वो 5 बातें जो पति अक्सर छुपाते हैं अपनी पत्नी से!

वैसे तो पति-पत्नी का रिश्ता जीवन भर का होता है और विश्वास इसकी एक अहम् कड़ी है लेकिन समझदारों का कहना है कि रिश्तों में संतुलन बनाये रखने के लिए कुछ बातें छुपाना जरूरी है।  यही कारण है कि पत्नियां अपने पतियों से कुछ बातें छुपाती हैं वहीँ पति भी अपनी पत्नियों से कुछ बातें छुपाते हैं।  आइये जानते हैं वो कौन सी 5 बातें हैं जो पति अपनी पत्नियों से अक्सर छुपाते हैं।  

1. फाइनेंस से जुडी बातें

पति अक्सर रूपये पैसों से जुडी बातें अपनी पत्नि को  पूरी तरह से नहीं बताते हैं। जैसे कि उनका बैंक बैलेंस कितना है , उन्होंने कौन कौन सी वित्तीीय स्कीम में  इन्वेस्ट  कर  रखा है आदि। शायद उन्हें ऐसा लगता है कि अगर वो ये  चीज़ पत्नी को बताएंगे तो  वो उनसे हर बात में सवाल करेगी कि ये पैसा यहाँ क्यों खर्च किया , बचत क्यों नहीं की आदि आदि।  अक्सर पुरुष ये भी सोचते हैं कि  अगर उनकी पत्नी कोई वित्तीय सलाह देगी भी तो वो सही नहीं होगी और इन्ही सब कारणों  के चलते इस बारे में अपनी पत्नी से पैसों से जुडी हर बात शेयर नहीं करते हैं।

2. दोस्तों के साथ समय बिताना 

This image has an empty alt attribute; its file name is 116360627-56a6a7755f9b58b7d0e42a20-520x346.jpg

बहुत से पति ऐसे होते हैं जो अपने दोस्तों के साथ हैंगऑउट करने की बात अपनी पत्नी को नहीं बताते हैं।  कई बार तो पति ऑफिस में देर तक काम करने की बात कह कर अपने दोस्तों के साथ घूमने जाते हैं।  ऐसा मुख्यतः वो इसलिए करते हैं क्यूंकि वो कोई बंदिश नहीं चाहते हैं।  जब वो अपने दोस्तों के साथ समय गुज़ारते हैं तो नहीं चाहते कि उनकी पत्नी बार बार उन्हें फोन कर के परेशान करे।  अपने दोस्तों के साथ  बैठ कर वो अपने मन की हर बात कर लेना चाहते हैं और मन हल्का करना चाहते हैं और उसमें कोई रुकावट नहीं चाहते हैं।

3. महिला मित्र
यदि पति  के ग्रुप में कोई महिला मित्र भी है तो वो अक्सर उससे जुडी  बातें अपनी पत्नी को नहीं बताते हैं क्यूंकि उन्हें लगता है कि इससे वो असहज मह्सूस कर सकती है।  साथ ही उन्हें लगता है कि वो जब भी कोई बात अपनी पत्नी को कहेंगे तो उसे लगेगा कि वो उसे अपनी महिला मित्र के साथ तुलना कर रहे हैं।  हो सकता है पत्नी जलन महसूस करने लगे।  ऐसे में अक्सर पति अपनी महिला मित्रों की बातें अपनी बीवी को नहीं बताते हैं।

4. जलन की भावना 

This image has an empty alt attribute; its file name is Jealousy-and-divorce-e1483471298253-520x346.jpeg

पतियों को चाहे कितनी भी जलन क्यों ना हो वो कभी भी उसे ज़ाहिर नहीं होने देते हैं।  जब भी पत्नी कभी अपने किसी पुरुष मित्र की तारीफ करती है या  फिर किसी और पुरुष रिश्तेदार की तारीफ करती है तो पति को जलन तो अवश्य होती है पर अक्सर वो यही कहते हैं कि मुझे क्या फर्क पड़ता है ?साथ ही वो ये भी सोचते हैं कि वो अगर इस बारे में कुछ कहेंगे तो उनकी पत्नी परेशान हो सकती है और साथ ही उस पुरुष मित्र से अपनी दोस्ती भी तोड़ सकती है।

5. पत्नी की बुरी आदतें
हर किसी में कोई  ना कोई बुरी आदत तो होती ही है , लेकिन जहाँ पत्नी अपने पति की बुरी आदत पर बार बार ऐतराज़ ज़ाहिर कर देती है कि आप ये ठीक नहीं करते , ऐसा मत करा कीजिये आदि वहीँ दूसरी तरफ पति अपनी पत्नी की बुरी आदत को नहीं ज़ाहिर करते क्यूंकि वो किसी तरह के वाद विववाद में पड़ने से अच्छा उसे टाल  देने में ही भलाई समझते हैं। 

गर्भावस्था में जरूर पिएं ये 8 हेल्दी जूस!

गर्भावस्था के दौरान आप जो कुछ भी खाते या पीते हैं उसका आपके बच्चे पर बहुत प्रभाव पड़ता है। कभी कभी गर्भावस्था के दौरान ऐसा होता है कि आपको कुछ भी खाने की इच्छा नहीं होती, विशेष रूप से प्रारंभ के तीन महीनों में जब आपको कुछ खाने के बजाय रिफ्रेश करने वाले और राहत देने वाले ड्रिंक्स पीने की इच्छा होती है। हालांकि यह देखना बहुत ज़रूरी है कि आप जिस पेय का सेवन कर रही हैं वह आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है या नहीं। आपको किसी भी ड्रिंक को अपने आहार में शामिल करने से पहले सुनिश्चित कर लें कि वो ड्रिंक आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा हो। इसका कारण यह है कि आप जो कुछ भी पीयेंगी उसका प्रभाव आपके अजन्मे बच्चे के विकास पर पड़ेगा।

नीचे आपको 8 जूस की सूची दी गई है, जिनका सेवन आप गर्भावस्था के दौरान कर सकती हैं। इन ड्रिंक्स में सभी आवश्यक पोषक तत्व होते हैं जो आपके बच्चे के विकास के लिए आवश्यक होते हैं। प्रत्येकजूस में उसमें उपस्थित घटकों के गुण होते हैं। 

गर्भावस्था के दौरान आपको जूस क्यों पीना चाहिए?

This image has an empty alt attribute; its file name is What-are-the-healthiest-juices-to-drink-during-pregnancy-520x390.jpg

गर्भवती महिलाओं को यह समझना चाहिए कि इस समय वो कुछ भी या सब कुछ नहीं खा सकती हैं। वास्तव में, इस समय आपको बहुत सारी चीजों के लिए रोका जाता है ताकि आपको किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। आपको ताजे फलों के जूस का सेवन करने का सुझाव दिया जाता जो अपने आहार में नियमित रूप शामिल करना चाहिए, क्योंकि यह एनर्जी का सर्वोत्तम स्रोत है। ताजे फलों का जूस पीने कि सलाह दी जाती है, क्योंकि यह होने वाली माँ के साथ-साथ गर्वस्थ शिशु को भी पोषण प्रदान करते हैं।

1 स्ट्रॉबेरी जूस
ये गर्भवती महिलाओं के लिए पिए जाने वाले सबसे बेहतरीन जूस में से एक है। क्योंकि स्ट्रॉबेरी एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते है जो शरीर की इम्युनिटी को बेहतर करने में मदद करता है। यह त्वचा की प्राकृतिक चमक बनाए रखने में भी बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा, इसमें फोलेट्स भी होते हैं, जो शिशु की इम्युनिटी सिस्टम को विकसित करने में बहुत सहायक होता है।

बनाने की विधि:
स्ट्रॉबेरीज को ठंडे पानी में धो लें और उन्हें काट लें। इसे ब्लेंडर में डालकर पीस लें और एक इसका गाढ़ा पल्प तैयार कर लें। आप इसमें बर्फ के टुकड़े डालकर इस बेहतरीन जूस का स्वाद ले सकती हैं ।

2 चुकंदर (बीटरूट) का जूस
यह गर्भावस्था के दौरान पीने के लिए बेस्ट जूस है, क्योंकि यह विटामिन-ए से भरपूर है और किसी भी तरह की थकान या कमजोरी का अनुभव कर रही गर्भवती महिला को राहत प्रदान करने के लिए बढ़िया विकल्प माना जाता है।यह जूस ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में सहायक है और चुकंदर में मौजूद आयरन शरीर में रक्त की कमी को दूर करने में मदद करता है। आप इस जूस को अपने रोजाना के रूटीन में शामिल करें या ब्रेकफास्ट सप्लीमेंट के तौर पर इसका सेवन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is Colombian-review-supports-beetroot-juice-s-BP-benefits-520x347.jpg
Beetroot Juice

बनाने की विधि:
चुकंदर या बीट को टुकड़ों में काट लें और उन्हें मिक्सी में डालकर पीस लें। इसमें थोड़ा बर्फ डालें और तुरंत पी लें। इस जूस को बनाना बहुत आसान हैं ।

