यश राज बैनर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे मशहूर प्रोडक्शन हाउसेस में से एक है और रहा है। यश राज ने हमें कई यादगार फिल्में दी हैं। लेकिन यश राज से जुड़ी ऐसी कई बातें हैं जो शायद आपको नहीं पता होंगी। आज हम आपको बताते हैं ऐसी 11 रोचक बातें।
1. स्विट्ज़रलैंड से प्यार
यश राज बैनर के अंदर बनने वाली फिल्में अपनी आउट डोर लोकेशन के लिए चर्चित होती हैं। स्विट्ज़रलैंड की पहाड़ियों और वादियों में नाचना यशराज फिल्मों की पहचान है। इसकी शुरुआत 1985 में फ़िल्म “फासले” से शुरू हुई थी।
2.पामेला चोपड़ा सिर्फ यशराज की फिल्मों में ही गाती थीं
बहुत कम लोग ये जानते हैं कि यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा एक सिंगर भी हैं। लेकिन उन्होंने सिर्फ यश चोपड़ा की फिल्मों में ही गाना गाया। चांदनी फ़िल्म का गाना “मैं ससुराल नही जाऊँगी” और डी डी एल जे का “घर आजा परदेसी ” गाना उन्होंने ही गाया था।
3. रब ने बना दी जोड़ी
आदित्य चोपड़ा इस फ़िल्म को शाहरुख खान और मनीषा कोइराला के साथ बनाना चाहते थे। लेकिन फिर इस जोड़ी की फ़िल्म “दिल से” फ्लॉप हो गई और उन्होंने ये इरादा छोड़ दिया। और फिर बहुत सालों के बाद अनुष्का शर्मा को लेकर इसे बनाया।
4 वीर ज़ारा का मोनोलॉग
शाहरुख खान एक बहुत ही टैलेंटेड एक्टर हैं और ये बात उन्होंने साबित की थी “मैं कैदी नंबर 786” वाला मोनोलॉग इतनी खूबसूरती से बोल कर और वो भी बिना किसी रीटेक के। ये पूरा सीन एक ही शॉट में फिल्माया गया था।
5. ऋषि कपूर और नीतू सिंह के प्यार की शुरुआत
ऋषि और नीतू की मुलाकात फ़िल्म ‘कभी कभी’ के सेट पर ही हुई थी और इसके बाद ही उनके प्यार की शुरुआत हुई और 1980 में दोनो ने शादी भी कर ली।
6.संगीतकारों की हड़ताल
‘कभी कभी’ फिल्म के गानों की रिकॉर्डिंग के दौरान संगीतकारों की हड़ताल चल रही थी। तब यश चोपड़ा साहब ने जल सेना से संगीतकारों को बुलवाकर गानों की रिकॉर्डिंग पूरी की थी।
7.लम्हे फ़िल्म यश राज की सबसे पसंदीदा फ़िल्म थी
श्रीदेवी ने यश राज बैनर की बहुत सी फिल्में रिजेक्ट की थीं। लेकिन उनके द्वारा की गई फ़िल्म “लम्हे” यश चोपड़ा साहब की उनके बैनर तले बनी सभी फिल्मी में से सबसे ज़्यादा पसन्दीदा फ़िल्म थी। उन्हें इस बात का बहुत आघात लगा था कि दर्शकों ने इस फ़िल्म को पसन्द नही किया।
8.अक्षय कुमार और यश चोपड़ा की लड़ाई
फ़िल्म ‘दिल तो पागल है’ की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार और यश चोपड़ा की लड़ाई हो गई थी क्योंकि अक्षय के अनुसार उन्हें उनका पूरा पेमेंट नहीं मिला था जिसका वादा किया गया था। उनकी ये लड़ाई करीब 11 सालों तक चली।
9.एक दिन की शूटिंग
फ़िल्म “वीर ज़ारा ” के सभी जेल वाले सीन्स की शूटिंग मात्र एक दिन में पूरी की गई थी।
10.सूरज बडज़ात्या बड़े फैन हैं “दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे” के
सूत्रों के अनुसार सूरज बड़जात्या जब भी किसी नई फिल्म की कहानी लिखना शुरू करते थे तो डी डी एल जे ज़रूर देखते थे।
11. असल जिंदगी के लोगों से प्रभावित लुक
फ़िल्म रब ने बना दी जोड़ी में शाहरुख खान का लुक प्रभावित था एक शो के प्रतिभागी के लुक से जिसे शाहरुख होस्ट किया करते थे। वो शो था “क्या आप पाँचवी पास से तेज़ हैं”।
छोटे परदे से सीता के रूप में करोड़ों लोगों के दिल में जगह बनाने वाली दीपिका का जन्म 29 अप्रैल 1965 में मुम्बई में ही हुआ था। बचपन से ही उन्हें एक्टिंग का शौक था। जब वो स्कूल में थीं तभी से उन्हें फिल्मों और सीरियल के ऑफर आने शुरू ही गये थे। उन्होंने 14 साल की उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। दीपिका ने मुम्बई विश्वविद्यालय से बी ए की डिग्री भी हाँसिल की है। दीपिका के पिता का नाम राजेश टी चिखलिया है। साथ ही उनके एक भाई हिमांशु चिखलिया और बहन आरती चिखलिया भी हैं। दीपिका की शादी गुजराती बिज़नेसमैन हेमंत टोपीवाला से हुई जो कि टिप टॉप कॉस्मेटिक के मालिक और श्रींगार बिंदी के निर्माता हैं। उनकी शादी 22 नवम्बर 1991 को हुई थी। उनकी ये शादी अरेंज्ड थी। दोनो परिवार एक दूसरे को बहुत वर्षों से जानते थे। लेकिन दीपिका के अनुसार हाँ करने से पहले वो एक बार हेमंत के साथ बाहर मिली और फिर ही उन्होंने अपनी स्वीकृति दी। उस शादी से उनके दो बेटियां हैं – निधि और जूही ।
दीपिका ने अपना फिल्मी डेब्यू फिल्म “सुन मेरी लैला ” से किया था। हालांकि ये फ़िल्म हिट हुई थी लेकिन फिर भी इसके बाद उन्हें बहुत लंबे समय तक किसी भी ए ग्रेड फ़िल्म का ऑफर नही मिला। इसलिए उन्होंने कुछ फिल्मों में सपोर्टिंग रोल किया जैसे कि भगवान दादा (1989), दूरी (1989) आदि। इसके बाद वो कुछ बी ग्रेड हॉरर फिल्मों में भी दिखाई दी जैसे कि “चीख” और “रात के अंधेरे में”। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुईं। दीपिका को इन बी ग्रेड फिल्मों में काम करने का बहुत दुख है। उन्होंने इस बारे में कहा था कि “मेरे साथ धोखा हुआ था। वो मेरी एक बडी गलती थी। ना मुझे पैसों की ज़रूरत थी और ना ही रोल पाने के लिए मैं व्यग्र थी। उस प्रोड्यूसर की धुंधली बातें मैं समझ नही पाई।”
इन बी ग्रेड फिल्मों के बाद दीपिका ने कुछ ए ग्रेड फिल्में भी की। सिर्फ दो हिट फिल्में उनके नाम पर दर्ज हैं “घर का चिराग” और “रुपया दस करोड़” । इन दोनों ही फिल्मों में राजेश खन्ना लीड रोल में थे और दीपिका सपोर्टिंग रोल में इसलिए उन्हें ज़्यादा नोटिस नहीं किया गया। दीपिका ने दूसरी भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया जैसे कि मलयालम,भोजपुरी, तमिल, तेलगु, कन्नडा, गुजराती बांगला आदि।
वो छोटा पर्दा ही था जिसने दीपिका को इतनी प्रसिद्धि दिलाई। रामानंद सागर की “रामायण” में सीता का रोल करने के बाद वो घर घर में जानी जाने लगीं। सीता के रोल से पहले दीपिका रामानन्द सागर के दो चर्चित धारावाहिक “दादा दादी की कहानी” और “विक्रम और बेताल” में काम कर चुकी थीं। जब उन्हें सीता का रोल मिला था तब वो मात्र 18 साल की थीं। और इस किरदार ने इतनी छोटी सी उम्र में ही उन्हें सफलता की चोटी तक पहुँचा दिया था। इस किरदार के बाद उन्होंने खुद को पूरी तरह बदल डाला था। वे सिर्फ भारतीय पोशाक पहनती थीं क्योंकि उनका मानना था कि लोगों की भावनाओं को ठेस न पहुंचे। उनके अभिनय ने लोगों के दिलों को इतना छुआ कि लोग असल ज़िंदगी में उनके पैर छूने लगे थे। दीपिका का भी यही मानना है कि इस रोल ने उनकी ज़िंदगी बदल दी और आज वो जो कुछ भी हैं वो इसी किरदार की वजह से ही हैं।
