वैसे तो पति-पत्नी का रिश्ता जीवन भर का होता है और विश्वास इसकी एक अहम् कड़ी है लेकिन समझदारों का कहना है कि रिश्तों में संतुलन बनाये रखने के लिए कुछ बातें छुपाना जरूरी है। यही कारण है कि पत्नियां अपने पतियों से कुछ बातें छुपाती हैं वहीँ पति भी अपनी पत्नियों से कुछ बातें छुपाते हैं। आइये जानते हैं वो कौन सी 5 बातें हैं जो पति अपनी पत्नियों से अक्सर छुपाते हैं।
1. फाइनेंस से जुडी बातें
पति अक्सर रूपये पैसों से जुडी बातें अपनी पत्नि को पूरी तरह से नहीं बताते हैं। जैसे कि उनका बैंक बैलेंस कितना है , उन्होंने कौन कौन सी वित्तीीय स्कीम में इन्वेस्ट कर रखा है आदि। शायद उन्हें ऐसा लगता है कि अगर वो ये चीज़ पत्नी को बताएंगे तो वो उनसे हर बात में सवाल करेगी कि ये पैसा यहाँ क्यों खर्च किया , बचत क्यों नहीं की आदि आदि। अक्सर पुरुष ये भी सोचते हैं कि अगर उनकी पत्नी कोई वित्तीय सलाह देगी भी तो वो सही नहीं होगी और इन्ही सब कारणों के चलते इस बारे में अपनी पत्नी से पैसों से जुडी हर बात शेयर नहीं करते हैं।
2. दोस्तों के साथ समय बिताना

बहुत से पति ऐसे होते हैं जो अपने दोस्तों के साथ हैंगऑउट करने की बात अपनी पत्नी को नहीं बताते हैं। कई बार तो पति ऑफिस में देर तक काम करने की बात कह कर अपने दोस्तों के साथ घूमने जाते हैं। ऐसा मुख्यतः वो इसलिए करते हैं क्यूंकि वो कोई बंदिश नहीं चाहते हैं। जब वो अपने दोस्तों के साथ समय गुज़ारते हैं तो नहीं चाहते कि उनकी पत्नी बार बार उन्हें फोन कर के परेशान करे। अपने दोस्तों के साथ बैठ कर वो अपने मन की हर बात कर लेना चाहते हैं और मन हल्का करना चाहते हैं और उसमें कोई रुकावट नहीं चाहते हैं।
3. महिला मित्र
यदि पति के ग्रुप में कोई महिला मित्र भी है तो वो अक्सर उससे जुडी बातें अपनी पत्नी को नहीं बताते हैं क्यूंकि उन्हें लगता है कि इससे वो असहज मह्सूस कर सकती है। साथ ही उन्हें लगता है कि वो जब भी कोई बात अपनी पत्नी को कहेंगे तो उसे लगेगा कि वो उसे अपनी महिला मित्र के साथ तुलना कर रहे हैं। हो सकता है पत्नी जलन महसूस करने लगे। ऐसे में अक्सर पति अपनी महिला मित्रों की बातें अपनी बीवी को नहीं बताते हैं।
4. जलन की भावना

पतियों को चाहे कितनी भी जलन क्यों ना हो वो कभी भी उसे ज़ाहिर नहीं होने देते हैं। जब भी पत्नी कभी अपने किसी पुरुष मित्र की तारीफ करती है या फिर किसी और पुरुष रिश्तेदार की तारीफ करती है तो पति को जलन तो अवश्य होती है पर अक्सर वो यही कहते हैं कि मुझे क्या फर्क पड़ता है ?साथ ही वो ये भी सोचते हैं कि वो अगर इस बारे में कुछ कहेंगे तो उनकी पत्नी परेशान हो सकती है और साथ ही उस पुरुष मित्र से अपनी दोस्ती भी तोड़ सकती है।
5. पत्नी की बुरी आदतें
हर किसी में कोई ना कोई बुरी आदत तो होती ही है , लेकिन जहाँ पत्नी अपने पति की बुरी आदत पर बार बार ऐतराज़ ज़ाहिर कर देती है कि आप ये ठीक नहीं करते , ऐसा मत करा कीजिये आदि वहीँ दूसरी तरफ पति अपनी पत्नी की बुरी आदत को नहीं ज़ाहिर करते क्यूंकि वो किसी तरह के वाद विववाद में पड़ने से अच्छा उसे टाल देने में ही भलाई समझते हैं।
