गर्भावस्था में जरूर पिएं ये 8 हेल्दी जूस!

गर्भावस्था के दौरान आप जो कुछ भी खाते या पीते हैं उसका आपके बच्चे पर बहुत प्रभाव पड़ता है। कभी कभी गर्भावस्था के दौरान ऐसा होता है कि आपको कुछ भी खाने की इच्छा नहीं होती, विशेष रूप से प्रारंभ के तीन महीनों में जब आपको कुछ खाने के बजाय रिफ्रेश करने वाले और राहत देने वाले ड्रिंक्स पीने की इच्छा होती है। हालांकि यह देखना बहुत ज़रूरी है कि आप जिस पेय का सेवन कर रही हैं वह आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है या नहीं। आपको किसी भी ड्रिंक को अपने आहार में शामिल करने से पहले सुनिश्चित कर लें कि वो ड्रिंक आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा हो। इसका कारण यह है कि आप जो कुछ भी पीयेंगी उसका प्रभाव आपके अजन्मे बच्चे के विकास पर पड़ेगा।

नीचे आपको 8 जूस की सूची दी गई है, जिनका सेवन आप गर्भावस्था के दौरान कर सकती हैं। इन ड्रिंक्स में सभी आवश्यक पोषक तत्व होते हैं जो आपके बच्चे के विकास के लिए आवश्यक होते हैं। प्रत्येकजूस में उसमें उपस्थित घटकों के गुण होते हैं। 

गर्भावस्था के दौरान आपको जूस क्यों पीना चाहिए?

This image has an empty alt attribute; its file name is What-are-the-healthiest-juices-to-drink-during-pregnancy-520x390.jpg

गर्भवती महिलाओं को यह समझना चाहिए कि इस समय वो कुछ भी या सब कुछ नहीं खा सकती हैं। वास्तव में, इस समय आपको बहुत सारी चीजों के लिए रोका जाता है ताकि आपको किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। आपको ताजे फलों के जूस का सेवन करने का सुझाव दिया जाता जो अपने आहार में नियमित रूप शामिल करना चाहिए, क्योंकि यह एनर्जी का सर्वोत्तम स्रोत है। ताजे फलों का जूस पीने कि सलाह दी जाती है, क्योंकि यह होने वाली माँ के साथ-साथ गर्वस्थ शिशु को भी पोषण प्रदान करते हैं।

1 स्ट्रॉबेरी जूस
ये गर्भवती महिलाओं के लिए पिए जाने वाले सबसे बेहतरीन जूस में से एक है। क्योंकि स्ट्रॉबेरी एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते है जो शरीर की इम्युनिटी को बेहतर करने में मदद करता है। यह त्वचा की प्राकृतिक चमक बनाए रखने में भी बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा, इसमें फोलेट्स भी होते हैं, जो शिशु की इम्युनिटी सिस्टम को विकसित करने में बहुत सहायक होता है।

बनाने की विधि:
स्ट्रॉबेरीज को ठंडे पानी में धो लें और उन्हें काट लें। इसे ब्लेंडर में डालकर पीस लें और एक इसका गाढ़ा पल्प तैयार कर लें। आप इसमें बर्फ के टुकड़े डालकर इस बेहतरीन जूस का स्वाद ले सकती हैं ।

2 चुकंदर (बीटरूट) का जूस
यह गर्भावस्था के दौरान पीने के लिए बेस्ट जूस है, क्योंकि यह विटामिन-ए से भरपूर है और किसी भी तरह की थकान या कमजोरी का अनुभव कर रही गर्भवती महिला को राहत प्रदान करने के लिए बढ़िया विकल्प माना जाता है।यह जूस ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में सहायक है और चुकंदर में मौजूद आयरन शरीर में रक्त की कमी को दूर करने में मदद करता है। आप इस जूस को अपने रोजाना के रूटीन में शामिल करें या ब्रेकफास्ट सप्लीमेंट के तौर पर इसका सेवन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is Colombian-review-supports-beetroot-juice-s-BP-benefits-520x347.jpg
Beetroot Juice