राजनीति
दीपिका भारतीय जनता पार्टी की मेंबर हैं और 1991 में गुजरात की बड़ोदा कांस्टीट्एंसी से चुनाव जीतकर लोकसभा की मेंबर बनी थीं। वो अटल बिहारी वाजपेयी जी को अपना आइडल मानती थी। अपने राजनीतिक करियर के शुरुआती दिनों में उन्होंने नरेंद्र मोदी, एल के आडवाणी के साथ भी काम किया था। सुषमा स्वराज तो उनके बहुत करीबी हुआ करती थीं। अपने खाली समय में दीपिका को पेंटिंग करना , पढ़ना और घूमना बहुत पसंद है। उन्होंने अपने बाएं हाथ पर “डैड” लिखा हुआ टैटू बनवाया हुआ है। दीपिका श्रीदेवी की बहुत बड़ी फैन हैं। उन्होंने फिल्म “घर संसार ” में श्री देवी के साथ स्क्रीन भी शेयर की थी।
दीपिका कई स्वयं सेवी संस्थाओं से भी जुड़ी हैं जो औरतों के सशक्तीकरण के लिए काम कर रही हैं।
कई बार आपके टैलेंट और लुक्स से ज़्यादा कोई रिश्ता आपको शौहरत दिला देता है और शौहरत को बढ़ा भी देता है। इनमें से कुछ तो ऐसे हैं जो सुपरस्टार्स की बेटियों से शादी करके चर्चित हुए
1.सलीम खान के जमाई आयुष शर्मा
नवंबर 2014 को आयुष शर्मा , सलमान खान के खानदान का हिस्सा बन गए थे जब उन्होंने सलीम खान की बेटी और सलमान खान की बहन अर्पिता से शादी की। आयुष प्रोफेशन से एक बिजनेसमैन मैन हैं और उनके पिता एक पॉलिटिशियन। आयुष और अर्पिता की मुलाकात 2013 में हुई थी जिसके बाद उन्होंने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। आयुष के फ़िल्मी सपनों को सलमान का पूरा साथ मिला हुआ है और सलमान उनकी गाडी पटरी पर दौड़ाने के लिए पूरी जी जान से कोशिश में लगे हैं।
2. राजेश खन्ना के जमाई अक्षय कुमार
ट्विंकल से शादी करने से पहले अक्षय कुछ कैसेनोवा जैसे थे। उन्होंने 17 जनवरी 2001 को राजेश खन्ना और डिम्पल की बेटी ट्विंकल से शादी कर ली। कहते हैं उस समय अक्षय ट्विंकल और शिल्पा शेट्टी दोनों को एक साथ डेट कर रहे थे। उन दोनों के एक बेटा आरव और एक बेटी नितारा भी है। एक बार अक्षय ने कहा था कि ” भाग्य का खेल देखिए कि मैंने अपने आइडल की बेटी से ही शादी कर ली। मुझे तो अभी तक विश्वास नही होता “
3.मंसूर अली खां पटौदी के जमाई कुणाल खेमू
एक्टर कुणाल खेमू ने सोहा अली खान से शादी की है जो कि मशहूर क्रिकेटर स्वर्गीय मंसूर अली खान और अभिनेत्री शर्मिला टैगोर की बेटी हैं। फ़िल्म “ढूँढते रह जाओगे” की शूटिंग के दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था। 25 जनवरी 2015 को शादी करने से पहले दोनों दो साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे थे। कुणाल फ़िल्मी दुनिया में कोई बहुत बड़ा मुकाम हासिल नहीं कर पाए हैं लेकिन उनके पास काम हमेशा रहता है।
4.तनुजा के जमाई अजय देवगन
“ऑपोज़िट एट्रैक्ट” ये अंग्रेज़ी कहावत बिल्कुल सही बैठती है अजय देवगन और काजोल की जोड़ी पर। जहाँ अजय एकदम शांत स्वभाव के हैं वहीं दूसरी तरफ काजोल बिल्कुल चुलबुली हैं। फ़िल्म “गुंडाराज” के सेट पर दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था। 24 फरवरी 1999 को विवाह बंधन में बंधने से पहले दोनों ने चार साल तक एक दूसरे को डेट किया।
5.रजनीकांत के जमाई धनुष
धनुष ने रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से शादी की थी। धनुष ने फ़िल्म राँझना से बॉलीवुड में एंट्री की थी। धनुष ने एक मजेदार बात बताते हुए कहा कि लोग सोचते हैं कि हम दोनों की लव मैरिज थी लेकिन वास्तव में हम दोनों के अफेयर की खबरे उड़ने के बाद हम दोनों के माता पिता ने मिलकर ये रिश्ता पक्का किया था। ये एक अरेंज्ड मैरिज ही थी।”
6.स्वर्गीय सुनील दत्त के जमाई कुमार गौरव
कुमार गौरव जो कि राजेन्द्र कुमार के बेटे हैं ने सुनील दत्त और नरगिस की बेटी नम्रता दत्त से शादी की है। कुमार गौरव अपनी पहली फ़िल्म ‘लव स्टोरी’ के बाद बहुत पॉपुलर हो गए थे, लेकिन बाद में उनकी कोई भी फ़िल्म इतनी नही चल पाई। उनकी दो बेटियां हैं साची और सीया।
7.धर्मेंद्र के जमाई भरत तख्तानी
भरत तख्तानी एक मुम्बई बेस्ड बिज़नेसमैन हैं जिन्होंने धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बड़ी बेटी ऐशा देओल से शादी की है। 2012 में दोनों विवाह बंधन में बंधे थे और आज उनके दो प्यारी बेटियाँ भी हैं। ईशा का फ़िल्मी करियर भी उड़ान नहीं भर पाया लेकिन अब वो अपने परिवार के साथ खुश हैं।
8. प्रेम चोपड़ा के जमाई शरमन जोशी
‘थ्री इडियट्स’ के एक इडियट शरमन जोशी ने प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा चोपड़ा से शादी की है और बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि शरमन प्रेम चोपड़ा के जमाई हैं।
9 रणधीर कपूर के जमाई सैफ अली खान
कपूर खानदान हिंदी फिल्मों के सबसे बड़े और स्थापित परिवारों में से एक है और इसी परिवार की एक बेटी करीना से शादी करके सैफ अली खान इनके जमाई बन गए।
10 स्वर्गीय ऋषि कपूर के जमाई भरत साहनी
ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा को कभी फिल्मों में रूचि नहीं थी इसलिए वे फिल्मों से हमेशा दूर ही रहीं। उन्होंने दिल्ली में रहने वाले बिजनेसमैन भरत साहनी से 2006 में शादी की और इनकी एक बेटी है समारा।
जब तक कोरोना का प्रकोप कुछ कम नहीं हो जाता तब तक शायद आप घर पर रह कर ही काम करना पसंद करेंगे और शायद आपकी कम्पनी भी अभी सभी कर्मचारियों को एकसाथ काम पर नहीं बुलाएगी। ऐसे में फिलहाल शायद एक दो महीना और है जब आपको घर पर ही रहना है। और अगर आपने ध्यान नहीं दिया तो ये वक़्त काफी है जिसमें आपका वज़न बढ़ सकता है। पर अगर आप ये आठ टिप्स आज़मायेंगे तो ऐसा नहीं होगा।
1. फिटनेस ब्रेक के लिए अलार्म लगाएं
हो सकता है कि आप ने ये निश्चय कर रखा हो कि आप इतने बजे ज़रूर एक्सरसाइज करेंगे लेकिन काम के बीच अक्सर ऐसा होगा कि आप भूल जायेंगे। इसलिए बेहतर ये है कि आप इसके लिए अलार्म लगायें ताकि आपको पता चल जाए। और हो सके तो हर दो घंटे के बाद का लार्म लगाएं और उस समय थोड़ी स्ट्रेचिंग और अन्य एक्सरसाइज ज़रूर करें।
2. कमर से टाइट कपडे पहनें
अगर आप अपने पजामा में ही हर वक़्त रहेंगे तो आपको ये पता नहीं चल पायेगा कि आपका वज़न बढ़ रहा है। इसलिए हो सके तो काम करते समय जीन्स , पैंट आदि पहने जो आप ऑफिस जाते समय पहनते हैं। अगर तो आप उन्हें पहन पा रहे तो ठीक है लेकिन अगर वो पहनने में टाइट हो रहे हैं तो समझ लीजिये कि आपका वज़न बढ़ रहा है और आपको जल्द ही कुछ करना होगा।
