है। ये धारावाहिक साल 2001 में स्टार प्लस पर प्रसारित हुई थी और इसमें मुख्य किरदार श्वेता तिवारी ने निभाया था। इस धारावाहिक 1423 एपिसोड प्रसारित हुए थे और इसका आखिरी शो साल 2008 में प्रसारित हुआ था।

4 बालिका वधू

आनंदी और जगिया की ये कहानी 2245 एपिसोड्स तक पहुंची थी। इस शो की शुरुआत साल 2008 में कलर्स चैनल पर हुई थी। इस धारावाहिक का आखिरी शो साल 2016 तक चला था। ये शो पुरानी परंपरा बाल विवाह पर आधारित था।

5 ससुराल सिमर का

रश्मि शर्मा टेलीफिल्मस लि. का शो ‘ससुराल सिमर का’ ने हर घर अपनी पहचान बनाई। ये शो पहली बार 25 अप्रैल, साल 2011 में प्रसारित किया गया था। इस शो में दीपिका कक्कड़ ने सिमर और अविका गोर ने रोली का किरदार निभाया था। दोनों ने बहन बनकर दर्शकों का दिल छू लिया। ये शो 7 साल चला और 2018 में खत्म हो गया। इस शो के 2063 एपिसोड्स प्रसारित हुए थे।

6 साथ निभाना साथिया

गोपी बहू और कोकिला बेन के रिश्ता लोगों के दिल को छू गया। ये सीरियल साल 2010 में स्टार प्लस पर शुरू हुआ था और इसके 2184 एपिसोड प्रसारित हुए थे। ये शो 7 साल तक जनता का फेवरेट बना रहा था। इस शो का आखिरी एपिसोड साल 2017 में प्रसारित हुआ था।

7 तारक मेहता का उल्टा चश्मा

तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल सालों से लोगों का फेवरेट बनता आ रहा है। गोकुलधाम सोसाइटी और उसमें रहने वाले लोगों की कहानी लोगों को खूब भाती है। इस शो की शुरुआत 2008 में हुई थी और ये पिछले 11 सालों से टीवी पर चल रहा है। इसके अभी तक 2953 एपिसोड पूरे हो चुके हैं। ये कहानी अहमदाबाद के लेखक तारक महेता पर आधारित है, जो एक गुजराती साप्ताहिक अखबार चित्रलेखा के लिए लिखते है। रोजाना प्रसारित होनेवाले इस कॉमेडी सीरियल ने सबसे ज्यादा एपिसोड पूरे करके अपना नाम लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में दर्ज करा लिया है।

8 ये र‍िश्‍ता क्‍या कहलाता है

इस सीरियल ने अपने 3134 एपिसोड्स पूरे कर लिए है। ये सीरियल साल 2009 में शुरू हुआ था। इस सीरियल को 10 साल पूरे हो गए है और अभी तक इस पारिवारिक सीरियल का स्टार प्लस पर प्रसारण जारी है।

9 उतरन

‘उतरन’ कलर्स चैनल पर साल 2008 में टेलीकास्ट हुआ था। ये सीरियल करीब 7 साल तक अपने दर्शकों को एंटरटेन करता रहा है। सीरियल की कहानी दो ऐसे दोस्तों की थी जिसमें ‘इच्छा’ गरीब घर से थी और ‘तपस्या’ अमीर घर से। लोगों ने इच्छा और तपस्या दोनों को बेहद प्यार दिया। इच्छा तो सबकी फेवरेट रही है । इस सिरियल को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। इसके कैरेक्टर भी फैन्स का दिल जीतने में कामयाब रही थी। इस सीरियल्स के 1549 एपिसोड प्रसारित हुए थे।

अरेंज्ड मैरिज से पहले हर लड़की को पूछ लेने चाहिए लड़के से ये 5 सवाल!