3 अनार का जूस
यह हेल्दी जूस अपने ढेर सारे गुणों के कारण निश्चित रूप से गर्भावस्था के दौरान लिए जाने वाले आहार में शामिल किया जाना चाहिए। अनार का जूस अच्छी मात्रा में फाइबर, विटामिन-सी और विटामिन-के प्रदान करता है। यह कब्ज को रोकने में मदद करता है, जो गर्भावस्था के दौरान होने वाली एक आम समस्या है। साथ ही यह और आपके शरीर को अधिक आयरन अवशोषित करने में भी मदद करता है। यह आपके शरीर में पानी की मात्रा को बनाए रखता है और शिशु के मानसिक विकास में भी मदद करता हैं।

बनाने की विधि:
अनार के दानों को मिक्सी में डालकर पीस लें। अच्छी तरह से पीस लेने के बाद एक गिलास में छान लें। बर्फ के टुकड़े डालकर या बिना बर्फ के आनंद लें।

4 अमरूद का जूस
विटामिन-सी का एक अच्छा स्रोत होने के कारण अमरुद का जूस गर्भावस्था के दौरान एक बेहतरीन सप्लीमेंट के रूप में काम करता है।यह आपके ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। यह रक्त की कमी दूर करने में भी यह बहुत सहायक होता है और साथ ही साथ रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाने में मदद करता है। यह जूस एस्कॉर्बिक एसिड या विटामिन-सी से भरपूर होता है और गर्भवती महिला की इम्युनिटी सिस्टम को बढ़ाने में मदद करता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is guava-520x292.jpg

बनाने की विधि:
अमरूद को पानी में उबालें और इसे ठंडा होने दें। अमरुद को अच्छे से पीस लें। स्वाद को बेहतर बनाने के लिए आप इसमें अदरक या नींबू का रस मिला सकती हैं। इसमें बर्फ के टुकड़े डालकर पिएं।

5 गाजर का जूस
गाजर के जूस का सेवन करने से आपको पोषण की अच्छी मात्रा प्राप्त होती है, गाजर का जूस गर्भावस्था में कई लाभों के लिए जाना जाता है।गाजर कैल्शियम से भरपूर होता है और शिशु की हड्डियों और दाँतों के विकास में मदद करता है। यह विटामिन-सी, ए और बीटा-कैरोटीन का एक अच्छा स्रोत होता है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है और होने वाली माँ को फ्री रेडिकल्स से बचाता हैं। गाजर में मौजूद फाइटोकेमिकल्स शरीर के बेहतर तरीके से कार्य करने में मदद करता है।

बनाने की विधि:
गाजर को ठीक से साफ करें, उन्हें छोटे टुकड़ों में काट लें और उन्हें जूसर में डालकर पीस लें। गाजर अच्छी तरह से पीसे जाने के बाद इसके जूस को एक गिलास में डालें और पिएं ।

6 संतरे का जूस
ये फ्रेश जूस विटामिन-सी और फोलेट्स से भरपूर होता है। संतरे आयरन और जिंक भी प्रदान करता है, जो इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण होता है।रिसर्च के अनुसार, संतरे का जूस किसी भी शिशु की एलर्जी संबंधी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करता है। ये नए टिश्यू और रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में मदद करता है। यह गर्भवती महिलाओं में नाल को विकसित करने में भी भूमिका निभाता है।

बनाने की विधि:
संतरे को छीलकर मिक्सी में पीस लें। पीने से पहले मिश्रण को छान लें।

7 नींबू पानी
ये विटामिन-सी का एक बड़ा स्रोत है और इसमें शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं। गर्भावस्था के दौरान ये हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में बेहतरीन रूप से कार्य करता है। यह गर्भावस्था के दौरान मल त्याग को भी नियंत्रित करता है और गर्भावस्था के दौरान अपच और कब्ज की समस्या को ठीक करने के लिए जाना जाता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Nimbu-Pani-Recipe-520x293.jpg

बनाने की विधि:
ये गर्भावस्था के सबसे आसान जूस रेसिपी में से एक है। बस एक या आधा नींबू लें, उन्हें एक गिलास में निचोड़ लें और अपनी हिसाब से पानी और चुटकी भर नमक या चीनी डालें। आपका नींबू पानी तैयार है।

8 सेब का जूस
सेब पोषक तत्वों और मिनरल्स से भरपूर होता है। सेब का जूस गर्भावस्था के दौरान डॉक्टर द्वारा सुझाए गए सबसे अच्छे जूस में से एक होता है। सेब का रस गर्भावस्था के दौरान आपके वजन पर नियंत्रण रखता है और आपके शिशु के मस्तिष्क के विकास में भी सहायता करता है। यह इम्युनिटी को बढ़ाने और नींद संबंधी विकारों को रोकने के लिए भी जाना जाता है। सेब आयरन का एक अच्छा स्रोत है जो गर्भावस्था के दौरान रक्त की कमी को होने से रोकता है।

बनाने की विधि:
दो या तीन सेब छील लें। अब सेब को उबालें और उन्हें ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद उन्हें लगभग एक मिनट तक मिक्सी में पीस लें। एक गिलास में रस डालें तथा स्वाद बढ़ाने के लिए नींबू का रस भी डालें।

इन 10 बॉलीवुड गानों के बिना अधूरा है बारिश का मज़ा!

बारिश का मौसम दस्‍तक दे रहा हो और बात बरसात में भीगे रोमैंटिक गानों की न हो, ऐसा कैसे हो सकता है। बॉलीवुड ने भी बारिश के ऐसे खूबसूरत मौसम को खूब जमकर भुनाया है। अब एक बार फ‍िर आ गया है बॉलीवुड का फेवरेट मानसून का मौसम। आइए नजर डालें बारिश के खूबसूरत बॉलीवुड गानों पर, जो हैं हमेशा के लिए सदाबहार…साथ ही बताइए इनमें से किस गाने ने चुराया आपका दिल…

1 प्यार हुआ इकरार हुआ…

हिंदी सिनेमा के शो मैन राज कपूर और नर्गिस की फिल्म ‘श्री 420’ का ये गाना अपने समय से अब तक सदाबहार रहा है। इस गाने की पॉपुलैरिटी को आंकना हो, तो इसको याद करने के लिए लोगों को बारिश के बहाने की भी जरूरत नहीं पड़ती। मुंबई की सड़कों पर ब्लैक एंड व्हाइट सीन में भीगती रात में छाते के नीचे राजकपूर और नर्गिस का ये गाना आज के युवाओं को भी उतना ही भाता है जितना पुरानी पीढ़ी को । गाने को आवाज दी है मुकेश और लता मंगेश्कर ने। इसे कंपोज़ किया है शंकर जय किशन ने और इसके बोल लिखे हैं शैलेंद्र ने।

2 एक लड़की भीगी भागी सी…

किशोर कुमार और मधुबाला दोनों ही इस गाने में बहुत प्यारे और फनी भी लगे हैं। ये गाना खुद किशोर दा ने गाया था, अपनी ही फिल्म ‘चलती का नाम गाड़ी’ के लिए। इस गाने के बाद आज के दौर में इसके कई रीमेक भी बने। उसके बावजूद जो मजा ओरिजनल में है वो आज भी रिमेक में नहीं। गाने में संगीत दिया है सचिन देव बर्मन ने। लिरिक्स हैं मजरूह सुल्तानपुरी के।

3 भीगी-भीगी रातों में…

बारिश के चंद बेहरतीन गानों में से एक इस गानों को फिल्माया गया है बॉलीवुड स्टार राजेश खन्ना और जीनत अमान के ऊपर। ये गाना है फिल्म ‘अजनबी’ से। गाने को आवाज दी है किशोर कुमर और लता मंगेशकर ने। इसे कंपोज किया है आर डी बर्मन ने। यह गाना आज भी स्त्रोताओं की बारिश से जुड़ी पसंदों में से एक रहता है।

4 रिमझिम गिरे सावन…

ये गाना बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन और मौसमी चटर्जी पर फिल्माया गया है। फिल्म ‘मंजिल’ के इस गाने की खासियत ये है कि इसे न सिर्फ बारिश में बल्कि हर मौसम में याद किया जाता है। गाने को बेहतरीन आवाज से संवारा है किशोर कुमार ने। इसके बोल लिखे हैं योगेश ने और इसे कम्पोज़ किया है पंचम दा ने।

5 आज रपट जाएं…

फिल्म ‘नमक हलाल’ का ये सिजलिंग हॉट गाना आज भी बारिश के मौसम में भीगते हुए जोड़े की जुबान पर आ ही जाता है। अमिताभ बच्चन और स्मिता पाटिल पर फिल्माए इस गाने ने जितनी आग अपने दौर में लगाई थी, उसकी आंच आज भी उतनी ही तपन के साथ बरकरार है। फिल्म के म्यूजिक को कम्पोज़ किया है बप्पी लहरी ने और इसके बोल लिखे हैं अंजान ने।