3. खाने के समय को बांधें
अब आप क्यूंकि पिछले २-३ महीने से घर पर काम कर रहे हैं तो आपको पता चल ही गया होगा कि बार बार स्नैक्स खाना कितना आसान है , आखिर रसोई कुछ कदम ही तो दूर है। पर ये बात आपके शरीर या आपके पेट को नहीं पता है। इसलिए हो सके तो आप खाने का वही रूटीन रखें जो की ऑफिस जाते समय हुआ करता था। इससे आपका वज़न नहीं बढ़ेगा।
4. लंच ब्रेक लें
जिस तरह से आप अपने ऑफिस में आधे घंटे का लंच ब्रेक लेते थे ठीक उसी तरह घर पर भी काम करते समय लंच ब्रेक ले और उठ कर खाने की टेबल पर खाना खाने जाएँ और खाने के बाद थोड़ी चहल कदमी भी करें।
5. स्नैक्स को बर्तन में डाल कर खाएं
जब हम किसी भी स्नैक्स जैसे कि चिप्स आदि को सीधे उसके पैकेट में से खाते हैं तो पता ही नहीं चलता कि हम कितना खा गए। इसलिए हो सके तो आप स्नैक्स किसी प्लेट या कटोरी में डाल कर खाएं जिससे आपको पता चलता रहे कि आप कितनी मात्रा खा चुके हैं।
6. वर्कआउट की जगह बनाएं
अपने लिविंग रूम या फिर बैडरूम जहाँ कहीं भी आप बैठ कर काम करते हैं वहां एक वर्कआउट करने की जगह बनाएं जिसमें योगा मैट बिछाएं, कुछ वज़न उठाने वाले औज़ार , कूदने वाली रस्सी आदि रखें। इन्हें देख देख कर आपको एक्सरसाइज करने का मन अवश्य करता रहेगा।
7. पूरी नींद लें
नींद पूरी ना होने से वज़न बढ़ने के आसार बहुत बढ़ जाते हैं। अगर आप देर रात तक जगे रहेंगे तो आपको भूख लगती रहेगी और आप कुछ ना कुछ खाते रहेंगे और फिर आखिर में अपना वज़न बढ़ा लेंगे।
8. खूब सारा पानी पिएं
पानी हमारे शरीर के लिए सबसे ज़्यादा ज़रूरी तत्व है। ये आपके खाने को ठीक से पचने में मदद करता है। साथ ही ज़्यादा पानी पीने से आप अन्य कोल्ड ड्रिंक्स आदि का सेवन कम करेंगे जो कि आपका वज़न बढ़ा सकते थे।
खांसी या फिर गले में दर्द होने पर ज्यादातर लोग बदलते मौसम की बात कहकर खांसी की दवा पी लेते हैं। उन्हें कुछ देर के लिए आराम भी मिलता है, लेकिन यह एक समस्या जैसी है। अमेरिका के कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने रिसर्च किया और पता लगाने की कोशिश की है कि अगर कोई व्यक्ति कोरोना संक्रमित है और खांसी आने पर कफ सिरप पी लेता है तो उसके स्वास्थ्य पर कैसा असर पड़ेगा। खांसी, गले में दर्द और जलन के साथ सांस लेने में तकलीफ कोरोना संक्रमण के सामान्य लक्षणों में शामिल हैं। इस तरह की दिक्कत होने पर लोग बिना डॉक्टर की सलाह के कफ सिरप पी लेते हैं। इस बात में कोई शक भी नहीं है कि कफ सिरप लेने से इन दिक्कतों में आराम महसूस होता है।
हाल ही में एक नया शोध सामने आया है जिसमें खांसी और कफ सिरप के इस्तेमाल को लेकर स्टडी की गयी है और इसमें कुछ चौंकाने वाले तथ्य सामने आये हैं।
बंदरों पर शोध
इस शोध को कोरोना संक्रमित अफ्रीकी बंदरों पर किया गया। क्योंकि इन बंदरों पर किसी भी दवाई का असर ठीक उसी तरह होता है, जैसे इंसान पर किसी दवा का असर होता है। शोध टीम से जुड़े प्रोफेसर ब्रिएन का कहना है कि जब हमें शोध में मिले रिजल्ट में बंदरों में कफ सिरप के उपयोग से कोरोना वायरस की संख्या में तेजी से वृद्धि होती दिखी , तब हमें लगा कि सभी लोगों को इस बात की जानकरी होनी चाहिए कि कोरोना संक्रमित होने पर उन्हें बिना डॉक्टर की सलाह के कफ सिरप का सेवन नहीं करना है।
क्यों नहीं लेनी है कफ सिरप?
कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के मुताबिक, अगर कोरोना संक्रमित व्यक्ति, गले के दर्द और खांसी से राहत पाने के लिए कफ सिरप लेता है तो उसकी सेहत पर असर पड़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कफ सिरप सामान्य वजहों से होने वाली सर्दी-खांसी व गले की खराश से राहत दिलाता है कोरोना से नहीं। ऐसे में अगर कोई संक्रमित व्यक्ति कफ सिरप का सेवन करता है तो उसके लक्षण बढ़ सकते हैं।
घातक है कफ सिरप
कोरोना संक्रमित मरीजों द्वारा अगर ऐसी कफ सिरप का सेवन कर लिया जाता है, जिसे बनाने में डेक्सट्रोमेथॉर्फेन ड्रग का उपयोग किया गया हो तो ये दवाई मरीज की समस्या कम करने की जगह बढ़ा सकती है। क्योंकि डेक्सट्रोमेथॉर्फेन ड्रग आपके शरीर में पहुंचने के बाद जिस तरह से रिएक्ट करती है और काम करती है, वो सब कोरोना को रेप्लिकेशन (यानी उनकी संख्या बढ़ाने) में मददगार है।
शोधकर्ताओं का कहना है कि कोरोना से संक्रमित होने के बाद अगर मरीज इस तरह की कफ सिरप का उपयोग करते हैं तो उनके शरीर में कोरोना वायरस में वृद्धि होगी। लेकिन ये जरूरी नहीं है कि हर मरीज पर वायरस की संख्या में वृद्धि का एक जैसा असर दिखाई दे। डेक्सट्रोमेथॉर्फेन ड्रग एक ऐसा कम्पोजिशन है, जिसका सेवन करने पर आपको खांसी में तेजी से आराम मिलता है। ये ही वजह है कि सभी कफ सिरप बनाने में इस ड्रग का उपयोग किया जाता है।
शोधकर्मी टीम का ये भी कहना है कि ऐसी कई ड्रक्स का कलेक्शन तैयार किया गया है, जो वायरस की वृद्धि को रोकने का काम करती हैं। अब कोरोना संक्रमित जानवरों पर उन ड्रग्स का ट्रायल किया जा रहा है और जानने का प्रयास किया जा रहा है कि कोरोना संक्रमण के दौरान ये दवाएं शरीर में जाने के बाद किस तरह से रिऐक्ट करती हैं।
लोगों को ऐसे ड्रग लेने से बचना चाहिए
कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर नेविन क्रोगेन का कहना है कि हमने इस ड्रग को अलग अलग किया जो अक्सर बिना डॉक्टरी सलाह के लिया जाता है। ये संक्रमण को बढ़ावा देता है। लोगों को ऐसे ड्रग लेने से बचना चाहिए। इन पर अभी और रिसर्च की जानी है। यह पता लगाया जाना बाकी है कि कोरोना संक्रमण से पहले ऐसे ड्रग का इस्तेमाल किया जाना चाहिए या नहीं। शोधकर्ताओं के मुताबिक, डेक्सट्रोमेथोर्फेन का इस्तेमाल सर्दी-खांसी की दवाओं में किया जाता है। ये ड्रग मस्तिष्क के उन सिग्नल को दबाते हैं जो खांसी के लिए जिम्मेदार होते हैं। सर्दी-खांसी की ज्यादातर दवाओं में इसका इस्तेमाल होने के कारण कोरोना के लक्षण दिखते ही लोग ऐसे सिरप का इस्तेमाल करना शुरू करते है।
बॉलीवुड फिल्मों ने एक बात तो ज़रूर बहुत अच्छी की है , और वो ये है कि अपने प्यार का इज़हार खूबूसरती के साथ कैसे किया जा सकता है , आप इनसे सीख सकते हैं। आपके लिए यहाँ कुछ चर्चित रोमांटिक संवादों की लिस्ट हमने बनाई है।
