उम्र चीज़ है जिसे हम चाह कर भी नहीं रोक सकते। ये कोई बुरी बात नहीं है। कई लोग बढ़ती उम्र को एक अभिशाप की तरह देखते हैं। ऐसा बिलकुल नहीं है। अगर आप अपना ध्यान ठीक से रखें तो बढ़ती उम्र आपका कुछ बिगाड़ नहीं पायेगी और आप स्वस्थ भी रहेंगे। आज हम दे रहे हैं एंटी एजिंग टिप्स उन महिलाओं के लिए जो 30 वर्ष का पड़ाव पार कर चुकी हैं।
मॉइस्चराइज़
आपकी त्वचा,खासकर आपके चेहरे की त्वचा पर उम्र का असर सबसे पहले दिखता है। इसलिए सबसे पहले उसका ध्यान रखें और ये कोई मुश्किल नहीं है। बढ़ती उम्र में त्वचा जल्दी नमी खोती है इसलिए नहाने के तुरंत बाद एक अच्छा मॉइस्चराइजर ज़रूर लगाएं।
तनाव से दूरी
कोई भी चीज़ आपकी स्किन छिपे हुए रूप में इतना प्रभावित नहीं करती जितना तनाव। आपने भी अक्सर देखा होगा कि जो लोग खुश रहते हैं उनकी स्किन हमेशा चमकती रहती है। इसलिए जितना भी हो तनाव से दूर रहने की कोशिश करें। प्राणायाम और ध्यान को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
सूर्य की तेज़ किरणों से बचें
सुबह 8 या 9 बजे तक का सूर्य आपके लिए अच्छा है क्योंकि उससे आपको विटामिन डी मिलता है लेकिन उसके बाद के सूरज की किरणें इतनी तेज़ होती हैं कि आपकी त्वचा को बहुत नुक्सान पहुंचा सकती हैं। सूरज की रौशनी में ज्यादा देर रहने वालों की त्वचा जल्दी बूढी होती है। घर से बाहर निकलने के 15 मिनट पहले सनस्क्रीन लगाने की आदत डाल लें। इससे आपके चेहरे पर काले धब्बे और झाइंयां नहीं बनेंगी।
विटामिन ई और सी की प्रचुरता वाले फूड्स खाएं
त्वचा के स्वास्थ्य में सबसे बड़ा योगदान होता है विटामिन ई और सी का। इसलिए इन दोनों विटामिन्स से भरपूर चीजों का सेवन करें जैसे बादाम , दूध के उत्पाद, हरी सब्ज़ियां, संतरा, स्ट्रॉबेरी आदि। इससे आपकी त्वचा युवा और स्वस्थ बानी रहेगी।
पानी
कहते हैं पूरे दिन में आठ गिलास पानी पीने से आपकी आधी से ज़्यादा तकलीफें दूर हो जाती हैं क्योंकि पानी शरीर के हानिकारक तत्वों को बाहर निकाल फेंकता है। त्वचा के स्वस्थ्य के लिए भी ज़रूरी है कि आप पानी खूब पिएं। इससे त्वचा में नमी बरकरार रहेगी और उम्र भी ज्यादा नहीं दिखेगी।
मेकअप उतार कर सोएं
बहुत सी महिलाओं को मेकअप करने की आदत होती है लेकिन वे रात को सोते समय आलस कर जाती हैं और मेकअप उतारती नहीं। यदि आप भी उनमें से एक हैं तो इस आदत को तुरंत बदलिए। रात को मेकअप उतारे बिना कभी न सोएं क्योंकि इसके कारण धीरे धीरे आपकी त्वचा ढीली पड़ने लगती है और उस पर दाग धब्बे और कील मुंहासे भी हो जाते हैं।
याद रखिये बढ़ती उम्र कोई हौवा नहीं है , ये आपके समझदार होने की निशानी भी है। इसलिए परिवर्तन को ख़ुशी ख़ुशी स्वीकार कीजिये।