6 इधर चला, मैं उधर चला…

इस गाने को सुनने वाले हर किसी ने यह कहा कि उदित नारायण की आवाज आज भी उतनी ही फ्रेश है, जितनी एक जमाने में हुआ करती थीं। रिमझिम बारिश के बीच फिल्म ‘कोई मिल गया’ का रितिक रोशन और प्रीति जिंटा के बच्चों जैसे डांस पर फिल्माया गया ये गाना सभी को खूब पसंद आया।

7 हाय-हाय ये मजबूरी…

फिल्म ‘रोटी, कपड़ा और मकान’ का ये गाना बारिश के भीगते लाजवाब तरानों में से एक है। लता मंगेशकर का गाना ये गाना फिल्माया गया है जीनत अमान और मनोज कुमार पर। इस प्यारे ये गाने को कम्पोज किया था लाजवाब कम्पोजर लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने।

8 मेरे ख्वाबों में जो आए…

मानसून की बारिश के नए तरानों के बीच छोटी सी स्कर्ट में बारिश में भीगती काजोल के इस गाने को कोई भला कैसे भूल सकता है। फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ का ये गाना लोगों को बहुत पसंद आया। गाने का फिल्मांकन और इसके बोल दोनों ने ही लोगों को खूब थिरकाया।

9 बरसो रे मेघा…

बेहद खूबसूरत ऐश्वर्या राय ने बारिश में भीगते हुए लाजवाब डांस करके जैसे इस गाने में जान भर दी हो। डांस ऐश का और आवाज श्रेया घोषाल की। बोल गुलजार के और कंपोजिंग ए आर रहमान की। इन धुरंधरों ने जब एक साथ सुरों को छेड़ा तो मानसून में तो आग लगनी ही थी। फिल्म ‘गुरु’ के इस गाने को लोगों ने जमकर सराहा।

10 टिप-टिप बरसा पानी…

फिल्म ‘मोहरा’ के इस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया। रवीना टंडन और अक्षय कुमार पर फिल्माया गया ये गाना ऑल टाइम हिट है। बारिश के इस सुपर हॉट सॉन्ग में दोनों के फिल्मांकन को खूब सराहा गया। गाने को आवाज दी है अल्का याज्ञिक और उदित नारायण ने। इसके म्यूजिक को कम्पोज़ किया है विजु शाह ने। बारिश के गानों में इस गाने की आज भी अपनी अहमियत है।

बॉलीवुड इतिहास की 10 सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियां !

कहते हैं सुंदरता वो है जो आँखों ही नहीं मन को भी छु जाए। अगर बात बॉलीवुड फिल्मों और उनकी अभिनेत्रियों की हो तो हमारे पास जाने कितने ही सुन्दर और दिलकश चेहरे हैं जिन्होंने कभी न कभी किसी न किसी समय में दर्शकों के दिल पर राज किया लेकिन आज हम बात करेंगे उन अभिनेत्रियों की जिनकी सुंदरता के दीवाने लोग हर एक समय और एक पीढ़ी में सामान रूप से रहे।

1 मधुबाला

सुंदरता की जब भी बात होती है, उस सूची की शुरुआत मधुबाला के ही नाम से होती है क्योंकि उनके जैसी दैवीय और जादुई सुंदरता मिलना लगभग असंभव है।

This image has an empty alt attribute; its file name is 31-2-520x552.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is 32-1-346x600.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is 33-1-520x520.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is 34-1-402x600.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is 35-450x600.jpg

2 माधुरी दीक्षित नेने

माधुरी की मनमोहक हंसी ने जब फ़िल्मी स्क्रीन पर आना जादू बिखेरा तो देखने वाले दिल थाम कर रह गए। माधुरी ही वो एक मात्र अभिनेत्री हैं जिन्हें सुंदरता के मामले में मधुबाला के समकक्ष मानते हैं कई लोग क्योंकि इन दोनों की मुस्कान में जो जादू है वो कुछ अलग ही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is 36-1-520x431.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is 37-1-413x600.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is 38-1-338x600.jpg

3 हेमा मालिनी

हेमा मालिनी को फिल्मों में ‘ड्रीम गर्ल’ के नाम से जाना जाता है क्योंकि उनके पास ऐसा चेहरा और नाक नक्श हैं जो केवल सपने में ही देखे जा सकते हैं। हेमा मालिनी ने सुंदरता के नए पैमाने बनाये और उम्रदराज होने के बावजूद भी वे सुंदरता के मामले में कई युवा अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is 39-457x600.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is 40-460x600.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is 41-520x437.jpg

4 रेखा

दक्षिण भारतीय फिल्मों से हिंदी फिल्मों में आयी रेखा के बारे में किसी ने नहीं सोचा था की एक दिन ये अभिनेत्री लोगों को अपने मोह पाश में बाँध लेगी। रेखा का सौंदर्य अद्भुत नशीलेपन और मादकता से भरपूर है।

This image has an empty alt attribute; its file name is 3-1-481x600.png
This image has an empty alt attribute; its file name is 956-520x519.png
This image has an empty alt attribute; its file name is 5246-338x600.jpg

5 सायरा बानो

सायरा बानो जब फिल्मों में आयीं तब सिर्फ 16 साल की टीनेजर थीं। सायरा की बेहतरीन खूबसूरत आँखें और उनका नाज़ुक और भोला चेहरा उनकी सुंदरता को दूसरों से अलग खड़ा करता था।

This image has an empty alt attribute; its file name is 3db8fe4e718937d4cbc2aed7ca41f161-520x412.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is 741-436x600.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is 952-461x600.jpg

6 वहीदा रहमान

वहीदा रहमान को फिल्मों में मशहूर निर्देशक गुरुदत्त लेकर आये थे और वहीदा की खूबसूरती का जादू ऐसा था कि वो शादी शुदा होने के बावजूद भी उनके प्यार में दीवाने हो गए और खुद को खो बैठे। फिल्म इंडस्ट्री के शहंशाह अमिताभ बच्चन भी वहीदा जी को सबसे खूबसूरत अभिनेत्री मानते हैं और उनके बहुत बड़े फैन हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is 81-520x390.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is 83-520x373.png

7 स्वर्गीय श्रीदेवी

श्रीदेवी जी आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी यादगार फिल्में, उनके गीत और उनका बेजोड़ अभिनय आज भी हर एक भारतीय के दिल से जुड़ा हुआ है। श्रीदेवी जब फिल्मों में आयीं तो वे साधारण लगती थीं लेकिन फिर अपनी नाक की सर्जरी करवाने के बाद तो जैसे उनकी काय पलट ही हो गयी – उनकी बड़ी बड़ी बच्चों जैसी नटखट आँखें, और उनकी भोली मुस्कान ने दर्शकों पर ऐसा जादू किया कि लोग हमेशा के लिए उनके दीवाने हो गए।

This image has an empty alt attribute; its file name is 84-433x600.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is 85.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is 86-520x293.jpg

8 ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या भारत की वो सुंदरी हैं जिनकी सुंदरता को भारतीय ही नहीं पूरी दुनिया में माना जाता है। मिस वर्ल्ड जीतने से शुरुआत करके हिंदी फिल्मों में ज़बरदस्त पारी खेलने वाली ऐश्वर्या की नीली आँखें और उनकी संगमरमर जैसी त्वचा उन्हें सबसे अलग बनाती है।

This image has an empty alt attribute; its file name is 87-456x600.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is 7a1bd33b0c9a162991dd0aa364ab721d-520x520.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is 89-300x600.jpg

9 दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण एक आदर्श भारतीय सुंदरी हैं। बड़ी बड़ी आँखें, तीखी नाक , मोहक मुस्कान और श्यामल रंग। दीपिका जब भी स्क्रीन पर आती हैं , लोग उनकी सुंदरता को देखते रह जाते हैं और उनके गालों में पड़ते गड्ढों वाली मुस्कान में खो जाते हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is 90-503x600.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is 7b408f1c14dcd8396e50e5644fd9ee05-338x600.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is 7e62b78d989eb61b9bc23ee093f00a8b.jpg

10 जया प्रदा

जया प्रदा का करियर श्रीदेवी या माधुरी की तरह बहुत ज़्यादा चमकदार नहीं रहा लेकिन एक बात सब मानते थे कि वे बेहद खूबसूरत थीं। मशहूर निर्देशक सत्यजीत रे ने भी एक बार उन्हें कहा था कि वे शायद सबसे सुन्दर महिला हैं जिनसे वे मिले हैं। जाया पर्दा के नाक नक्श और चेहरा मोहरा बहुत ही आकर्षक और प्यारा था जो दर्शकों को बहुत भाता था।

This image has an empty alt attribute; its file name is e4f74848dbd7f8379a4e8163fa7a05b9-418x600.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is 8b21b06d768409fdae45737b66dff07f-465x600.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is 5b9bbbe966d3028d28b1ba91f786bc14-501x600.jpg

इनमें से कौन लगती हैं आपको सबसे खूबसूरत ?