आइटम नंबर किसी भी फिल्म की मार्केटिंग करने के लिए , फिल्म के प्रति लोगों का उत्साह बनाने के लिए और कुछ और दर्शक सिनेमा घर तक खींच लाने के लिए ही बनाये जाते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि ये गाने इतने चर्चित हो जाते हैं कि वो फिल्म को ही पीछे छोड़ देते हैं। फिल्म तो हो जाती है सुपर फ्लॉप और ये गाने हो जाते हैं सुपरहिट। फिल्म का तो नाम तक लोगों को याद नहीं रहता पर उनके ये गाने सालों सालों तक लोगों की ज़ुबान पर चढ़े रहते हैं।
1. बाबूजी ज़रा धीरे चलो
ये गाना था विवेक ओबेराय और दिया मिर्ज़ा की फिल्म “दम” का । ये फिल्म वैसे तो बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही थी, लेकिन इसका ये गाना इतना हिट हुआ था कि आज भी इसे शादी और पार्टियों में बजाया जाता है। इस गाने को याना गुप्ता पर फिल्माया गया था।
2 दिल्ली की सर्दी
ये गाना है फिल्म “ज़मीन ” का जो एक अच्छी फिल्म होने के बावजूद भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी। लेकिन अमृता अरोड़ा पर फिल्माया ये गाना “दिल्ली की सर्दी” आज भी उतना ही चर्चित है।
3. दिलबर दिलबर
ये गाना इतना चर्चित हुआ था कि आज तक भी इसे हर जगह बजाया जाता है। ये गाना सुष्मिता सेन पर फिल्माया गया था और उनके इस डांस का आज तक कोई मुकाबला नहीं कर पाया है। वैसे ये गाना फिल्म “सिर्फ तुम ” का था जिसमें संजय कपूर थे। इस गाने का हाल ही में एक रीमेक भी बना है जिसमें नोरा फ़तेही डांस करती नज़र आ रही हैं।
4. दिलवालों के दिल का करार लूटने
शिल्पा शेट्टी ने इस गाने के ज़रिये ना केवल यू पी और बिहार वालों का दिल लूटा बल्कि सारे देश में ही तहलका सा मचा दिया था । ये गाना था मनोज वाजपयी के लीड रोल वाली फिल्म ” शूल” का। शिल्पा ने इस फिल्म में ये आइटम नंबर किया था।
5. मोहब्बत है मिर्ची
ज़ायेद खान की डेब्यू फिल्म “चुरा लिया है तुमने” शायद किसी को भी याद नहीं है क्यूंकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। लेकिन इस फिल्म का ये गाना जो राखी सावंत पर फिल्माया गया था इतना हिट हुआ था कि लोग आज भी उसे याद करते हैं।
6. शीला की जवानी
ऐसी कुछ ही फिल्में होती हैं जो ना सिर्फ फ्लॉप होती हैं बल्कि हर जगह उनकी आलोचना भी होती है। ऐसी ही एक फिल्म थी “तीस मार खान” और इस फिल्म की जो सिर्फ एक अच्छी बात थी वो थी शायद इस फिल्म का ये गाना जो कि कटरीना पर फिल्माया गया है और जिसमें अपने सुन्दर डांस से उन्होंने जान डाल दी थी। और इसी वजह से ये गाना शायद कभी पुराना नहीं होगा।
7. इश्क़ कमीना
ये गाना है फिल्म “शक्ति” का जिसमें करिश्मा कपूर , संजय कपूर और नाना पाटेकर मुख्य भूमिकाओं में थे। ये फिल्म वैसे तो दर्शकों को पसंद नहीं आयी लेकिन इस फिल्म का ये गाना “इश्क़ कमीना ” जिसमें ऐश्वर्या राय और शाहरुख़ खान मेहमान कलाकार के रूप में दिखे थे लोगों को बहुत पसंद आया और आज भी उतना ही चर्चित है।
कहते हैं हर इंसान की शक्ल का दूसरा इंसान इस दुनिया में कहीं ना कहीं तो होता ही है। फिर वो उसी देश में हो या विदेश में, इससे फर्क नहीं पड़ता और कभी-कभी हम अपने हमशक्ल से मिल भी नहीं पाते। वैसे तो दुनिया के हर भाई- बहन का जोड़ा दिखने में बहुत हद तक एक दूसरे के जुड़वां ही लगते हैं। लेकिन आज आपको कुछ ऐसे सेलिब्रिटी भाई बहनों की जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें देखकर एक पल को आप भी कंफ्यूज हो जाएंगे की इनमे से किसका नाम क्या है।
आपने कई बॉलीवुड भाई- बहनों की जोड़ियां देखी होंगी जो कई मामलों में काफी एक जैसी दिखती है पर कुछ सितारों की जोड़ियां तो ऐसी है, जिन्हे अगर एक साथ खड़ा कर दिया जाए तो हूबहू एक दूसरे की कार्बन कॉपी लगते है। कई बार लोगों को वे कंफ्यूज कर देते हैं कि असल में स्टार कौन है। जब आप इन भाई-बहनों को फोटो में एक साथ देखेंगे तो आप इनमें से कुछ को तो बस देखते ही रह जाएंगे, तो चलिए दिखाते हैं।
1 शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी
शेट्टी सिस्टर्स की बात की जाए तो शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी की उम्र में कई सालों का अंतर है, पर इनकी शक्लें एक दुसरे से काफी मिलती है। शिल्पा और शमिता भी दिखने में एक दूसरे की जुड़वां बहनें ही लगती है, शिल्पा ने जहाँ फिल्मों में काफी नाम कमाया है। लेकिन उनकी छोटी बहन शमिता ने भी इंडस्ट्री में कुछ फिल्मों में काम किया लेकिन वो मुकाम हसिल नहीं हुआ। एक साथ देखने पर ये दोनों बहनें भी जुड़वा नजर आती है।
2 रिया सेन और राइमा सेन
इन दोनों बहनों की शक्ल को देखकर हर कोई धोखा खा सकता है, क्योंकि ये दोनों एक दूसरे की कॉपी लगती हैं। इन दोनों बहनों ने कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन अब ये दोनों बहने फ़िल्मी दुनिया से लगभग गायब ही हो गई हैं।
3 अमृता राव- प्रीतिका राव
बॉलीवुड की फिल्म ‘विवाह’ में नजर आ चुकी अमृता राव की बहन प्रीतिका राव की शक्ल बिलकुल मिलती जुलती है। अमृता ने अपने लाजवाब अभिनय से अपने कई फैंस बनाये है, पर बहुत से लोग नहीं जानते इनकी एक बहन भी है प्रीतिका राव। उनकी छोटी बहन प्रीतिका इन दिनों टीवी इंडस्ट्री में पैर जमा रही हैं। प्रीतिका राव ने कुछ समय पहले ही टीवी सीरियल ‘बेइंतेहा’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की है। दोनों बहनों को अगर एकसाथ खड़ा कर दिया जाये तो ये एक दुसरे की जुड़वा बहने लगती है।
4 भूमि पेडनेकर – समीक्षा पेडनेकर
बॉलीवुड की सफलतम एक्ट्रेसेस में से एक भूमि पेडनेकर ने काफी जल्दी बॉलीवुड में खास मुकाम हासिल किया है। अगर बात की जाए उनकी जुड़वाँ जैसी दिखने बाली बहन की वो तो फिलहाल अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रही है। मगर स्टाइल और फैशन के मामले में वो अपनी बहन भूमि से काफी आगे है।
5 आयुष्मान खुराना- अपारशक्ति खुराना
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना अपने शानदार अभिनय से हिट अभिनेताओं की सूची में शामिल हो चुके है। आयुष्मान के भाई अपारशक्ति खुराना भी बॉलीवुड में जगह बनाने की कोशिश कर रहे है। दोनों भाइयों की शक्लें भी काफी मिलती जुलती है।
6 अनिल कपूर- संजय कपूर
वैसे तो कपूर ब्रदर्स तीन भाई है , अनिल कपूर , बोनी कपूर और संजय कपूर , पर इनमे से अनिल कपूर और संजय कपूर की शक्ल एक दुसरे से हूबहू मिलती है। अनिल जहाँ फिल्मों में काफी सफल हैं वही संजय ने कुछ फिल्मे करने के बाद बॉलीवुड से किनारा कर लिया था। लेकिन अभी हाल ही में उन्होनें छोटे परदे का रुख कर लिया है।