अरेंज्ड मैरिज एक तरह से रिस्क उठाने जैसी ही बात है। क्यूंकि कुछ देर की मुलाकात के बलबूते पर आपको अपनी पूरी ज़िन्दगी का फैसला लेना होता है और फिर पूरी ज़िन्दगी उसी फैसले के साथ गुज़ारनी पड़ती है। अगर फैसला सही तो ज़िन्दगी खुशहाल अन्यथा बदहाल। ऐसे में ये बहुत ज़रूरी है कि उस कुछ देर की मुलाकात में आप अपनी तरफ से हर बात की पूछ ताछ और जांच पड़ताल कर लें। खासकर इन सवालों को पूछना तो ना भूलें।

1 लड़के के करियर के बारे में

हर इंसान अपने करियर की योजना बना कर चलता है। ऐसे में पहले से ही इस विषय पर बात हो जानी ज़रूरी है। क्यूंकि हो सकता है कि वो अपने करियर में कुछ ऐसा पाना चाहता है जिसमें उसे बहुत सारा वक़्त अपने काम को ही देना पड़ेगा। ऐसे में अगर लड़की कामकाजी नहीं है तो अकेलापन महसूस कर सकती है। ये चीज़ें बाद में दिक्कत दे इससे तो अच्छा है पहले से इस बारे में साफ़ बात कर ली जाए।

2 कोई दबाव तो नहीं

This image has an empty alt attribute; its file name is 1de896cc2c5698955ae0f907a0fa1cc4-520x390.jpg

बहुत बार ऐसा होता है कि लड़के अपने परिवार के दबाव में आकर शादी करने को तैयार हो जाते हैं। पर असल में वो ये ज़िम्मेदारी उठाने के लिए तैयार नहीं होते हैं। इसलिए बेहतर है कि लड़की मुलाकात के समय लड़के से पहले ही पूछ ले कि उस पर कोई दबाव तो नहीं ? क्यूंकि बाद में इस वजह से लड़की को ही सबसे ज़्यादा परेशानी उठानी पड़ती है।

3 परिवार बढ़ाने के बारे में

शादी से पहले ही ये बात साफ़ हो जाए तो अच्छा है। कुछ लड़के शादी के काफी साल तक बच्चे के बारे में सोचना नहीं चाहते। और कुछ ऐसा चाहेंगे कि जल्दी से फॅमिली शुरू कर ली जाए। दोनों ही हालातों में लड़की को अपनी इच्छा और अपने करियर को ध्यान में रख कर निर्णय लेने का मौका होना चाहिये। और अगर इस बात पर दोनों शादी से पहले ही सहमत नहीं हैं तो उन्हें शादी नहीं करनी चाहिए।

4 क्या दो परिवारों की ज़िम्मेदारी संभालने में सक्षम है

This image has an empty alt attribute; its file name is 7a5212a9225cf1def41292c57c49e00d-1-520x347.jpg

हर लड़की को शादी से पहले ही ये बात लड़के से पूछ लेनी चाहिए कि क्या वो दो परिवारों की ज़िम्मेदारी लेने को तैयार है? एक तरफ उसके अपने माता पिता, भाई बहन होंगे और दूसरी तरफ उसकी पत्नी और बच्चे। इन दोनों परिवारों की ज़िम्मेदारो क्या वो उठा पायेगा ? और अगर नहीं तो अभी उसे शादी नहीं करनी चाहिए।

5. करियर से समझौता तो नहीं करना पड़ेगा?

आजकल लगभग हर लड़की अपने पैरों पर खड़ी है और अपने करियर को लेकर उतनी ही संजीदा है जितने की लड़के। ऐसे में हर लड़की को शादी से पहले ये बात लड़के से साफ़ साफ़ पूछ लेनी चाहिए कि वो आगे चलकर आपको घर परिवार के लिए अपने करियर से समझौता करने को तो नहीं कहेगा? ऐसा तो नहीं होगा कि सिर्फ आपसे घर की ज़िम्मेदारी उठाने की आशा रखी जाएगी। और अगर ऐसा है तो बेहतर है कि पहले ही बात साफ़ हो जाए ताकी आप सोच समझ कर निर्णय ले सकें।

Verified by ExactMetrics