लड़का बनकर ऐसी लगती बॉलीवुड की ये 12 अभिनेत्रियां!

मेशा सोचते होंगे कि आपकी पसंदीदा एक्ट्रेस के टक्कर का अगर कोई साथी हो तो कैसा दिखेगा ? तो लीजिये टेक्नोलॉजी के कमाल से आज हम आपके लिए कुछ तसवीरें लायें हैं जो दिखाएंगी की अगर आपकी पसंदीदा एक्ट्रेस एक पुरुष का रूप ले ले तो कैसी दिखेंगी?

1 कंगना रनौत

ज़रा देखिये कंगना के इस पुरुष रूप को , जितनी सुन्दर वो हैं उससे कहीं ज़्यादा हैंडसम एक लड़के के रूप में दिखेंगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is 61-461x600.jpg

2 कृति सैनन

इतने शार्प नैन नक्श लड़कों में कम ही देखने को मिलते हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is 62-462x600.jpg

3 परिणीति चोपड़ा

परिणीति किसी गुजराती लड़के की तरह दिख रही हैं जिसका नाम परम हो सकता है !!!!

This image has an empty alt attribute; its file name is 63-368x600.jpg

4 दिशा पाटनी

अपने पुरुष रूप में भी दिशा एक इनोसेंट कॉलेज जाने वाले लड़के की तरह दिख रही हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is 64-453x600.jpg

5 अनन्या पांडे

एक कन्फ्यूज्ड लड़के की तरह नज़र आ रही हैं अनन्या ..

This image has an empty alt attribute; its file name is 68-520x562.jpg

6 यामी गौतम

इस पुरुष रूप में तो यामी को पहचान पाना मुश्किल हो रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is 69-520x270.jpg

7 तापसी पन्नू

चौकोर चेहरे का ये स्मार्ट लड़का कहीं तापसी तो नहीं???

This image has an empty alt attribute; its file name is 70-520x557.jpg

8 सोनम कपूर

सोनम का ये पुरुष रूप तो कहीं से भी फैशनेबल नज़र नहीं आ रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is 71-1-520x506.jpg

9 ऐश्वर्या राय

ये नीली आँखों वाला लड़का भी ऐश्वर्या की ही तरह काफी गुड लुकिंग है।

This image has an empty alt attribute; its file name is 72-1-520x490.jpg

10 प्रियंका चोपड़ा

ये तस्वीर देखने के बाद शायद निक कभी प्रियंका के पास भी ना जाएं। …

This image has an empty alt attribute; its file name is 73-1-336x600.jpg

11 दीपिका पादुकोण

अच्छा हुआ भगवान ने दीपिका को एक लड़की के रूप में इस दुनिया में भेजा , क्यूंकि पुरुष रूप में तो वो बिलकुल भी अच्छी नहीं लगतीं।

This image has an empty alt attribute; its file name is 74-1-344x600.jpg

12 आलिया भट्ट

इस तस्वीर को देख कर तो ऐसा लगता है कि एक चॉक्लेट हीरो के रूप में बहुत नाम कमाती आलिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is 75-1-520x512.jpg

टीवी के 9 सबसे सफल सीरियल्स जिन्होंने बनायी लोगों के दिल में जगह!

छोटे पर्दे के शो मानो जिंदगी का हिस्सा बन जाते हो। शो में ड्रामा और इमोशनल सीन दर्शकों को भावुक कर देते है। सीरियल में जिस तरह ट्विस्ट आता है, यही दर्शकों का मनोरंजन करते है। वैसे तो टीवी इंडस्ट्री में कई सीरियल्स ने लोगों को मनोरंजित किया, मगर टीवी दुनिया की इन 9 सीरियल्स ने जो जगह लोगों के दिल में बनाई है अभी तक दूसरी कोई सीरियल्स ने नहीं बनाई है। चलिए जानते हैं उन टीवी सीरियल्‍स के नाम जिनका सबसे ज्यादा दिन तक प्रसारण चला है।

1 क्योंकि सास भी कभी बहू थी

बात छोटे पर्दे की हो रही हो तो टेली वर्ल्ड की क्वीन एकता कपूर का नाम लिए बिना तो बात अधूरी ही रह जाएगी। एकता कपूर की धारावाहिक क्योंकि सास भी कभी बहु थी 3 जुलाई, साल 2000 में स्टार प्लस पर प्रसारित हुई थी। ये एक पारिवारिक धारावाहिक था,जो एक गुजराती परिवार पर था। बालाजी टेलीफिल्मस द्वारा निर्मित ये धारावाहिक 8 साल तक चला और उस दौर में वो भारतीय टेलीविजन का सफलतम धारावाहिक रहा था। इसमें मुख्य भूमिका स्मृति ईरानी ने निभाई थी, जो फ़िलहाल एक केंद्रीय मंत्री है। इस धारावाहिक में 1833 एपिसोड दिखाए थे और इसका आखिरी एपिसोड 6 नवंबर, साल 2008 में प्रसारित हुआ था।

2 कहानी घर घर की

कहानी घर घर की भारतीय हिंदी धारावाहिक है, जिसका प्रसारण स्टार प्लस में साल 2000 से साल 2008 तक चला था। इस धारावाहिक का निर्माण भी एकता कपूर ने किया था। ये एक पारिवारिक धारावाहिक था, जो काफी सफल साबित हुआ। इस धारावाहिक का मुख्य किरदार साक्षी तनवर ने निभाया था, जिका नाम पार्वती था जो उस वक्त घर घर में गूंजता था। इस धारावाहिक में 1661 एपिसोड दिखाए थे और इसका आखिरी एपिसोड साल 2008 में प्रसारित हुआ था।

3 कसौटी जिंदगी की

इस सूचि में बालाजी टेलीफिल्म्स की हेड एकता कपूर के द्वारा निर्मित ‘कसौटी जिंदगी की’ का भी नाम मौजूद है। ये धारावाहिक साल 2001 में स्टार प्लस पर प्रसारित हुई थी और इसमें मुख्य किरदार श्वेता तिवारी ने निभाया था। इस धारावाहिक 1423 एपिसोड प्रसारित हुए थे और इसका आखिरी शो साल 2008 में प्रसारित हुआ था।

4 बालिका वधू

आनंदी और जगिया की ये कहानी 2245 एपिसोड्स तक पहुंची थी। इस शो की शुरुआत साल 2008 में कलर्स चैनल पर हुई थी। इस धारावाहिक का आखिरी शो साल 2016 तक चला था। ये शो पुरानी परंपरा बाल विवाह पर आधारित था।

5 ससुराल सिमर का

रश्मि शर्मा टेलीफिल्मस लि. का शो ‘ससुराल सिमर का’ ने हर घर अपनी पहचान बनाई। ये शो पहली बार 25 अप्रैल, साल 2011 में प्रसारित किया गया था। इस शो में दीपिका कक्कड़ ने सिमर और अविका गोर ने रोली का किरदार निभाया था। दोनों ने बहन बनकर दर्शकों का दिल छू लिया। ये शो 7 साल चला और 2018 में खत्म हो गया। इस शो के 2063 एपिसोड्स प्रसारित हुए थे।

6 साथ निभाना साथिया

गोपी बहू और कोकिला बेन के रिश्ता लोगों के दिल को छू गया। ये सीरियल साल 2010 में स्टार प्लस पर शुरू हुआ था और इसके 2184 एपिसोड प्रसारित हुए थे। ये शो 7 साल तक जनता का फेवरेट बना रहा था। इस शो का आखिरी एपिसोड साल 2017 में प्रसारित हुआ था।

7 तारक मेहता का उल्टा चश्मा

तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल सालों से लोगों का फेवरेट बनता आ रहा है। गोकुलधाम सोसाइटी और उसमें रहने वाले लोगों की कहानी लोगों को खूब भाती है। इस शो की शुरुआत 2008 में हुई थी और ये पिछले 11 सालों से टीवी पर चल रहा है। इसके अभी तक 2953 एपिसोड पूरे हो चुके हैं। ये कहानी अहमदाबाद के लेखक तारक महेता पर आधारित है, जो एक गुजराती साप्ताहिक अखबार चित्रलेखा के लिए लिखते है। रोजाना प्रसारित होनेवाले इस कॉमेडी सीरियल ने सबसे ज्यादा एपिसोड पूरे करके अपना नाम लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में दर्ज करा लिया है।

8 ये र‍िश्‍ता क्‍या कहलाता है

इस सीरियल ने अपने 3134 एपिसोड्स पूरे कर लिए है। ये सीरियल साल 2009 में शुरू हुआ था। इस सीरियल को 10 साल पूरे हो गए है और अभी तक इस पारिवारिक सीरियल का स्टार प्लस पर प्रसारण जारी है।

9 उतरन

‘उतरन’ कलर्स चैनल पर साल 2008 में टेलीकास्ट हुआ था। ये सीरियल करीब 7 साल तक अपने दर्शकों को एंटरटेन करता रहा है। सीरियल की कहानी दो ऐसे दोस्तों की थी जिसमें ‘इच्छा’ गरीब घर से थी और ‘तपस्या’ अमीर घर से। लोगों ने इच्छा और तपस्या दोनों को बेहद प्यार दिया। इच्छा तो सबकी फेवरेट रही है । इस सिरियल को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। इसके कैरेक्टर भी फैन्स का दिल जीतने में कामयाब रही थी। इस सीरियल्स के 1549 एपिसोड प्रसारित हुए थे।

अरेंज्ड मैरिज से पहले हर लड़की को पूछ लेने चाहिए लड़के से ये 5 सवाल!