7 अनुपम खेर-राजू खेर
बॉलीवुड मे जाना माना अनुपम खेर को कौन नही जानता है। अनुपम ने बॉलीवुड में बतौर हीरो तो नहीं, लेकिन अपनी उम्र से हमेशा बड़ी उम्र के कैरेक्टर प्ले कर एक अलग पहचान बनाई। वो अक्सर फिल्मों में पापा, मामा के रोल को प्ले करते हुए दिखें है। वहीं उनके भाई राजू ने भी फिल्मों में एक्टिंग की, हालांकि वो बड़े भाई की तरह बॉलीवुड में कदम नहीं जमा पाए।
8 कैटरीना कैफ-इसाबेल
कैटरीना कैफ और उनकी बहन इसाबेल दोनों के चेहरे काफी मिलते जुलते हैं। कई बार एक साथ होने पर लोगों को पहचान लगा पाने में थोड़ा दिक्क्त होने लगती है। कैटरीना की तरह इसाबेल भी बेहद खूबसूरत हैं। आपको बता दें कि कटरीना की बहन फिल्म ‘क्वाथा’ से अपना बॉलिवुड डेब्यू करेंगी। इसमें उनके ऑपोजिट सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा नजर आएंगे, जिन्होंने फिल्म ‘लवयात्री’ से अपना ऐक्टिंग डेब्यू किया था।
9 करिश्मा कपूर-करीना कपूर खान
करिश्मा अपने दौर की सुपरहिट एक्ट्रेस रह चुकी है। तो दूसरी बहन करिश्मा भी फिल्म इंडस्ट्री में एक सफल अभिनेत्री हैं। दोनों बहनों को अक्सर इवेंट्स, पार्टिज में साथ देखा जाता है। ये कहना गलती नहीं होगा कि कपूर खानदान की इन दोनों बहनों की शक्ल भी एक सी लगती है।
बॉलीवुड यानी हिंदी सिनेमा को 100 साल से भी ज़्यादा वक्त हो चुका है और इतने लम्बे समय में हिंदी फिल्मों, उनके किरदारों और एक जन मानस को किसी न किसी रूप में प्रभावित किया है। फैशन की दुनिया भी अक्सर बॉलीवुड से ही प्रभावित रही है। आज हम बात करेंगे हिंदी फिल्मों में अभिनेत्रियों द्वारा पहने गए उन परिधानों की जिन्होंने फैशन का एक नया दौर शुरू किया।
1 मधुबाला का अनारकली परिधान
‘मुग़ल -ए – आज़म’ भारत की सबसे मशहूर फिल्मों में से एक है। इसका एक एक किरदार और डायलॉग, इसके सेट इसके परिधान सब लोगों की स्मृति में अंकित हैं लेकिन मधुबाला का पहना हुआ वो अनारकली परिधान जिसे पहन कर वो अकबर के सामने अपने प्यार का इज़हार करती हैं और गाती हैं ‘जब प्यार किया तो डरना क्या ‘ एक ऐतिहासिक परिधान बन गया। उसके बाद आज तक लड़कियां वैसा घेरदार कुरता पहनती हैं और उसे अनारकली के नाम से ही जाना जाता है।
2 मुमताज़ की मल्टी लेयर साड़ी
मुमताज़ ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं और लोग उन्हें बेहद पसंद करते थे , लेकिन इन हिट फिल्मों के अलावा उन्होंने अपनी और अपने बाद की पीढ़ी को साड़ी पहनने का एक नया अंदाज़ भी तोहफे में दिया। मुमताज़ की वो ऑरेंज रंग की साड़ी जिसे पहन कर उन्होंने ‘आज कल तेरे मेरे प्यार के चर्चे हर बाज़ार में ‘ गाने से सबके दिलों में जगह बना ली, आज भी वो साड़ी और उसे पहनने का तरीका उतना ही लोकप्रिय है।
3 साधना के टाइट चूड़ीदार कुर्ते और जूतियां
बीते ज़माने की हिट अभिनेत्री साधन ने सिर्फ हेयर कट ही नहीं बल्कि टाइट चूड़ीदार कुर्तों का फैशन भी मशहूर कर दिया था। कहते हैं ये चूड़ीदार कुर्ते इतने टाइट होते थे कि इन्हें पहन कर चलना तक मुश्किल था और झुकना तो नामुमकिन। इसके अलावा साधना ने बंद जूतियों का भी फैशन शुरू किया क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि उनके पैर में 10 उँगलियाँ थीं जिन्हें ढंकने के लिए वे ज़्यादातर बंद जूतियां पहनती थीं।
4 शर्मिला टैगोर का नीला स्विमसूट
वो वक्त जब हिंदी फिल्मों की अभिनेत्रियां पूरे पूरे कपडे पहने नज़र आती थीं , तब शर्मीला टैगोर ने फिल्म ‘एन इवनिंग इन पैरिस’ में नीले रंग का स्विमसूट पहन कर देश भर में तूफ़ान ला दिया था। उसके बाद वैसे स्विमसूट पहनने की जैसे होड़ सी शुरू हो गयी थी।
5 डिम्पल कपाड़िया का पोल्का डॉट टॉप
‘बॉबी’ वो फिल्म थी जिसने एक पूरी पीढ़ी को बदल कर रख दिया था। फिल्म के गानों के अलावा जो चीज़ सबसे ज़्यादा चर्चा में रही थी वो थी डिम्पल के पोल्का डॉट्स के टॉप और ड्रेसेस। उस समय ये प्रिंट इतना चला कि आज भी कई जगह इसे बॉबी प्रिंट के नाम से ही जाना जाता है। तब हर लड़की इस प्रिंट के कपड़ों में नज़र आने लगी थी।
6 ज़ीनत अमान का हिप्पी लुक
देव आनंद की फिल्म ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ ने सिर्फ संगीत और कहानी के दम पर ही नहीं अपने किरदारों के कारण भी पूरे देश में धूम मचा दी थी। उनमें भी ज़ीनत अमान का नशे में डूबा हुआ झूमता गाता हिप्पी लुक लोगों के दिलो-दिमाग पर छा गया था। और फिर ढीले ढीले बेल बॉटम्स पहन कर गले में बड़े मोतियों की माला पहनने का फैशन चल पड़ा था जिसे हिप्पी लुक के नाम से जाना जाने लगा था।
7 स्वर्गीय श्रीदेवी की नीली शिफॉन साड़ी
कहने को वो सिर्फ एक साधारण नीली शिफॉन साड़ी थी लेकिन जब फिल्म ‘मिस्टर इण्डिया’ में स्वर्गीय श्रीदेवी ने ‘काटे नहीं कटते दिन ये रात’ गाने पर मादक नृत्य किया तो हर लड़की और महिला वो नीली साड़ी खरीदने दुकानों पर टूट पड़ी।
8 माधुरी दीक्षित की बैंगनी साड़ी
फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ ने एक नया इतिहास रचा था लेकिन जब माधुरी दीक्षित ने बैंगनी रंग की साड़ी पहन कर ‘दीदी तेरा देवर दीवाना’ पर कमर लचकाई तो सिर्फ चित्रकार मकबूल फ़िदा हुसैन ही नहीं पूरा देश फ़िदा हो गया था।
9 उर्मिला का रंगीला लुक
‘रंगीला’ ने न सिर्फ उर्मिला की इमेज बदली बल्कि यंग लड़कियों को नयी और बहुत ही ग्लैमरस ड्रेसेस के भी आइडियाज़ दिए। उर्मिला के सभी शार्ट स्कर्ट्स, ड्रेसेस और को-ऑर्ड्स लड़कियों में बेहद लोकप्रिय हुए।
10 काजोल का सफ़ेद सूट और बंधेज दुपट्टा
फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ ने वैसे तो कई ट्रेंड शुरू करवाए लेकिन लड़कियों को ख़ास तौर पर पसंद आया फिल्म के एक सीन में काजोल द्वारा पहना सफ़ेद सूट और लाल बंधेज दुपट्टे का कॉम्बिनेशन। इस फिल्म के हिट होने के बाद इस तरह के सलवार सूट हर लड़की ने अपने लिए बनवाये और पहने।
11 करीना का पटियाला और टी शर्ट लुक
फिल्म ‘जब वी मेट’ की गीत हर किसी के दिल में बस जाए ऐसा किरदार थी और ऐसा हुआ भी लेकिन सिर्फ गीत का किरदार ही नहीं गीत के कपडे भी लोगों के दिल दिमाग पर हावी हो गए। अपनी रेल यात्रा के दौरान पहना आया करीना का सफ़ेद पटियाला सलवार और ऊपर टी शर्ट लड़कियों को इतना ज़्यादा पसंद आया कि हर कोई उसे पहने नज़र आने लगा। एक तो दिखने में भी ये स्टाइलिश था और पहनने में भी बेहद आरामदेह।
आपको इन सबमें से कौन सा लुक सबसे ज़्यादा पसंद आया ?