बनाने की विधि:
चुकंदर या बीट को टुकड़ों में काट लें और उन्हें मिक्सी में डालकर पीस लें। इसमें थोड़ा बर्फ डालें और तुरंत पी लें। इस जूस को बनाना बहुत आसान हैं ।

3 अनार का जूस
यह हेल्दी जूस अपने ढेर सारे गुणों के कारण निश्चित रूप से गर्भावस्था के दौरान लिए जाने वाले आहार में शामिल किया जाना चाहिए। अनार का जूस अच्छी मात्रा में फाइबर, विटामिन-सी और विटामिन-के प्रदान करता है। यह कब्ज को रोकने में मदद करता है, जो गर्भावस्था के दौरान होने वाली एक आम समस्या है। साथ ही यह और आपके शरीर को अधिक आयरन अवशोषित करने में भी मदद करता है। यह आपके शरीर में पानी की मात्रा को बनाए रखता है और शिशु के मानसिक विकास में भी मदद करता हैं।

बनाने की विधि:
अनार के दानों को मिक्सी में डालकर पीस लें। अच्छी तरह से पीस लेने के बाद एक गिलास में छान लें। बर्फ के टुकड़े डालकर या बिना बर्फ के आनंद लें।

4 अमरूद का जूस
विटामिन-सी का एक अच्छा स्रोत होने के कारण अमरुद का जूस गर्भावस्था के दौरान एक बेहतरीन सप्लीमेंट के रूप में काम करता है।यह आपके ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। यह रक्त की कमी दूर करने में भी यह बहुत सहायक होता है और साथ ही साथ रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाने में मदद करता है। यह जूस एस्कॉर्बिक एसिड या विटामिन-सी से भरपूर होता है और गर्भवती महिला की इम्युनिटी सिस्टम को बढ़ाने में मदद करता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is guava-520x292.jpg

बनाने की विधि:
अमरूद को पानी में उबालें और इसे ठंडा होने दें। अमरुद को अच्छे से पीस लें। स्वाद को बेहतर बनाने के लिए आप इसमें अदरक या नींबू का रस मिला सकती हैं। इसमें बर्फ के टुकड़े डालकर पिएं।

5 गाजर का जूस
गाजर के जूस का सेवन करने से आपको पोषण की अच्छी मात्रा प्राप्त होती है, गाजर का जूस गर्भावस्था में कई लाभों के लिए जाना जाता है।गाजर कैल्शियम से भरपूर होता है और शिशु की हड्डियों और दाँतों के विकास में मदद करता है। यह विटामिन-सी, ए और बीटा-कैरोटीन का एक अच्छा स्रोत होता है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है और होने वाली माँ को फ्री रेडिकल्स से बचाता हैं। गाजर में मौजूद फाइटोकेमिकल्स शरीर के बेहतर तरीके से कार्य करने में मदद करता है।

बनाने की विधि:
गाजर को ठीक से साफ करें, उन्हें छोटे टुकड़ों में काट लें और उन्हें जूसर में डालकर पीस लें। गाजर अच्छी तरह से पीसे जाने के बाद इसके जूस को एक गिलास में डालें और पिएं ।

6 संतरे का जूस
ये फ्रेश जूस विटामिन-सी और फोलेट्स से भरपूर होता है। संतरे आयरन और जिंक भी प्रदान करता है, जो इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण होता है।रिसर्च के अनुसार, संतरे का जूस किसी भी शिशु की एलर्जी संबंधी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करता है। ये नए टिश्यू और रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में मदद करता है। यह गर्भवती महिलाओं में नाल को विकसित करने में भी भूमिका निभाता है।

बनाने की विधि:
संतरे को छीलकर मिक्सी में पीस लें। पीने से पहले मिश्रण को छान लें।