अरेंज्ड मैरिज एक तरह से रिस्क उठाने जैसी ही बात है। क्यूंकि कुछ देर की मुलाकात के बलबूते पर आपको अपनी पूरी ज़िन्दगी का फैसला लेना होता है और फिर पूरी ज़िन्दगी उसी फैसले के साथ गुज़ारनी पड़ती है। अगर फैसला सही तो ज़िन्दगी खुशहाल अन्यथा बदहाल। ऐसे में ये बहुत ज़रूरी है कि उस कुछ देर की मुलाकात में आप अपनी तरफ से हर बात की पूछ ताछ और जांच पड़ताल कर लें। खासकर इन सवालों को पूछना तो ना भूलें।

1 लड़के के करियर के बारे में

हर इंसान अपने करियर की योजना बना कर चलता है। ऐसे में पहले से ही इस विषय पर बात हो जानी ज़रूरी है। क्यूंकि हो सकता है कि वो अपने करियर में कुछ ऐसा पाना चाहता है जिसमें उसे बहुत सारा वक़्त अपने काम को ही देना पड़ेगा। ऐसे में अगर लड़की कामकाजी नहीं है तो अकेलापन महसूस कर सकती है। ये चीज़ें बाद में दिक्कत दे इससे तो अच्छा है पहले से इस बारे में साफ़ बात कर ली जाए।

2 कोई दबाव तो नहीं

This image has an empty alt attribute; its file name is 1de896cc2c5698955ae0f907a0fa1cc4-520x390.jpg

बहुत बार ऐसा होता है कि लड़के अपने परिवार के दबाव में आकर शादी करने को तैयार हो जाते हैं। पर असल में वो ये ज़िम्मेदारी उठाने के लिए तैयार नहीं होते हैं। इसलिए बेहतर है कि लड़की मुलाकात के समय लड़के से पहले ही पूछ ले कि उस पर कोई दबाव तो नहीं ? क्यूंकि बाद में इस वजह से लड़की को ही सबसे ज़्यादा परेशानी उठानी पड़ती है।

3 परिवार बढ़ाने के बारे में

शादी से पहले ही ये बात साफ़ हो जाए तो अच्छा है। कुछ लड़के शादी के काफी साल तक बच्चे के बारे में सोचना नहीं चाहते। और कुछ ऐसा चाहेंगे कि जल्दी से फॅमिली शुरू कर ली जाए। दोनों ही हालातों में लड़की को अपनी इच्छा और अपने करियर को ध्यान में रख कर निर्णय लेने का मौका होना चाहिये। और अगर इस बात पर दोनों शादी से पहले ही सहमत नहीं हैं तो उन्हें शादी नहीं करनी चाहिए।

4 क्या दो परिवारों की ज़िम्मेदारी संभालने में सक्षम है

This image has an empty alt attribute; its file name is 7a5212a9225cf1def41292c57c49e00d-1-520x347.jpg

हर लड़की को शादी से पहले ही ये बात लड़के से पूछ लेनी चाहिए कि क्या वो दो परिवारों की ज़िम्मेदारी लेने को तैयार है? एक तरफ उसके अपने माता पिता, भाई बहन होंगे और दूसरी तरफ उसकी पत्नी और बच्चे। इन दोनों परिवारों की ज़िम्मेदारो क्या वो उठा पायेगा ? और अगर नहीं तो अभी उसे शादी नहीं करनी चाहिए।

5. करियर से समझौता तो नहीं करना पड़ेगा?

आजकल लगभग हर लड़की अपने पैरों पर खड़ी है और अपने करियर को लेकर उतनी ही संजीदा है जितने की लड़के। ऐसे में हर लड़की को शादी से पहले ये बात लड़के से साफ़ साफ़ पूछ लेनी चाहिए कि वो आगे चलकर आपको घर परिवार के लिए अपने करियर से समझौता करने को तो नहीं कहेगा? ऐसा तो नहीं होगा कि सिर्फ आपसे घर की ज़िम्मेदारी उठाने की आशा रखी जाएगी। और अगर ऐसा है तो बेहतर है कि पहले ही बात साफ़ हो जाए ताकी आप सोच समझ कर निर्णय ले सकें।

बॉलीवुड के 9 कलाकार जिन्होंने नेपोटिज़्म को हराकर बनायी अपनी पहचान!

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने पैर जमाना कोई आसान काम नहीं है। और अगर यहाँ आपकी कोई जान पहचान नहीं है या फिर आपका कोई गॉड फादर नहीं है तो समझ लीजिये कि ये एक तरह से नामुमकिन ही है। लेकिन इन स्टार्स ने इस नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया और सभी के लिए एक मिसाल कायम की।

1 शाहरुख़ खान

किंग खान के मुकाम तक पहुंचने के लिए शाहरुख़ ने जितना संघर्ष और मेहनत की है वो सभी युवाओं के लिए एक मिसाल बन चुकी है। ना कोई गॉडफादर और ना ही बहुत सा पैसा , शाहरुख़ ने सिर्फ अपनी प्रतिभा और मेहनत के बलबूते पर ये मकाम हासिल किया है। टी वी नाटक “फौजी ” से अपना करियर शुरू करने वाले शाहरुख ने अपना बॉलीवुड डेब्यू फिल्म “दीवाना ” से किया था। और उसके बाद तो बस वो सबको अपना दीवाना बनाते चले गए।पर शाहरुख़ के पक्ष में एक बात थी कि जिस समय वे बॉलीवुड में आये तब न तो ज़्यादा स्टार किड्स थे और न ही इस तरह का माहौल था , तब टैलेंट की कदर की जाती थी।

2 अक्षय कुमार

आर्मी बैकग्राउंड से आये अक्षय कुमार जहाँ एक समय वेटर हुआ करते थे आज इंडस्ट्री के सबसे ज़्याडा कमाई करने वाले सितारे बन चुके हैं। 1987 में महेश भट्ट की फिल्म “आग” से डेब्यू करने वाले अक्षय कुमार को पहचान मिली फिल्म “सौगंध” से और फिर कई उतार -चढ़ाव देखने के बाद आज वो बॉलीवुड के सबसे सफल और समृद्ध अभिनेताओं में से एक हैं।

3 कंगना रनौत

हिमाचल प्रदेश से आयी छोटे शहर की इस लड़की ने बहुत लम्बी यात्रा तय की है अपनी पहचान बनाने के लिए। 2006 में अपनी पहली फिल्म से लेकर आज इंडस्ट्री की सबसे ज़्यादा पेड एक्ट्रेस बनना कोई आसान काम नहीं था। कंगना का बहतु मज़ाक उड़ाया गया क्योंकि एक छोटे शहर से होने के कारण उनकी अंग्रेजी और बोलने की शैली उतनी प्रभावशाली नहीं थी। लेकिन फिर भी सभी विरोधियों से लड़ते हुए कंगना ने अपने बल बूते पर न कभी किसी के सामने सर झुकाया और न ही किसी कैंप का हिस्सा बनीं। हर बात को बिना डरे साफ़ साफ़ कहना उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

4 जॉन अब्राहम

जॉन ने अपना करियर एक म्यूज़िक वीडियो से शुरू किया था। उसके बाद उन्होंने एक चर्चित मॉडलिंग प्रतियोगिता भी जीती। इसके बाद वो बहुत से विज्ञापनों, म्यूजिक वीडियो आदि में नज़र आये। फिर उन्होंने फिल्म “जिस्म” में बिपाशा बासु के अपोज़िट डेब्यू किया। और इसके बाद की कहानी तो सबको पता ही है। जॉन ने धीरे धीरे खुद को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित किया और वो खुद आज एक सफल निर्माता हैं और नए लोगों को मौका देने में विश्वास रखते हैं। जॉन एक सरल इंसान हैं जिन्होंने कभी फ़िल्मी दुनिया की कैंप राजनीति में हिस्सा नहीं लिया।