सालों तक ऐसा होता आया था कि हिंदी फिल्मों में हीरोईन का रोल सिर्फ दिखावे का होता था और पूरी फिल्म बस हीरो के ही चारों तरफ घूमती थी। हालांकि आज भी ज्यादातर फिल्मों में ऐसा ही होता है लेकिन पिछले कुछ सालों से चीज़ें बहुत बदल गई हैं। अब बहुत सी फिल्में ऐसी बन रही हैं जिसमें की हीरोइन ही फिल्म की नयी हीरो है। जहाँ ना केवल रोल बल्कि फीस के मामले में भी हीरो को पीछे छोड़ा है। और कुछ उदाहरण तो ऐसे भी देखने को मिले हैं जहाँ बराबर का काम करने पर भी हीरोइन को हीरो से ज़्यादा पेमेंट हुआ है। और ये हैं वो पांच उदाहरण :
1 दीपिका पादुकोण
इंडस्ट्री की टॉप हीरोईन्स में से एक दीपिका हर साल एक के बाद एक हिट फिल्में दिए जा रहीं हैं जिसके चलते उनकी स्टार वैल्यू बहुत बढ़ गई है। दीपिका जो आजकल 25 – 26 करोड़ रुपये ले रही हैं, ने फिल्म “पद्मावत” के लिए 12 करोड़ फीस ली थी। वहीं दूसरी तरफ रणवीर सिंह को इसी फिल्म के लिए 8 करोड़ मिले थे। इसके अलावा फिल्म “पीकू ” के समय भी अमिताभ बच्चन का बयान आया था कि दीपिका को उनसे ज़्यादा पैसे मिले थे इस फिल्म के लिए।
2 आलिया भट्ट
नयी तारिकाओं में से आलिया भट्ट एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने हर तरह के रोल निभाकर अपनी पहचान बनाई है और बहुत सी बॉक्स ऑफिस हिट्स भी दी हैं। आलिया इन दिनों अपनी हर फिल्म के लिए करीब 22 करोड़ ले रही हैं। फिल्म “राज़ी” के लिए उन्होंने 10 करोड़ लिए थे वहीं फिल्म में उनके हीरो विक्की कौशल को3 – 4 करोड़ ही मिले थे। यही नहीं वो अपनी आने वली फिल्म “सड़क” के अपने को स्टार आदित्य रॉय कपूर के मुकाबले कहीं ज़्यादा फीस लेने लेने वाली हैं। आदित्य रॉय कपूर की फीस करीब 4 करोड़ है।
3 कंगना रनौत
इन दिनों बॉलीवुड में सबसे ज़्यादा चार्ज करने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत हैं जो कि आजकल अपनी हर फिल्म के लिए करीब 27 करोड़ ले रही हैं और ले भी क्यों ना ,अपनी शानदार एक्टिंग और बहुत सी बॉक्स ऑफिस हिट फिल्में देने के बाद तो ऐसा होना ही है। इसलिए हमें ये जान कर कोई आश्चर्य नहीं हुआ कि फिल्म “जजमेंटल है क्या ” में उनके हीरो राजकुमार राव को 7 -8 करोड़ ही मिले थे जबकि कंगना को इससे कहीं ज़्यादा पेमेंट हुआ था !
4 करीना कपूर खान
अपनी प्रेगनेंसी के बाद करीना ने शानदार वापसी की और “वीरे दी वेडिंग”, “गुड न्यूज़” जैसी सुपरहिट फिल्में दी। फिल्म “वीरे दी वेडिंग” के लिए उन्हें अपने सभी को स्टार्स से ज़्यादा पैसे मिले थे , फिल्म में उनके हीरो सुमीत व्यास को मात्र 80 लाख रूपये मिले थे। वैसे करीना अपनी हर फिल्म के लिए करीब 20 करोड़ चार्ज करती हैं। फिल्म “की एंड का” में भी उन्हें अर्जुन कपूर से ज़्यादा पैसे दिए गए थे।
5 श्रद्धा कपूर
श्रद्धा ने हाल ही में बहुत सी सुपरहिट फिल्में दी हैं। वो आजकल अपनी हर फिल्म के लिए करीब 23 करोड़ चार्ज करती हैं। सूत्रों की मानें तो फिल्म “स्त्री” में उन्हें राजकुमार राव से ज़्यादा फीस मिली थी और फिल्म “छिछोरे” में भी सुशांत राजपूत से ज़्यादा पैसे मिले थे जो कि हर फिल्म के लिए 5-6 करोड़ लेते हैं।
वैसे ये बदलाव अच्छा है लेकिन ये भी सच है कि अभी पुरुष और महिलाओं के वेतन में बराबरी में बहु समय लगेगा!
