आज की इन 5 बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने फिल्म में वसूली हीरो से ज़्यादा फीस!

सालों तक ऐसा होता आया था कि हिंदी फिल्मों में हीरोईन का रोल सिर्फ दिखावे का होता था और पूरी फिल्म बस हीरो के ही चारों तरफ घूमती थी। हालांकि आज भी ज्यादातर फिल्मों में ऐसा ही होता है लेकिन पिछले कुछ सालों से चीज़ें बहुत बदल गई हैं। अब बहुत सी फिल्में ऐसी बन रही हैं जिसमें की हीरोइन ही फिल्म की नयी हीरो है। जहाँ ना केवल रोल बल्कि फीस के मामले में भी हीरो को पीछे छोड़ा है। और कुछ उदाहरण तो ऐसे भी देखने को मिले हैं जहाँ बराबर का काम करने पर भी हीरोइन को हीरो से ज़्यादा पेमेंट हुआ है। और ये हैं वो पांच उदाहरण :

1 दीपिका पादुकोण

इंडस्ट्री की टॉप हीरोईन्स में से एक दीपिका हर साल एक के बाद एक हिट फिल्में दिए जा रहीं हैं जिसके चलते उनकी स्टार वैल्यू बहुत बढ़ गई है। दीपिका जो आजकल 25 – 26 करोड़ रुपये ले रही हैं, ने फिल्म “पद्मावत” के लिए 12 करोड़ फीस ली थी। वहीं दूसरी तरफ रणवीर सिंह को इसी फिल्म के लिए 8 करोड़ मिले थे। इसके अलावा फिल्म “पीकू ” के समय भी अमिताभ बच्चन का बयान आया था कि दीपिका को उनसे ज़्यादा पैसे मिले थे इस फिल्म के लिए।

2 आलिया भट्ट

नयी तारिकाओं में से आलिया भट्ट एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने हर तरह के रोल निभाकर अपनी पहचान बनाई है और बहुत सी बॉक्स ऑफिस हिट्स भी दी हैं। आलिया इन दिनों अपनी हर फिल्म के लिए करीब 22 करोड़ ले रही हैं। फिल्म “राज़ी” के लिए उन्होंने 10 करोड़ लिए थे वहीं फिल्म में उनके हीरो विक्की कौशल को3 – 4 करोड़ ही मिले थे। यही नहीं वो अपनी आने वली फिल्म “सड़क” के अपने को स्टार आदित्य रॉय कपूर के मुकाबले कहीं ज़्यादा फीस लेने लेने वाली हैं। आदित्य रॉय कपूर की फीस करीब 4 करोड़ है।

3 कंगना रनौत

इन दिनों बॉलीवुड में सबसे ज़्यादा चार्ज करने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत हैं जो कि आजकल अपनी हर फिल्म के लिए करीब 27 करोड़ ले रही हैं और ले भी क्यों ना ,अपनी शानदार एक्टिंग और बहुत सी बॉक्स ऑफिस हिट फिल्में देने के बाद तो ऐसा होना ही है। इसलिए हमें ये जान कर कोई आश्चर्य नहीं हुआ कि फिल्म “जजमेंटल है क्या ” में उनके हीरो राजकुमार राव को 7 -8 करोड़ ही मिले थे जबकि कंगना को इससे कहीं ज़्यादा पेमेंट हुआ था !

4 करीना कपूर खान

अपनी प्रेगनेंसी के बाद करीना ने शानदार वापसी की और “वीरे दी वेडिंग”, “गुड न्यूज़” जैसी सुपरहिट फिल्में दी। फिल्म “वीरे दी वेडिंग” के लिए उन्हें अपने सभी को स्टार्स से ज़्यादा पैसे मिले थे , फिल्म में उनके हीरो सुमीत व्यास को मात्र 80 लाख रूपये मिले थे। वैसे करीना अपनी हर फिल्म के लिए करीब 20 करोड़ चार्ज करती हैं। फिल्म “की एंड का” में भी उन्हें अर्जुन कपूर से ज़्यादा पैसे दिए गए थे।

5 श्रद्धा कपूर

श्रद्धा ने हाल ही में बहुत सी सुपरहिट फिल्में दी हैं। वो आजकल अपनी हर फिल्म के लिए करीब 23 करोड़ चार्ज करती हैं। सूत्रों की मानें तो फिल्म “स्त्री” में उन्हें राजकुमार राव से ज़्यादा फीस मिली थी और फिल्म “छिछोरे” में भी सुशांत राजपूत से ज़्यादा पैसे मिले थे जो कि हर फिल्म के लिए 5-6 करोड़ लेते हैं।

वैसे ये बदलाव अच्छा है लेकिन ये भी सच है कि अभी पुरुष और महिलाओं के वेतन में बराबरी में बहु समय लगेगा!

कभी एक-दूसरे के प्यार में पागल थी ये 6 जोड़ियां, आज एक-दूसरे के सामने भी नहीं आना चाहते!

बॉलीवुड में आये दिन रिश्ते बनते और बिगड़ते हैं। पर कुछ जोड़ियां ऐसी होती हैं जिन्हे देख कर ऐसा लगता है कि ये एक दूसरे के लिए ही बने हैं और हम चाहते हैं कि उनकी जल्द से जल्द शादी भी हो जाए। लेकिन अचानक फिर ऐसा कुछ हो जाता है कि वो जोड़ा टूट जाता है और जो दो लोग कभी एक दूसरे से इतना प्यार करते थे अब वही एक दूसरे के दुशमन बन बैठते हैं। इन छह जोड़ियों के सतह भी कुछ ऐसा ही हुआ।

1. सलमान खान – ऐश्वर्या राय

सलमान और ऐश्वर्या की प्रेम कहनी के बारे में तो हर कोई जानता होगा। 1999 में फिल्म “हम दिल दे चुके सनम” में एक साथ काम करने के बाद से ही दोनों का अफेयर शुरू हुआ था। लेकिन फिर बाद में सलमान के खराब रवैये और आदतों के चलते ऐश्वर्या उनसे दूर हो गईं। लेकिन सलमान ने तब भी उनका पीछा नहीं छोड़ा और आये दिन ऐश्वर्या की शूटिंग्स पर जा कर वो तमाशा करने लगे। उसके बाद से इन दोनो के रिश्ते के बीच इतनी कड़वाहट आ गई कि दोनों एक दूसरे को अब देखना भी पसंद नहीं करते हैं।

2. अक्षय कुमार -शिल्पा शेट्टी

ट्विंकल खन्ना से शादी से पहले अक्षय कुमार का बहुत सी अभिनेत्रियों के साथ अफेयर चला था। लेकिन इनमे से शिल्पा शेट्टी के साथ उनका अफेयर सबसे ज़्यादा चर्चित हुआ था। दोनों एक दूसरे के बहुत करीब थे। उन लोगों ने तो शादी की भी प्लानिंग करनी शुरू कर दी थी। लेकिन फिर बाद में अक्षय की ज़िन्दगी में ट्विंकल खन्ना की एंट्री हुई और वो ट्विंकल को डेट करने लगे। सिर्फ शिल्पा ही नहीं सभी इस अक्षय और ट्विंकल की शादी की खबर सुन कर चौंक गए थे। शिल्पा ने इस बारे में एक बार कहा भी था कि अक्षय ने उनका इस्तेमाल करके उन्हें छोड़ दिया था। उसके बाद से दोनों ने आज तक एक दूसरे से बात तक नहीं की।

3. अभिषेक बच्चन – करिश्मा कपूर

ये बात सभी जानते हैं कि अभिषेक की शादी पहले करिश्मा कपूर से तय हुई थी। जया बच्चन ने पूरे मीडिया के सामने करिश्मा को अपनी होने वाली बहू के रूप में स्वीकार किया था। लेकिन फिर बाद में अचानक से ही कपूर खानदान ने ये रिश्ता तोड़ दिया था। कहते हैं इसके पीछे करिश्मा की माँ बबिता का हाथ था। उसके बाद करिश्मा की शादी बिज़्नेस्मेन संजय कपूर के साथ कर दी गई थी। हालांकि ये रिश्ता भी ज़्यादा नहीं टिक पाया था और दोनों का तलाक हो गया था। वहीँ अभिषेक को जीवनसाथी के रूप में ऐश्वर्या मिलीं और दोनों अपने जीवन में खुश हैं।

4. शाहिद कपूर – करीना कपूर

आज करीना कपूर – सैफ अली खान और शाहिद -मीरा की शादी हुए बहुत समय हो गया है। दोनों की संताने भी हैं। लेकिन एक समय था जब शाहिद और करीना कपूर का अफेयर बहुत चर्चित हुआ था। दोनों हर जगह साथ साथ नज़र आते थे। लेकिन फिर धीरे धीरे दोनों के बीच दूरियां आने लगीं। बाद में करीना ने सैफ से और शाहिद ने मीरा से शादी कर ली। हालाँकि 2016 में फिल्म “उड़ता पंजाब” में दोनों ने एक साथ काम किया था लेकिन प्रोमोशंस के दौरान भी दोनों एक दूसरे को नज़रअंदाज़ करते रहे थे।

5 . ऋतिक रोशन -कंगना रनौत

इन दोनों स्टार्स के बीच के अफेयर के बारे में लोगों को इनके ब्रेअकप के बाद हुए झगड़े से पता चला था। दोनों के बीच प्यार कितना था ये तो किसी को नहीं पता लेकिन हाँ दोनों ने दुश्मनी बहुत जम कर की। अब तो हाल ये है कि दोनों एक दूसरे की शकल देखना तक पसंद नहीं करते। जहाँ कंगना बार बार इस बात का दावा करती हैं कि दोनों के बीच अफेयर था , ऋतिक ने आज तक इस बात से इंकार ही किया है।

6. जॉन अब्राहम -बिपाशा बासु

जॉन और बिपाशा का अफेयर करीब दस साल तक चला था। हर कोई सोचता था कि इन दोनों की शादी ज़रूर होगी। पर जब इन दोनों का ब्रेअकप हुआ तब सभी चौंक गए थे। दोनों के ब्रेअकप का कारण तो आज तक पता नहीं चला है लेकिन दोनों ही अपनी अपनी ज़िन्दगी में आगे बढ़ चुके हैं। जहाँ जॉन ने प्रिया रुंचाल से शादी कर ली वहीँ बिपाशा बासु ने भी टी वी स्टार करण सिंह ग्रोवर के साथ सात फेरे ले लिए।

भारतीय व्यंजनों पर बने ये बॉलीवुड गाने जो अजीब थे पर फिर भी हुए हिट!

बॉलीवुड मसाला फिल्मों में कुछ भी चल सकता है इसमें कोई दो राय नहीं है । हीरो दस दस गुंडों को मार सकता है , दसवीं मंज़िल से कूद कर बच सकता है और यहाँ तक कि खाने के व्यंजनों का नाम इस्तेमाल करके गाने भी बना सकता है। है न ये मज़ेदार बात? और ये हिट गाने इस बात का सुबूत है।

1 . समोसे में आलू -मिस्टर एंड मैसेज खिलाड़ी

नब्बे के दशक का ये हिट गाना जिसे अक्षय कुमार और जूही चावला पर फिल्माया गया था , भारतीय चर्चित स्नैक समोसे पर आधारित था। “जब तक रहेगा समोसे में आलू…..” ये गाना सुनने में इतना अजीब था कि लोग सोच रहे होंगे कि गीतकार ने इसे लिखते समय क्या सोचा होगा। लेकिन फिर भी बॉलीवुड मसाला फिल्मों में कुछ भी चल सकता है , और शायद यही कारण था कि ये गाना भी हिट साबित हुआ था।

2 .जलेबी बाई -डबल धमाल

फिल्म डबल धमाल का ये चर्चित गाना आपको याद है? ये गाना उस समय सभी चार्ट्स के टॉप पर पहुंचा था। मल्लिका शेरावत इसमें जलेबी बाई बनी थीं। ये गाना सेक्सी था और अपने लिरिक्स के कारण फनी भी था। जलेबी भारत की एक प्रसिद्ध मिठाई है ये तो सब जानते हैं , और इस गाने के बाद सब जलेबी बाई को भी जान गए हैं।

3. रस्ते से जा रहा था , भेल पूरी खा रहा था -कुली नंबर 1

ये गाना लोग आज भी इस्तेमाल करते हैं उन लोगों पर तंज़ करने के लिए जो लोग दूसरों के मामले में अपनी नाक घुसाते हैं। “मैं तो रस्ते से जा रहा था, मैं तो भेल पूरी खा रहा था , तुझको मिर्ची लगी तो मैं क्या करूँ ” क्या गाना था ये…. यही कारण है कि लोग आज भी 90 के दशक के इस गीत को नहीं भूले हैं।हालांकि ये अलग बात है कि खाने में भेल पूरी का भी इस्तेमाल हुआ है।

4. मोहब्बत है मिर्ची -चुरा लिया है तुमने

ये फिल्म कब आयी और कब चल गई शायद किसी को पता ही नहीं चला। जो थोड़ी सी तवज्जो इस फिल्म को मिली वो शायद इस गाने की वजह से ही थी , क्यूंकि ये गाना उस समय बहुत चला था। “तीखी तीखी तेज़ तेज़ ये , सूली पर है सेज सेज ये, ईमान बना कर तुम रख लो , मोहब्बत है मिर्ची, मोहब्बत है मिर्ची मिर्ची सनम…”

5. अफगान जलेबी-फैंटम

ये एक और गाना था जो कि स्वादिष्ट मिठाई जलेबी पर आधारित था। इस गाने में कटरीना कैफ की तुलना अफगान जलेबी से की गई थी। ये गाना सुनने के बाद लोग ” भई वाह भई वाह ” कहने से अपने आपको रोक नहीं पाए थे। यकीन ना हो तो खुद ये गाना सुन कर देख लीजिये।

Verified by ExactMetrics