5 आयुष्मान खुराना

एक सीधा सादा लड़का जिसे संगीत में भी रूचि थी आज ‘हटके’ फिल्म्स करने के लिए बॉलीवुड में विख्यात है। आयुष्मान को पारस पत्थर कहा जाने लगा है क्योंकि वे जिस प्रोजेक्ट या फिल्म को हाथ में लेते हैं वो सुपरहिट हो जाती है। आयुष्मान ने भी काफी स्ट्रगल करने के बाद ये मुकाम हासिल किया। नेपोटिज़्म के बारे में बात करते हुए एक बार आयुष्मान ने कहा था कि अगर नेपोटिस्म न होता तो वे 27 नहीं 22 साल की उम्र में अपनी पहली फिल्म कर रहे होते। लेकिन फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और आज हर कोई उनका कायल है।

6 राजकुमार राव

राजकुमार की अभिनय क्षमता ने हर किसी को प्रभावित किया है। थिएटर से अपनी अभिनय यात्रा शुरू करने के बाद फिल्म “शाहिद ” में अपनी अद्भुत अदाकारी से सबको अपनी काबिलियत का सबूत दिया। फिल्म “क्वीन” में कंगना रनौत के साथ लीडिंग रोल करने के बाद तो उन्होंने फिर कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। ‘स्त्री’ ‘बरेली की बर्फी ‘ आदि फिल्मों ने उन्हें और मज़बूती से सबके बीच खड़ा कर दिया।

7 रणदीप हूडा

क्या आपने कभी इतने अच्छे दिखने वाले एक्टर को थिएटर करते देखा है? पर ये सही है कि रणदीप ने अपना अभिनय सफर थिएटर से ही शुरू किया था। इससे पहले रणदीप ने मेलबर्न से अपनी डिग्री हांसिल करके एक एयरलाइन्स के लिए मार्कटिंग का काम किया। पर फिर जल्द ही थिएटर और मॉडलिंग करने लगे। मीरा नैयर की फिल्म ‘मानसून वेडिंग’ से बड़े परदे पर दस्तक दी , और फिर “वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई ” से स्टार बन गए। ‘हाइवे’ और ‘सरबजीत’ जैसी फिल्मों से उन्होंने दिखा दिया कि उनके अभिनय की रेंज कितनी अच्छी है।

8 नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी

नवाज़ुद्दीन एक ऐसे एक्टर हैं जिनसे बहुत सी चीज़ों में इंस्पायर हुआ जा सकता है। उत्तरप्रदेश के एक छोटे से कस्बे मुज़फरपुर के एक मुस्लिम परिवार में जन्मे नवाज़ुद्दीन के पिता एक किसान थे। नौ भाई बहनो के साथ पले नवाज़ुद्दीन ने मुंबई आने से पहले एक केमिस्ट के तौर पर काम किया था। मुंबई आने के बाद उन्हें बहुत स्ट्रगल करनी पड़ी थी। फिर आखिरकार २००४ में फिल्म ” ब्लैक फ्राइडे ” और “पतंग” में उन्हें उनके काम के लिए सराहना मिली। नवाज़ुद्दीन ने अपना बॉलीवुड डेब्यू आमिर खान की फिल्म ‘सरफ़रोश’ में एक बहुत छोटे से रोल के साथ किया था। और उसके बाद भी उन्होंने बहुत से छोटे छोटे रोल किये। अंत में अनुराग कश्यप की “ब्लैक फ्राइडे ” से उन्हें पहचान मिली , और आज वक्त ऐसा है कि हर कोई उन्हें पहचानता है।

9 विद्या बालन

विद्या भी एक पावरहाउस परफ़ॉर्मर हैं और उनका भी फिल्म इंडस्ट्री में कोई सगा सम्बन्धी नहीं था। एक म्यूज़िक वीडियो में आने के बाद उन्होंने अपने फ़िल्मी सफर की शुरुआत की और ‘परिणीता’ से सबको चकित कर दिया। विद्या उन लोगों में से हैं जो किसी के कहे अनुसार नहीं अपने मन से रहने और चुनने में विश्वास करती हैं। यही कारण है कि उनके हिस्से में ‘कहानी’ ‘डर्टी पिक्चर’ ‘तुम्हारी सुलु ‘ जैसी शानदार हिट फिल्में हैं जो सिर्फ उनके दम पर सुपरहिट हुईं।

बॉलीवुड अभिनेत्रियों की 16 सबसे खूबसूरत नथ, जो पहनना चाहेगी हर दुल्हन!

बहुत से भारतीय राज्यों में शादी में दुल्हन की नथ बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। कई जगहों पर तो बिना नथ के दुल्हन फेरों में नही बैठती है। और अगर ऐसी कोई बंदिश ना भी हो तो भी एक भारतीय दुल्हन का श्रृंगार तो नथ के साथ ही पूरा होता है।

हमारी बॉलीवुड की बहुत सी अभिनेत्रियों ने अपनी कई फिल्मों में नथ पहनी है और एक तरह से इसका फैशन शुरू कर दिया है। अब हर लड़की अपनी शादी में उसी डिज़ाइन की नथ पहनना चाहती है जैसी उसकी पसंदीदा अभिनेत्री ने फ़िल्म में पहनी थी।

दीपिका पादुकोण ने फ़िल्म बाजीराव मस्तानी, पदमावत , रामलीला और चेन्नई एक्सप्रेस में नथ पहनी थी और उनके ये सभी स्टाइल्स बहुत चर्चित हुए थे। उसके बाद तो नई दुल्हनें अपने लिए उसी तरह की नथ बनवाने लगी हैं।

दीपिका के अलावा ऐश्वर्या राय का जोधा अकबर का नथ वाला लुक भी बहुत चर्चित हुआ था। साथ ही  उन्होंने अपनी देवदास और उमराव जान फिल्मों में भी नथ पहनी थी जो उन पर बहुत सुंदर लग रही थी।

इनके अलावा अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा, माधुरी दीक्षित, करीना कपूर, प्रीति जिंटा आदि ने भी अपनी कुछ फिल्मों में नथ पहनी थी और लोगों के दिलों पर उसकी छाप छोड़ी थी।

तो कौन सी नथ लगी आपको सबसे सुन्दर?

वो देवर- भाभी और जीजा -साली जिन्होंने फिल्मों में किया रोमांस!

कहते हैं रिश्ते ऊपर वाला बनाता है… किसका रिश्ता, कब किससे जुड़ जाए कहा नहीं जा सकता।बॉलीवुड जगत में आपने कई ऐसी मूवी देखी होगी जिन फिल्मो में हीरो हेरोइन की जोड़ी आपको बेहद पसंद आती है। इन जोड़ियों के बीच की कैमिस्ट्री इतनी अच्छी खासी होती है कि जैसे लगता है ये रियल लाइफ में एक दूसरे के लिए बने हुए है। वैसे अगर देखा जाए तो बॉलीवुड का हर फिल्मी सितारा व हर कलाकार बॉलीवुड के निर्देशकों की बनाए हुए स्क्रिप्ट पर ही काम करते हैं। ऐसे में उनको कई सारे रोल बनाने पढ़ते हैं, जो वो करना चाहते हो या ना करना चाहते हो लेकिन उन्हे वो करना ही पड़ता है। ऐसे में आज आपको उन जोड़ी से रूबरू करवाने जा रहे हैं , जो रियल लाइफ में एक दूसरे के जीजा साली या देवर भाभी हैं। जी हां आज आपको ऐसे सुपरस्टारों के बारे में बताने जा रहे है। जिन्होंने बड़े पर्दे पर साली और भाभी के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस किया हुआ है।

1 सैफ अली खान और करिश्मा कपूर

साल 1999 में सैफ अली खान और करिश्मा कपूर की जोड़ी फिल्म हम साथ-साथ हैं में नजर आई थी। दोनों स्क्रीन पर रोमांस करते नजर आए थे। बता दें कि करिश्मा रिश्ते में सैफ की साली लगती हैं। वे सैफ की पत्नी करीना कपूर की बहन हैं।

2 अनिल कपूर और श्रीदेवी

श्रीदेवी रिश्ते में अनिल कपूर की भाभी लगती हैं। श्रीदेवी अनिल के बड़े भाई बोनी कपूर की पत्नी हैं। अनिल कपूर ने भी अपनी भाभी यानी श्रीदेवी के साथ सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस किया है। अनिल और श्रीदेवी ने मि. इंडिया (1987), लम्हे (1991), रूप की रानी चोरों का राजा (1993), लाडला (1994), जुदाई (1997) सहित कई फिल्मों में साथ काम किया है। इनमें से जुदाई श्रीदेवी और बोनी की शादी के बाद साल 1996 के बाद आई थी। बाकी फिल्में श्रीदेवी ने अनिल कपूर के साथ शादी के पहले की थी।

3 अजय देवगन और रानी मुखर्जी

रानी मुखर्जी रिश्ते में अजय देवगन की साली लगती हैं। वहीं, दोनों ने सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस किया है। दोनों ने चोरी-चोरी (2003) और एलओसी कारगिल (2003) में काम किया है। बता दें कि रानी अजय की पत्नी काजोल की कजिन बहन हैं।