बॉलीवुड में आये दिन रिश्ते बनते और बिगड़ते हैं। पर कुछ जोड़ियां ऐसी होती हैं जिन्हे देख कर ऐसा लगता है कि ये एक दूसरे के लिए ही बने हैं और हम चाहते हैं कि उनकी जल्द से जल्द शादी भी हो जाए। लेकिन अचानक फिर ऐसा कुछ हो जाता है कि वो जोड़ा टूट जाता है और जो दो लोग कभी एक दूसरे से इतना प्यार करते थे अब वही एक दूसरे के दुशमन बन बैठते हैं। इन छह जोड़ियों के सतह भी कुछ ऐसा ही हुआ।
1. सलमान खान – ऐश्वर्या राय
सलमान और ऐश्वर्या की प्रेम कहनी के बारे में तो हर कोई जानता होगा। 1999 में फिल्म “हम दिल दे चुके सनम” में एक साथ काम करने के बाद से ही दोनों का अफेयर शुरू हुआ था। लेकिन फिर बाद में सलमान के खराब रवैये और आदतों के चलते ऐश्वर्या उनसे दूर हो गईं। लेकिन सलमान ने तब भी उनका पीछा नहीं छोड़ा और आये दिन ऐश्वर्या की शूटिंग्स पर जा कर वो तमाशा करने लगे। उसके बाद से इन दोनो के रिश्ते के बीच इतनी कड़वाहट आ गई कि दोनों एक दूसरे को अब देखना भी पसंद नहीं करते हैं।
2. अक्षय कुमार -शिल्पा शेट्टी
ट्विंकल खन्ना से शादी से पहले अक्षय कुमार का बहुत सी अभिनेत्रियों के साथ अफेयर चला था। लेकिन इनमे से शिल्पा शेट्टी के साथ उनका अफेयर सबसे ज़्यादा चर्चित हुआ था। दोनों एक दूसरे के बहुत करीब थे। उन लोगों ने तो शादी की भी प्लानिंग करनी शुरू कर दी थी। लेकिन फिर बाद में अक्षय की ज़िन्दगी में ट्विंकल खन्ना की एंट्री हुई और वो ट्विंकल को डेट करने लगे। सिर्फ शिल्पा ही नहीं सभी इस अक्षय और ट्विंकल की शादी की खबर सुन कर चौंक गए थे। शिल्पा ने इस बारे में एक बार कहा भी था कि अक्षय ने उनका इस्तेमाल करके उन्हें छोड़ दिया था। उसके बाद से दोनों ने आज तक एक दूसरे से बात तक नहीं की।
3. अभिषेक बच्चन – करिश्मा कपूर
ये बात सभी जानते हैं कि अभिषेक की शादी पहले करिश्मा कपूर से तय हुई थी। जया बच्चन ने पूरे मीडिया के सामने करिश्मा को अपनी होने वाली बहू के रूप में स्वीकार किया था। लेकिन फिर बाद में अचानक से ही कपूर खानदान ने ये रिश्ता तोड़ दिया था। कहते हैं इसके पीछे करिश्मा की माँ बबिता का हाथ था। उसके बाद करिश्मा की शादी बिज़्नेस्मेन संजय कपूर के साथ कर दी गई थी। हालांकि ये रिश्ता भी ज़्यादा नहीं टिक पाया था और दोनों का तलाक हो गया था। वहीँ अभिषेक को जीवनसाथी के रूप में ऐश्वर्या मिलीं और दोनों अपने जीवन में खुश हैं।
4. शाहिद कपूर – करीना कपूर
आज करीना कपूर – सैफ अली खान और शाहिद -मीरा की शादी हुए बहुत समय हो गया है। दोनों की संताने भी हैं। लेकिन एक समय था जब शाहिद और करीना कपूर का अफेयर बहुत चर्चित हुआ था। दोनों हर जगह साथ साथ नज़र आते थे। लेकिन फिर धीरे धीरे दोनों के बीच दूरियां आने लगीं। बाद में करीना ने सैफ से और शाहिद ने मीरा से शादी कर ली। हालाँकि 2016 में फिल्म “उड़ता पंजाब” में दोनों ने एक साथ काम किया था लेकिन प्रोमोशंस के दौरान भी दोनों एक दूसरे को नज़रअंदाज़ करते रहे थे।
5 . ऋतिक रोशन -कंगना रनौत
इन दोनों स्टार्स के बीच के अफेयर के बारे में लोगों को इनके ब्रेअकप के बाद हुए झगड़े से पता चला था। दोनों के बीच प्यार कितना था ये तो किसी को नहीं पता लेकिन हाँ दोनों ने दुश्मनी बहुत जम कर की। अब तो हाल ये है कि दोनों एक दूसरे की शकल देखना तक पसंद नहीं करते। जहाँ कंगना बार बार इस बात का दावा करती हैं कि दोनों के बीच अफेयर था , ऋतिक ने आज तक इस बात से इंकार ही किया है।
6. जॉन अब्राहम -बिपाशा बासु
जॉन और बिपाशा का अफेयर करीब दस साल तक चला था। हर कोई सोचता था कि इन दोनों की शादी ज़रूर होगी। पर जब इन दोनों का ब्रेअकप हुआ तब सभी चौंक गए थे। दोनों के ब्रेअकप का कारण तो आज तक पता नहीं चला है लेकिन दोनों ही अपनी अपनी ज़िन्दगी में आगे बढ़ चुके हैं। जहाँ जॉन ने प्रिया रुंचाल से शादी कर ली वहीँ बिपाशा बासु ने भी टी वी स्टार करण सिंह ग्रोवर के साथ सात फेरे ले लिए।
बॉलीवुड मसाला फिल्मों में कुछ भी चल सकता है इसमें कोई दो राय नहीं है । हीरो दस दस गुंडों को मार सकता है , दसवीं मंज़िल से कूद कर बच सकता है और यहाँ तक कि खाने के व्यंजनों का नाम इस्तेमाल करके गाने भी बना सकता है। है न ये मज़ेदार बात? और ये हिट गाने इस बात का सुबूत है।
1 . समोसे में आलू -मिस्टर एंड मैसेज खिलाड़ी
नब्बे के दशक का ये हिट गाना जिसे अक्षय कुमार और जूही चावला पर फिल्माया गया था , भारतीय चर्चित स्नैक समोसे पर आधारित था। “जब तक रहेगा समोसे में आलू…..” ये गाना सुनने में इतना अजीब था कि लोग सोच रहे होंगे कि गीतकार ने इसे लिखते समय क्या सोचा होगा। लेकिन फिर भी बॉलीवुड मसाला फिल्मों में कुछ भी चल सकता है , और शायद यही कारण था कि ये गाना भी हिट साबित हुआ था।
2 .जलेबी बाई -डबल धमाल
फिल्म डबल धमाल का ये चर्चित गाना आपको याद है? ये गाना उस समय सभी चार्ट्स के टॉप पर पहुंचा था। मल्लिका शेरावत इसमें जलेबी बाई बनी थीं। ये गाना सेक्सी था और अपने लिरिक्स के कारण फनी भी था। जलेबी भारत की एक प्रसिद्ध मिठाई है ये तो सब जानते हैं , और इस गाने के बाद सब जलेबी बाई को भी जान गए हैं।
3. रस्ते से जा रहा था , भेल पूरी खा रहा था -कुली नंबर 1
ये गाना लोग आज भी इस्तेमाल करते हैं उन लोगों पर तंज़ करने के लिए जो लोग दूसरों के मामले में अपनी नाक घुसाते हैं। “मैं तो रस्ते से जा रहा था, मैं तो भेल पूरी खा रहा था , तुझको मिर्ची लगी तो मैं क्या करूँ ” क्या गाना था ये…. यही कारण है कि लोग आज भी 90 के दशक के इस गीत को नहीं भूले हैं।हालांकि ये अलग बात है कि खाने में भेल पूरी का भी इस्तेमाल हुआ है।
4. मोहब्बत है मिर्ची -चुरा लिया है तुमने
ये फिल्म कब आयी और कब चल गई शायद किसी को पता ही नहीं चला। जो थोड़ी सी तवज्जो इस फिल्म को मिली वो शायद इस गाने की वजह से ही थी , क्यूंकि ये गाना उस समय बहुत चला था। “तीखी तीखी तेज़ तेज़ ये , सूली पर है सेज सेज ये, ईमान बना कर तुम रख लो , मोहब्बत है मिर्ची, मोहब्बत है मिर्ची मिर्ची सनम…”
5. अफगान जलेबी-फैंटम
ये एक और गाना था जो कि स्वादिष्ट मिठाई जलेबी पर आधारित था। इस गाने में कटरीना कैफ की तुलना अफगान जलेबी से की गई थी। ये गाना सुनने के बाद लोग ” भई वाह भई वाह ” कहने से अपने आपको रोक नहीं पाए थे। यकीन ना हो तो खुद ये गाना सुन कर देख लीजिये।
In 1957 the Soviet Union shocked the world by flying the first artificial satellite, Sputnik 1, an 83-kilogram metallic orb about twice the size of a basketball that broadcast a radio message to anyone listening down on Earth. Now, we have Breakthrough Starshot, the $100 million initiative aiming to send robotic missions to nearby stars by the mid-21st century. It has been successful in lifting its first spacecraft—the smallest ever launched and operated in orbit.