7 नींबू पानी
ये विटामिन-सी का एक बड़ा स्रोत है और इसमें शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं। गर्भावस्था के दौरान ये हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में बेहतरीन रूप से कार्य करता है। यह गर्भावस्था के दौरान मल त्याग को भी नियंत्रित करता है और गर्भावस्था के दौरान अपच और कब्ज की समस्या को ठीक करने के लिए जाना जाता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Nimbu-Pani-Recipe-520x293.jpg

बनाने की विधि:
ये गर्भावस्था के सबसे आसान जूस रेसिपी में से एक है। बस एक या आधा नींबू लें, उन्हें एक गिलास में निचोड़ लें और अपनी हिसाब से पानी और चुटकी भर नमक या चीनी डालें। आपका नींबू पानी तैयार है।

8 सेब का जूस
सेब पोषक तत्वों और मिनरल्स से भरपूर होता है। सेब का जूस गर्भावस्था के दौरान डॉक्टर द्वारा सुझाए गए सबसे अच्छे जूस में से एक होता है। सेब का रस गर्भावस्था के दौरान आपके वजन पर नियंत्रण रखता है और आपके शिशु के मस्तिष्क के विकास में भी सहायता करता है। यह इम्युनिटी को बढ़ाने और नींद संबंधी विकारों को रोकने के लिए भी जाना जाता है। सेब आयरन का एक अच्छा स्रोत है जो गर्भावस्था के दौरान रक्त की कमी को होने से रोकता है।

बनाने की विधि:
दो या तीन सेब छील लें। अब सेब को उबालें और उन्हें ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद उन्हें लगभग एक मिनट तक मिक्सी में पीस लें। एक गिलास में रस डालें तथा स्वाद बढ़ाने के लिए नींबू का रस भी डालें।

इन 10 बॉलीवुड गानों के बिना अधूरा है बारिश का मज़ा!

बारिश का मौसम दस्‍तक दे रहा हो और बात बरसात में भीगे रोमैंटिक गानों की न हो, ऐसा कैसे हो सकता है। बॉलीवुड ने भी बारिश के ऐसे खूबसूरत मौसम को खूब जमकर भुनाया है। अब एक बार फ‍िर आ गया है बॉलीवुड का फेवरेट मानसून का मौसम। आइए नजर डालें बारिश के खूबसूरत बॉलीवुड गानों पर, जो हैं हमेशा के लिए सदाबहार…साथ ही बताइए इनमें से किस गाने ने चुराया आपका दिल…

1 प्यार हुआ इकरार हुआ…

हिंदी सिनेमा के शो मैन राज कपूर और नर्गिस की फिल्म ‘श्री 420’ का ये गाना अपने समय से अब तक सदाबहार रहा है। इस गाने की पॉपुलैरिटी को आंकना हो, तो इसको याद करने के लिए लोगों को बारिश के बहाने की भी जरूरत नहीं पड़ती। मुंबई की सड़कों पर ब्लैक एंड व्हाइट सीन में भीगती रात में छाते के नीचे राजकपूर और नर्गिस का ये गाना आज के युवाओं को भी उतना ही भाता है जितना पुरानी पीढ़ी को । गाने को आवाज दी है मुकेश और लता मंगेश्कर ने। इसे कंपोज़ किया है शंकर जय किशन ने और इसके बोल लिखे हैं शैलेंद्र ने।

2 एक लड़की भीगी भागी सी…

किशोर कुमार और मधुबाला दोनों ही इस गाने में बहुत प्यारे और फनी भी लगे हैं। ये गाना खुद किशोर दा ने गाया था, अपनी ही फिल्म ‘चलती का नाम गाड़ी’ के लिए। इस गाने के बाद आज के दौर में इसके कई रीमेक भी बने। उसके बावजूद जो मजा ओरिजनल में है वो आज भी रिमेक में नहीं। गाने में संगीत दिया है सचिन देव बर्मन ने। लिरिक्स हैं मजरूह सुल्तानपुरी के।