4 रणधीर कपूर और नीतू सिंह

इन दोनों ने भी सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस किया है। बता दें कि रिश्ते में रणधीर कपूर, नीतू सिंह के जेठ लगते हैं। नीतू सिंह रणधीर के भाई ऋषि कपूर की पत्नी हैं। नीतू और रणधीर ने रिक्शावाला (1973), डोंगी (1977), कसमे वादे (1978) , हीरालाल-पन्नालाल (1978) सहित अन्य फिल्मों में काम किया है।

5 रानी मुखर्जी और उदय चोपड़ा

रानी मुखर्जी रिश्ते में उदय चोपड़ा की भाभी लगती हैं। वहीं, देवर-भाभी ने भी सिल्वर स्क्रीन शेयर की है। दोनों फिल्म ‘मुझसे दोस्ती करोगी’ (2002) में साथ काम किया है। रानी और आदित्य चोपड़ा की शादी 2014 में हुई है।

6 राजेश खन्ना और सिम्पल कपाड़िया

राजेश खन्ना ने अपनी साली सिम्पल कपाड़िया के साथ सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस किया है। सिम्पल राजेश की वाइफ डिम्पल कपाड़िया की बहन हैं। दोनों ने फिल्म अनुरोध (1977) में साथ काम किया। उस वक्त राजेश और डिम्पल की शादी 1973 हो चुकी थी। अब राजेश खन्ना और सिम्पल कपाड़िया दोनों ही इस दुनिया में नहीं हैं।

7 अशोक कुमार और मधुबाला

अशोक कुमार रिश्ते में मधुबाला के जेठ लगते थे । वहीं, दोनों ने सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस किया है। दोनों ने महल (1949), निशान (1950) , एक साल (1957) हावड़ा ब्रिज (1958) सहित अन्य फिल्मों में काम किया है। हालांकि, अशोक कुमार, किशोर कुमार और मधुबाला तीनों ही इस दुनिया में नहीं है।

8 नसीरुद्दीन शाह और सुप्रिया पाठक

सुप्रिया पाठक रिश्ते में नसीरुद्दीन शाह की साली लगती हैं। आपको बता दें कि जीजा-साली यानी नसीर और सुप्रिया ने फिल्म मासूम 1983 में साथ काम किया है। सुप्रिया नसीर की पत्नी रत्ना पाठक की बहन हैं। नसीर और रत्ना ने 1982 में शादी की थी।

9 राज कपूर और गीता बाली

राज कपूर ने भी गीता बाली से फिल्म में रोमांस किया है। गीता बाली, राज कपूर के भाई शम्मी कपूर की पत्नी थीं। दोनों ने बावरे नैन (1950) में साथ काम किया है। अब राज कपूर, गीता बाली और शम्मी कपूर तीनों ही इस दुनिया में नहीं हैं।

कोई सोच भी नहीं सकता था कि जादुई मुस्कान और चमकती आँखों के पीछे सुशांत के पास एक ऐसा दिल भी था जो किसी दुःख या तकलीफ से इस कदर घिरा हुआ था कि उन्होंने मौत को गले लगाना जिंदगी को गले लगाने से ज़्यादा आसान समझा। कोई नहीं जानता उन आखिरी पलों में सुशांत के मन में क्या चल रहा था, कोई जान भी नहीं पायेगा। ये बहस अब हमेशा चलेगी कि भाई भतीजावाद ने सुशांत की जान ले डाली लेकिन ये सच है कि किसी भी तरह का विरोध और बातें अब उन्हें वापिस नहीं ला सकते। अब बची हैं तो उनकी यादें इन तस्वीरों में।


ऋषि कपूर के ये 5 फैशन ट्रेंड्स दिलाएंगे हमेशा उनकी याद!

ऋषि कपूर के चले जाने से जो खालीपन आया है उसे कोई दूसरा नही भर सकता , उनके जैसा चार्मिंग और मंझा हुआ कलाकार मिलना मुश्किल है। पर फिर भी वो हमारे बीच रहेंगे हर उस किरदार के ज़रिए जो उन्होंने अपनी फिल्मों में निभाया है,वो हमारे बीच रहेंगे अपने हर उस बयान के ज़रिए जो उन्होंने बिना किसी से डरे सही बात उठाने के लिए दिए थे। और साथ ही वो हमारे बीच रहेंगे अपने हर उस फैशन ट्रेंड के लिए जो लाखों लोगों ने उन्हें देखकर अपनाया। ये लेख समर्पित है ऋषि कपूर के बिंदास और बोल्ड फैशन चॉइस को।

1 भड़कीले रंग

जिस समय ऋषि कपूर इंडस्ट्री में आये थे उन समय बहुत कम एक्टर्स ऐसे थे जो अपने लुक्स को लेकर प्रयोग करते थे। पर ऋषि कपूर फैशन के मामले में कुछ भी नया ट्राई करने से घबराते नही थे। फिर चाहे वो गुलाबी पैंट हो या पोल्का डॉट शर्ट, उन्होंने सब कुछ ट्राई किया और वो अच्छे भी बहुत लगते थे, जिसके कारण उनको देखकर लोग ब्राइट रंगों को पहनने लगे थे।

2. पोलो नेक और मफ़लर

ऋषि कपूर का बॉबी फ़िल्म में पहना गया हाई नेक स्वेटर और मफ़लर आज तक सबको याद है। ऋषि कुछ भी नया पहनते थे तो वो ट्रेंड बन जाता था।

3 बड़े चश्में

बड़े चश्मे या ओवरसाइज ग्लासेस का ट्रेंड अभी कुछ समय से वापस चल गया है लेकिन असल में इस ट्रेंड की शुरुआत ऋषि कपूर ने ही कि थी। उन्होंने ये बड़े फ्रेम के चश्मे फ़िल्म बॉबी में पहने थे और उसके बाद तो ये फैशन ही बना गया था जो आज तक भी फीका नही पड़ा है।

4. बेल बॉटम

70 और 80 के दशक में ऋषि कपूर ने इस फैशन ट्रेंड को कई बार अपनाया । इन बेल बॉटम पैंट्स में डांस करते हुए ऋषि कपूर बहुत ही अच्छे लगते थे और इसी वजह से आज भी इस तरह की पैंट देखकर ऋषि कपूर की ही याद सबसे पहले आती है।

5.कार्डिगन और पुलोवर स्वेटर

फिल्मों में अपनी दूसरी पारी में ऋषि कपूर बहुत सी फिल्मों में कार्डिगन या पुलोवर स्वेटर पहने नज़र आये। कभी स्वेटर उनके कंधों पर बंधा हुआ होता था तो कभी यूँ ही पहना हुआ। उनके स्वेटर के रंग और डिज़ाइन हमेशा ही खिलते हुए और सुंदर हुआ करते थे। और ये स्वेटर उनकी पहचान बन गए थे।

ऋषि कपूर की कमी तो कभी पूरी नही की जा सकेगी लेकिन हाँ ये ज़रूर है कि इन छोटी छोटी चीज़ों के ज़रिए वो हमेशा हमारी यादों में जीवित रहेंगे।

दुनिया के इन 10 लोगों को देखकर आप भौचक्के रह जायेंगे!

दुनिया कितना रंग रंगीली और अजीब है ये हमें तब पता लगता है जब हमें अपने आस पास के अलावा दुनिया के लोगों के बारे में जानने को मिलता है। आइये जानें ऐसे ही लोगों के बारे में जिन्हें देख कर आपको लगेगा कि ईश्वर की माया अपरम्पार है।

1 “मेलेनिन गॉडेस” के नाम से मशहूर खौडिया डिओप , दुनिया की सबसे गहरे रंग की स्किन वाली  मॉडल हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is db76d8df57a472848fa8a756eb54b371-520x273.png

2 इस व्यक्ति को डर्मेटोग्रफीज़म नामक बीमारी है जिसके चलते वो अपनी स्किन पर जो भी लिखता है वो एक रैश के रूप में साफ नजर आता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is 0dd61d1254dbc9151ac977fce913f0af-520x390.jpg

3 इस व्यक्ति का जन्म बिना छोटी उंगली के हुआ था। 

This image has an empty alt attribute; its file name is 236ed30b5de03ea6075b8dc4c71883be-520x495.jpg

4 नेपाल के इस बच्चे को है – कैट आई सिंड्रोम।

This image has an empty alt attribute; its file name is 1c08532e9cb63163fba510198598af9a-520x520.jpg

5 इस व्यक्ति के दोनो हाथों में छह छह अँगुलियाँ हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is b29f007e1507d5381663b4a142f3cedc-520x506.jpg

6 बॉडी बिल्डर ला ऑस्टरग्रेन की टाँगे उसके बाकी शरीर से काफी लंबी हैं। उनकी कुल लम्बाई 5’8 है और उनकी टाँगों की लंबाई 3’5 है।

This image has an empty alt attribute; its file name is 9201c856dc5a6bf1e080f4e9ac60b678-1-520x315.jpg

7 इस व्यक्ति की रिंग फिंगर ठंड में पूरी तरह से सफेद हो जाती है।

This image has an empty alt attribute; its file name is 8f4a1774cfe4e37eb8e57dacc0358aba-1-520x527.jpg

8 इस लड़की के अंगूठे में पार्टीशन नही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is a5b9136136ca3b4afb78d15608341eb7-520x390.jpg

9 आँखों में इस निशान के साथ पैदा हुआ था ये आदमी।

This image has an empty alt attribute; its file name is 63f6beb1104cda429b0e07469c38d101-1-520x444.jpg

10 सबसे ज़्यादा टैटू वाले सीनियर सिटिज़न : शेरलॉट गुटेनबर्ग और चक हेमके दुनिया में शरीर पर सबसे ज़्यादा टैटू धारण करने वाले सीनियर सिटिज़न हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is nf-520x345.png

शादी के कार्ड पर नाम के साथ चिरंजीव और आयुष्मती लिखे जाने के पीछे हैं ये 2 कहानियां!

