कहते हैं हर इंसान की शक्ल का दूसरा इंसान इस दुनिया में कहीं ना कहीं तो होता ही है। फिर वो उसी देश में हो या विदेश में, इससे फर्क नहीं पड़ता और कभी-कभी हम अपने हमशक्ल से मिल भी नहीं पाते। वैसे तो दुनिया के हर भाई- बहन का जोड़ा दिखने में बहुत हद तक एक दूसरे के जुड़वां ही लगते हैं। लेकिन आज आपको कुछ ऐसे सेलिब्रिटी भाई बहनों की जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें देखकर एक पल को आप भी कंफ्यूज हो जाएंगे की इनमे से किसका नाम क्या है।
आपने कई बॉलीवुड भाई- बहनों की जोड़ियां देखी होंगी जो कई मामलों में काफी एक जैसी दिखती है पर कुछ सितारों की जोड़ियां तो ऐसी है, जिन्हे अगर एक साथ खड़ा कर दिया जाए तो हूबहू एक दूसरे की कार्बन कॉपी लगते है। कई बार लोगों को वे कंफ्यूज कर देते हैं कि असल में स्टार कौन है। जब आप इन भाई-बहनों को फोटो में एक साथ देखेंगे तो आप इनमें से कुछ को तो बस देखते ही रह जाएंगे, तो चलिए दिखाते हैं।
1 शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी

शेट्टी सिस्टर्स की बात की जाए तो शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी की उम्र में कई सालों का अंतर है, पर इनकी शक्लें एक दुसरे से काफी मिलती है। शिल्पा और शमिता भी दिखने में एक दूसरे की जुड़वां बहनें ही लगती है, शिल्पा ने जहाँ फिल्मों में काफी नाम कमाया है। लेकिन उनकी छोटी बहन शमिता ने भी इंडस्ट्री में कुछ फिल्मों में काम किया लेकिन वो मुकाम हसिल नहीं हुआ। एक साथ देखने पर ये दोनों बहनें भी जुड़वा नजर आती है।
2 रिया सेन और राइमा सेन

इन दोनों बहनों की शक्ल को देखकर हर कोई धोखा खा सकता है, क्योंकि ये दोनों एक दूसरे की कॉपी लगती हैं। इन दोनों बहनों ने कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन अब ये दोनों बहने फ़िल्मी दुनिया से लगभग गायब ही हो गई हैं।
3 अमृता राव- प्रीतिका राव

बॉलीवुड की फिल्म ‘विवाह’ में नजर आ चुकी अमृता राव की बहन प्रीतिका राव की शक्ल बिलकुल मिलती जुलती है। अमृता ने अपने लाजवाब अभिनय से अपने कई फैंस बनाये है, पर बहुत से लोग नहीं जानते इनकी एक बहन भी है प्रीतिका राव। उनकी छोटी बहन प्रीतिका इन दिनों टीवी इंडस्ट्री में पैर जमा रही हैं। प्रीतिका राव ने कुछ समय पहले ही टीवी सीरियल ‘बेइंतेहा’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की है। दोनों बहनों को अगर एकसाथ खड़ा कर दिया जाये तो ये एक दुसरे की जुड़वा बहने लगती है।
4 भूमि पेडनेकर – समीक्षा पेडनेकर

बॉलीवुड की सफलतम एक्ट्रेसेस में से एक भूमि पेडनेकर ने काफी जल्दी बॉलीवुड में खास मुकाम हासिल किया है। अगर बात की जाए उनकी जुड़वाँ जैसी दिखने बाली बहन की वो तो फिलहाल अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रही है। मगर स्टाइल और फैशन के मामले में वो अपनी बहन भूमि से काफी आगे है।
5 आयुष्मान खुराना- अपारशक्ति खुराना

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना अपने शानदार अभिनय से हिट अभिनेताओं की सूची में शामिल हो चुके है। आयुष्मान के भाई अपारशक्ति खुराना भी बॉलीवुड में जगह बनाने की कोशिश कर रहे है। दोनों भाइयों की शक्लें भी काफी मिलती जुलती है।
6 अनिल कपूर- संजय कपूर

वैसे तो कपूर ब्रदर्स तीन भाई है , अनिल कपूर , बोनी कपूर और संजय कपूर , पर इनमे से अनिल कपूर और संजय कपूर की शक्ल एक दुसरे से हूबहू मिलती है। अनिल जहाँ फिल्मों में काफी सफल हैं वही संजय ने कुछ फिल्मे करने के बाद बॉलीवुड से किनारा कर लिया था। लेकिन अभी हाल ही में उन्होनें छोटे परदे का रुख कर लिया है।
7 अनुपम खेर-राजू खेर

बॉलीवुड मे जाना माना अनुपम खेर को कौन नही जानता है। अनुपम ने बॉलीवुड में बतौर हीरो तो नहीं, लेकिन अपनी उम्र से हमेशा बड़ी उम्र के कैरेक्टर प्ले कर एक अलग पहचान बनाई। वो अक्सर फिल्मों में पापा, मामा के रोल को प्ले करते हुए दिखें है। वहीं उनके भाई राजू ने भी फिल्मों में एक्टिंग की, हालांकि वो बड़े भाई की तरह बॉलीवुड में कदम नहीं जमा पाए।
8 कैटरीना कैफ-इसाबेल

कैटरीना कैफ और उनकी बहन इसाबेल दोनों के चेहरे काफी मिलते जुलते हैं। कई बार एक साथ होने पर लोगों को पहचान लगा पाने में थोड़ा दिक्क्त होने लगती है। कैटरीना की तरह इसाबेल भी बेहद खूबसूरत हैं। आपको बता दें कि कटरीना की बहन फिल्म ‘क्वाथा’ से अपना बॉलिवुड डेब्यू करेंगी। इसमें उनके ऑपोजिट सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा नजर आएंगे, जिन्होंने फिल्म ‘लवयात्री’ से अपना ऐक्टिंग डेब्यू किया था।
9 करिश्मा कपूर-करीना कपूर खान

करिश्मा अपने दौर की सुपरहिट एक्ट्रेस रह चुकी है। तो दूसरी बहन करिश्मा भी फिल्म इंडस्ट्री में एक सफल अभिनेत्री हैं। दोनों बहनों को अक्सर इवेंट्स, पार्टिज में साथ देखा जाता है। ये कहना गलती नहीं होगा कि कपूर खानदान की इन दोनों बहनों की शक्ल भी एक सी लगती है।