3 भीगी-भीगी रातों में…

बारिश के चंद बेहरतीन गानों में से एक इस गानों को फिल्माया गया है बॉलीवुड स्टार राजेश खन्ना और जीनत अमान के ऊपर। ये गाना है फिल्म ‘अजनबी’ से। गाने को आवाज दी है किशोर कुमर और लता मंगेशकर ने। इसे कंपोज किया है आर डी बर्मन ने। यह गाना आज भी स्त्रोताओं की बारिश से जुड़ी पसंदों में से एक रहता है।

4 रिमझिम गिरे सावन…

ये गाना बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन और मौसमी चटर्जी पर फिल्माया गया है। फिल्म ‘मंजिल’ के इस गाने की खासियत ये है कि इसे न सिर्फ बारिश में बल्कि हर मौसम में याद किया जाता है। गाने को बेहतरीन आवाज से संवारा है किशोर कुमार ने। इसके बोल लिखे हैं योगेश ने और इसे कम्पोज़ किया है पंचम दा ने।

5 आज रपट जाएं…

फिल्म ‘नमक हलाल’ का ये सिजलिंग हॉट गाना आज भी बारिश के मौसम में भीगते हुए जोड़े की जुबान पर आ ही जाता है। अमिताभ बच्चन और स्मिता पाटिल पर फिल्माए इस गाने ने जितनी आग अपने दौर में लगाई थी, उसकी आंच आज भी उतनी ही तपन के साथ बरकरार है। फिल्म के म्यूजिक को कम्पोज़ किया है बप्पी लहरी ने और इसके बोल लिखे हैं अंजान ने।

6 इधर चला, मैं उधर चला…

इस गाने को सुनने वाले हर किसी ने यह कहा कि उदित नारायण की आवाज आज भी उतनी ही फ्रेश है, जितनी एक जमाने में हुआ करती थीं। रिमझिम बारिश के बीच फिल्म ‘कोई मिल गया’ का रितिक रोशन और प्रीति जिंटा के बच्चों जैसे डांस पर फिल्माया गया ये गाना सभी को खूब पसंद आया।

7 हाय-हाय ये मजबूरी…

फिल्म ‘रोटी, कपड़ा और मकान’ का ये गाना बारिश के भीगते लाजवाब तरानों में से एक है। लता मंगेशकर का गाना ये गाना फिल्माया गया है जीनत अमान और मनोज कुमार पर। इस प्यारे ये गाने को कम्पोज किया था लाजवाब कम्पोजर लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने।

8 मेरे ख्वाबों में जो आए…

मानसून की बारिश के नए तरानों के बीच छोटी सी स्कर्ट में बारिश में भीगती काजोल के इस गाने को कोई भला कैसे भूल सकता है। फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ का ये गाना लोगों को बहुत पसंद आया। गाने का फिल्मांकन और इसके बोल दोनों ने ही लोगों को खूब थिरकाया।

9 बरसो रे मेघा…

बेहद खूबसूरत ऐश्वर्या राय ने बारिश में भीगते हुए लाजवाब डांस करके जैसे इस गाने में जान भर दी हो। डांस ऐश का और आवाज श्रेया घोषाल की। बोल गुलजार के और कंपोजिंग ए आर रहमान की। इन धुरंधरों ने जब एक साथ सुरों को छेड़ा तो मानसून में तो आग लगनी ही थी। फिल्म ‘गुरु’ के इस गाने को लोगों ने जमकर सराहा।

10 टिप-टिप बरसा पानी…

फिल्म ‘मोहरा’ के इस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया। रवीना टंडन और अक्षय कुमार पर फिल्माया गया ये गाना ऑल टाइम हिट है। बारिश के इस सुपर हॉट सॉन्ग में दोनों के फिल्मांकन को खूब सराहा गया। गाने को आवाज दी है अल्का याज्ञिक और उदित नारायण ने। इसके म्यूजिक को कम्पोज़ किया है विजु शाह ने। बारिश के गानों में इस गाने की आज भी अपनी अहमियत है।

Verified by ExactMetrics