आधुनिक वक्त में काफी चीजों में बदलाव आया है। बदलाव की ये बयार जीवन के हर पहलू में दिखाई पड़ती है। जैसे बात करें शादी की तो, आज बेशक शादियां हाईटेक हो गई हैंं, लेकिन कुछ परम्पराएं अभी भी वैसी ही हैं जैसे, आज तरह तरह के शादी के कार्ड देखने को मिलते हैं लेकिन उन कार्ड्स में लड़के के नाम के आगे चिरंंजीव (चि.) और लड़की के नाम के आगे आयुष्मति (आयु.) लिखा ही जाता है और ये सालों से चला आ रहा है । वास्तव में इससे एक पौराणिक कहानी जुड़ी हुई है। तो चलिए आपको बताते हैं कि इसकी शुरूआत कैसे हुई और ऐसा करने के पीछे असली वजह क्या है…….

शादी के कार्ड में वर के नाम के आगे इसलिए लिखते हैं चिरंजीव

एक ब्राह्मण दंपती को कोई संतान नहीं थी। उन्होंने अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए माता महामाया की तपस्या की। तप से प्रसन्न होकर देवी प्रकट हुईं। उन्होंने ब्राह्मण से वर मांगने के लिए कहा। ब्राह्मण ने देवी से पुत्र मांगा। देवी ने कहा- मेरे पास दो पुत्र हैं। पहला पुत्र दस हजार वर्षों तक जीवित रहेगा लेकिन वो महामूर्ख होगा। दूसरा पुत्र सिर्फ 15 साल तक जिंदा रहेगा लेकिन वो बहुत महान विद्वान होगा।

ब्राह्मण ने वरदान में दूसरा पुत्र मांगा। देवी ने वरदान दे दिया। तय समय पर उनके घर पुत्र पैदा हुआ। ब्राह्मण की पत्नी बेटे का पालन-पोषण करने लगी। धीरे-धीरे दिन बीतते गए और बालक पांच साल का हो गया। अब उन्हें देवी के वरदान की याद आई। उनके पुत्र की आयु सिर्फ 10 वर्ष शेष थी। पति-पत्नी दुखी रहने लगे। आखिरकार ब्राह्मण ने अपने पुत्र को विद्या अध्ययन के लिए काशी भेज दिया। वहां अध्ययन करते हुए ब्राह्मण पुत्र की आयु 15 वर्ष होने को थी।

जब उस लड़के की आयु 15 साल होने वाली थी, उससे कुछ दिनों पहले काशी के एक सेठ ने अपनी बेटी की शादी उससे करवा दी। दोनों शादी कर घर आ गए। उसी दिन वह लड़का 15 साल का हो गया यानी वरदान के अनुसार मौत की तारीख आ चुकी थी। रात को यमराज नाग का रूप धरकर उस लड़के को डसने आए। उन्होंने लड़के को डस लिया। जहर के असर से लड़के की मौत हो गई। तभी उसकी पत्नी ने नाग रूपधारी यमराज को पकड़कर एक कमंडल में बंद कर दिया। यमराज के कैद हो जाने से सृष्टि में जीवन-मृत्यु से जुड़े कई कार्य अटक गए।

यमराज को कैद देख सभी देवों ने माता महामाया से विनती की। वो दुल्हन भी महामाया की भक्त थी। तब महामाया प्रकट हुईं। उन्होंने यमराज को मुक्त करने के लिए कहा। दुल्हन ने उन्हें अपने पति की मौत का उत्तरादायी बताते हुए मुक्त करने में विवशता जताई। तब यमराज ने लड़के के प्राण लौटाए और उसे चिरंजीवी अर्थात लंबी आयु का वरदान देकर गए। इस तरह शादी के कार्ड पर वर के नाम से पहले चिरंजीव लिखने की परंपरा शुरू हुई।

शादी के कार्ड में वधु के नाम के आगे इसलिए लिखते हैं आयुष्यमती

प्राचीन काल में आकाश धर नामक राजा शासन करते थे। उन्हें कोई संतान नहीं थी। तब महर्षि नारद ने उन्हें सुझाव दिया कि सोने के हल से धरती का दोहन कीजिए, फिर उस भूमि पर यज्ञ कीजिए, आपको संतान सुख अवश्य मिलेगा। राजा ने ऐसा ही किया और उन्हें संतान के रूप में कन्या प्राप्त हुई। वे उसे महल में लेकर आए। तभी उन्होंने एक शेर देखा जो कन्या को खाना चाहता था। भय से राजा के हाथ कांपने लगे और कन्या शेर के मुख में समा गई। उसी समय वो शेर एक कमल में परिवर्तित हो गया। तब भगवान विष्णु प्रकट हुए और उन्होंने कमल को अपने हाथ से स्पर्श किया।

विष्णुजी के स्पर्श से चमत्कार हुआ। कमल यमराज में परिवर्तित हो गया और वह कन्या पच्चीस वर्ष की युवती बन गई। उस कन्या का विवाह विष्णुजी से हुआ जो साक्षात मां लक्ष्मी का ही स्परूप थीं। यमराज ने उस कन्या को आयुष्मती नाम से पुकारा और सौभाग्यशाली होने का आशीर्वाद दिया। इस तरह शादी के कार्ड पर आयुष्मती लिखने की परंपरा शुरू हुई।

जब अभिषेक को निकाल दिया था पापा अमिताभ बच्चन की फिल्म के सेट से!

अभिषेक बच्चन ने हाल ही में इस इंडस्ट्री में एक एक्टर के तौर पर 20 साल पूरे किये हैं और इस अवसर पर बहुत से लोगों ने सोशल मीडिया के ज़रिये उन्हें बधाई भी दी। इस अवसर पर अभिषेक ने भी एक अपनी एक बहुत ही मज़ेद्दर पुरानी याद शेयर की जिसमें उन्हें उनके पिता अमिताभ बच्चन के फिल्म के सेट से बाहर निकाल दिया गया था।

उन्होंने बताया कि 1983 में फिल्म ‘पुकार’ के गोवा में लगे सेट से उन्हें बाहर निकाल दिया गया था। दरअसल उस समय अभिषेक मात्र 5 साल के रहे होंगे। और वो वहां सेट पर रखी हुई नकली तलवार को देख कर बहुत उत्साहित हो गए और उससे खेलने लग गए और उसे तोड़ भी दिया। वो तलवार अगले सीन में इस्तेमाल होने वाली थी। और इसके कारण उन्हें क्रू होटल में वासप भेज दिया गया ताकि वो कुछ और तोड़ फोड़ ना कर सकें।

इंडस्ट्री में अपने 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में अभिषेक ने यही घटना इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है कि “दो बचपन के दोस्त जो साथ में फिल्मे बनाना चाहते थे तब से जब से उन्हें उनके पिता के सेट से बाहर निकाल दिया गया था क्यूंकि उन्होंने वहां कुछ सामन तोड़ दिया था। वो फिल्म थी पुकार और निर्देशक थे रमेश बहल (गोल्डी बहल के पिता )और मेरे पिता लीड रील में। अंतिम सीन की शूटिंग के दौरान हम वहां रखी तलवारों से खेलने लगे और उन्हें तोड़ दिया। हमे उसी समय होटल वापस भेज दिया गया। और उसके 19 साल बाद हम दोनों ने अपनी पहली फिल्म एक साथ बनाई। “बस इतना सा ख्वाब है ” गोल्डी बहल की भी डेब्यू फिल्म थी। इसमें रानी मुखर्जी और सुष्मिता सेन भी थीं। और ये 2001 में रिलीज़ हुई थी।

आज 44 साल के हो चुके अभिषेक बच्चन ने अपना फ़िल्मी करियर जे पी दत्ता की फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से शुरू किया था। उसके बाद उन्होंने बहुत सी फिल्मों में अभिनय किया जिनमे धूम, दोस्ताना , दिल्ली-6 , गुरु और युवा जैसी चर्चित फिल्में शामिल हैं। उनकी कुछ आने वाली फिल्में हैं बिग बुल , बॉब बिस्वास और लूडो।

Verified by ExactMetrics