Breakthrough Starshot sent not one but six satellites into low-Earth orbit, riding as supplementary payloads on an Indian rocket launching two other educational satellites built by the European space company OHB System AG.
These six satellites are comparatively dainty, but punch far above their weight. Called “Sprites,” each is a 4-gram flake of circuit-board just 3.5 centimeters on a side, packing solar panels, computers, sensors and communications equipment into an area equal to a U.S. postage stamp.
Manufactured in bulk, low-cost Sprites could be deployed and networked by the hundreds or thousands to create space-based sensor arrays of unprecedented breadth, with each craft so lightweight that it could operate without propellant, shifting or maintaining its orbit solely through the radiation pressure of starlight or the forces imparted by a planet’s magnetic field.
Representatives of Breakthrough Starshot, which is funded by the Russian billionaire Yuri Milner, brokered the deal that sent the Sprites piggybacking to orbit. They also worked with the U.S. State Department to ensure the project did not violate strict federal regulations limiting exports of spaceflight hardware.
More wildly, future iterations of Sprites could become Breakthrough’s hoped-for “StarChips”—spacecraft integrated with gossamer-thin, meter-wide “lightsails” that would travel at 20 percent the speed of light to Alpha Centauri or other nearby stars, propelled by high-powered pulses of photons from a gargantuan ground-based laser array.
“This is a very early version of what we would send to interstellar distances,” says Pete Worden, Breakthrough Starshot’s executive director and former director of NASA’s Ames Research Center. “In addition, this is another clear demonstration that it is possible for countries to work together to do great things in space. These are European spacecraft with U.S. nanosatellite payloads launching on an Indian booster—you can’t get much more international than that.”
The Sprites’ revolution, however, is not being televised, and is presently struggling just to be heard on the radio. One Sprite apiece is attached to the outside of each mothership—the Latvian Venta satellite and the Italian Max Valier satellite, the latter of which also holds four additional Sprites awaiting deployment into space as wholly independent spacecraft. Radio telemetry from minuscule magnetometers and gyroscopes on the deployed Sprites would then be used to track the spacecraft as they shift, spin and tumble, to better understand their orbital dynamics.
“We’ve gotten signals from at least one Sprite, but we’re not sure which because we haven’t received two signals simultaneously,” says Zac Manchester, a post-doctoral researcher at Harvard University who is helming the project for Breakthrough Starshot.
Ground stations in California and New York have received radio signals from at least one of the exterior-mounted Sprites, but mission controllers are struggling to establish communications with the Max Valier, which may have failed to deploy its own radio antenna.
Despite the setback, Worden is bullish on the mission’s value. “Our primary objective was to show that a Sprite’s communications and power systems could work in space—that’s the baseline data we need to pursue further steps,” he says. “From our perspective, this experiment has been 100 percent successful.”
Manchester says each Sprite generates only 100 milliwatts of electricity in direct sunlight. That’s scarcely enough to sustain a typical wireless router’s antenna, but sufficient in ideal circumstances to transmit data down from low-Earth orbit at a rate akin to that of a fax machine. More impressively, those 100 milliwatts are also enough to operate Sprite’s onboard microprocessors, which surpass many full-sized satellites from the 1990s in terms of raw computing power.
In 2011 during its penultimate mission the Space Shuttle Endeavour delivered three to the International Space Station (ISS), where they were mounted outside for three years as part of a materials-science experiment. That mount faced away from Earth, preventing their signals from reaching the planet. But once brought back from space the Sprites were still in working order- Sprites have previously withstood long-term exposure to space.
Another demonstration attempt occurred in 2014, when a crowd-funded, shoebox-sized “KickSat” ferried a hundred of the featherweight spacecraft into orbit. But those Sprites could not be deployed from the short-lived KickSat due to concerns that they might create (or become) uncontrollable pieces of space debris that could pose grave risks to astronauts who were in a Soyuz rocket en route to the ISS at the time.
Before they ever reach the stars, Manchester says, Sprites are more likely to first form three-dimensional antennas in deep space to monitor space weather that could threaten Earthly power-grids and orbiting spacecraft.
According to Worden, that would be a powerful new paradigm for space science. “Eventually, every mission that NASA does may carry these sorts of nanocraft to perform various measurements,” he says. “If you’re looking for evidence of life on Mars or anywhere else, for instance, you can afford to use hundreds or thousands of these things—it doesn’t matter that a lot of them might not work perfectly. It’s a revolutionary capability that will open up all sorts of opportunities for exploration.”
Manchester believes larger interplanetary probes could deploy swarms of Sprites to pepper promising asteroids, moons and planets with sensors seeking out mineral deposits or signs of extraterrestrial life.
As a technology lover you may like our daily important technology news series. It’s a playlist and you can retrieve the total day-wise videos. Please consider subscribing our YouTube channel:
Nokia-built phones used Carl Zeiss optics for years, heralding it as a selling point for the popular N95 smartphone a decade ago. HMD is now bringing back the Zeiss branding on Nokia-branded phones in a move designed to position its devices with yet another logo and push the idea of a superior camera on consumers.
HMD Global, the Finnish company that licensed the rights to produce Nokia phones, has already unveiled a trio of Nokia-branded Android smartphones, but none of them feature Zeiss optics. It is clear that HMD isn’t committing to a timeframe for new phones with Zeiss lenses.
Any future premium handset will include Zeiss optics, but that doesn’t necessarily mean it will be a superior camera from what’s already on the market. While Zeiss has featured on many Nokia devices, including its famous 808 and PureView handsets, it’s Nokia’s own image sampling technologies that gave it an advantage over the competition rather than the lenses alone.
HMD will have to prove that its premium handset with Zeiss optics isn’t just an average Android phone with a couple of respected stickers on it. HMD’s existing devices are all unremarkable mid-range Android phones, but the company has promised a premium handset for the future. Any new Nokia-branded premium phones won’t be made by the same engineers that pioneered PureView.
As a technology lover you may like our daily important technology news series. It’s a playlist and you can retrieve the total day-wise videos. Please consider subscribing our YouTube channel:
As HMD Global- the Finnish company currently owning rights to manufacture Nokia-branded smartphones- is set to launch its most expensive device till date, we can’t help speculating if it’s the Nokia 8 or the Nokia 9. However, according to German website WinFuture, HMD Global’s next-generation phone is the Nokia 8 with the model number TA-1004.
The report claims the Nokia 8 will be a premium phone that’s going to sport a Snapdragon 835 processor – the latest chipset from Qualcomm. Further, the device will come with 4GB RAM and 64GB of internal storage. WinFuture also reports the Nokia 8 will come with dual-SIM cards in Europe, but the company is likely to offer the single SIM variant of the device as well.
Earlier rumors had suggested that the phone with the model number TA-1004 will launch as the Nokia 9. Now it appears the Finnish company has finally decided otherwise.
WinFuture remains unsure about the previously speculated specifications of the Nokia 8 as they do not match up with the information they have received lately. Earlier information indicated that the Nokia 8 might ship with a 5.7-inch Quad HD ( 2560 x 1440) display, and dual 13-megapixel cameras.
Four colour schemes are currently planned for the Nokia 8 – Blue, Steel, Gold/Blue and Gold/Copper. A Scandinavian retailer has allegedly claimed the phone will go on sale on July 31, and with a price tag of €589 ( or approx Rs 43,415). In other countries, however, the price will be slightly lower. For comparison, the iPhone 7 costs Rs 47,699, and the Galaxy S8 sells for Rs 57,900.
Understandably, it is hard to see the Nokia 8 go on sale on July 31, when the company’s mid-range offerings like Nokia 5, Nokia 6 are yet to hit the markets officially. In the UK, sales will now start in August, and it is the same for India, so yes it would be surprising if the company launches Nokia 8 so soon.
HMD Global has recently announced an “exclusive” partnership with German optics company Zeiss. The first three Nokia phones – Nokia 6, Nokia 5 and Nokia 3 don’t have a Zeiss lenses, which leads us to believe that the company’s next smartphone, rumoured to be the Nokia 8, might feature a Zeiss lens.
As a technology lover you may like our daily important technology news series. It’s a playlist and you can retrieve the total day-wise videos. Please consider subscribing our YouTube channel: