आइटम नंबर किसी भी फिल्म की मार्केटिंग करने के लिए , फिल्म के प्रति लोगों का उत्साह बनाने के लिए और कुछ और दर्शक सिनेमा घर तक खींच लाने के लिए ही बनाये जाते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि ये गाने इतने चर्चित हो जाते हैं कि वो फिल्म को ही पीछे छोड़ देते हैं। फिल्म तो हो जाती है सुपर फ्लॉप और ये गाने हो जाते हैं सुपरहिट। फिल्म का तो नाम तक लोगों को याद नहीं रहता पर उनके ये गाने सालों सालों तक लोगों की ज़ुबान पर चढ़े रहते हैं।
1. बाबूजी ज़रा धीरे चलो

ये गाना था विवेक ओबेराय और दिया मिर्ज़ा की फिल्म “दम” का । ये फिल्म वैसे तो बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही थी, लेकिन इसका ये गाना इतना हिट हुआ था कि आज भी इसे शादी और पार्टियों में बजाया जाता है। इस गाने को याना गुप्ता पर फिल्माया गया था।
2 दिल्ली की सर्दी

ये गाना है फिल्म “ज़मीन ” का जो एक अच्छी फिल्म होने के बावजूद भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी। लेकिन अमृता अरोड़ा पर फिल्माया ये गाना “दिल्ली की सर्दी” आज भी उतना ही चर्चित है।
3. दिलबर दिलबर

ये गाना इतना चर्चित हुआ था कि आज तक भी इसे हर जगह बजाया जाता है। ये गाना सुष्मिता सेन पर फिल्माया गया था और उनके इस डांस का आज तक कोई मुकाबला नहीं कर पाया है। वैसे ये गाना फिल्म “सिर्फ तुम ” का था जिसमें संजय कपूर थे। इस गाने का हाल ही में एक रीमेक भी बना है जिसमें नोरा फ़तेही डांस करती नज़र आ रही हैं।
4. दिलवालों के दिल का करार लूटने

शिल्पा शेट्टी ने इस गाने के ज़रिये ना केवल यू पी और बिहार वालों का दिल लूटा बल्कि सारे देश में ही तहलका सा मचा दिया था । ये गाना था मनोज वाजपयी के लीड रोल वाली फिल्म ” शूल” का। शिल्पा ने इस फिल्म में ये आइटम नंबर किया था।
5. मोहब्बत है मिर्ची

ज़ायेद खान की डेब्यू फिल्म “चुरा लिया है तुमने” शायद किसी को भी याद नहीं है क्यूंकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। लेकिन इस फिल्म का ये गाना जो राखी सावंत पर फिल्माया गया था इतना हिट हुआ था कि लोग आज भी उसे याद करते हैं।
6. शीला की जवानी

ऐसी कुछ ही फिल्में होती हैं जो ना सिर्फ फ्लॉप होती हैं बल्कि हर जगह उनकी आलोचना भी होती है। ऐसी ही एक फिल्म थी “तीस मार खान” और इस फिल्म की जो सिर्फ एक अच्छी बात थी वो थी शायद इस फिल्म का ये गाना जो कि कटरीना पर फिल्माया गया है और जिसमें अपने सुन्दर डांस से उन्होंने जान डाल दी थी। और इसी वजह से ये गाना शायद कभी पुराना नहीं होगा।
7. इश्क़ कमीना

ये गाना है फिल्म “शक्ति” का जिसमें करिश्मा कपूर , संजय कपूर और नाना पाटेकर मुख्य भूमिकाओं में थे। ये फिल्म वैसे तो दर्शकों को पसंद नहीं आयी लेकिन इस फिल्म का ये गाना “इश्क़ कमीना ” जिसमें ऐश्वर्या राय और शाहरुख़ खान मेहमान कलाकार के रूप में दिखे थे लोगों को बहुत पसंद आया और आज भी उतना ही चर्चित है।
