जैकी श्रॉफ ने बताये अपनी फिल्मों के 5 सबसे फेवरेट सीन!

जैकी श्रॉफ जिन्हें सब प्यार से ‘जग्गू दादा’ कहते हैं ने हाल ही में अपनी फिल्मों के 5 सबसे पसंदीदा सीन्स बताये। जैकी व्यक्तित्व की तरह उनके ये किरदार भी बहुत रोचक हैं।

1 पहला सीन उन्होंने अपनी पहली फिल्म का बताया। ये फिल्म थी ‘स्वामी दादा ‘ जिसमें देव आनंद साहब ने उन्हें इंट्रोड्यूस किया था। जैकी ने कहा : “मेरे लिए ये भगवन द्वारा इंट्रोड्यूस किये जाने के बराबर था। मैं कभी नहीं भूलूंगा वो सीन जब मुझे और शक्ति कपूर को मधुमक्खियों के एक झुण्ड से बचते हुए भागना था। और याद रखें ये मधुमक्खियां असली थीं। ”

2 अपने दूसरे फेवरेट सीन के बारे में जैकी ने बताया कि ये उनकी फिल्म ‘देवदास’ से है जिसमें वे शाहरुख खान उर्फ़ देवदास के दोस्त चुन्नी बाबू बने थे। एक सीन में वे देवदास की आँखों से गिरता एक आंसू अपनी ऊँगली पर पकड़ते हैं और अपना डायलॉग बोलते हैं। उनके लिए ये सीन काफी ख़ास है।

3 तीसरा पसंदीदा सीन है 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘ब्रदर्स ‘ का जिसमें अक्षय कुमार घायल हैं और रिंग में लड़ाई कर रहे हैं। अक्षय ने फिल्म में उनके बेटे का किरदार निभाया था जिसकी अपने पिता से नहीं बनती। जैकी ने कहा कि ये सीन करते हुए उनका गला भर आया था।

4 जैकी के सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है ‘गर्दिश’ . चौथे सीन के बारे में बात करते हुए जैकी ने इसी फिल्म का नाम लिया और कहा कि फिल्म का क्लाइमैक्स सीन उन्हें पसंद है जिसमें वो कहते हैं “मैं बुरा आदमी नहीं बनना चाहता था बाबा। ” उन्होंने बताया कि प्रियदर्शन ने उनसे कहा था ‘बस ये शब्द कहो और अंत में रो दो। ” फिर रोशनी धीमी हो जाती है।

5 पांचवा सीन उन्होंने फिल्म ‘पत्थर के इंसान ‘ का बताया जिसमें विनोद खन्ना भी थे। उस सीन में विनोद साहब जग्गू दादा को 6 गोलियां मारते हैं। जग्गू दादा ने बताया कि फिल्म में सीन फिल्माते वक्त टीम के सदस्य उनके स्विच का तार लगाना भूल गए थे (जिससे गोली लगने का इफ़ेक्ट पैदा होता है ) इसके कारण 6 गोलियां लगने तक उन्हें करंट लगा।

इन सीन्स के बारे में जानकर निश्चय ही जग्गू दादा के लिए हमारा सम्मान बढ़ गया।

Tagged :

Gertrude : The special pig that has a computer chip in its brain!

Think about breakthrough technologies and Elon Musk comes to mind. The super duper rich Musk keeps on investing in futuristic technologies. This time around, during the livestream event of his company Neuralink, he surprised everyone by introducing Gertrude, a pig, as that special creature who has been fitted with a fitbit like device in its brain.

The implanted device is actually a small coin sized computer chip . Musk happily declared during the live feed : “We have a healthy and happy pig, initially shy but obviously high energy and, you know, kind of loving life, and she’s had the implant for two months.” Musk said that he expects the people with the ‘Link’ chip in their heads to be able to save and replay their memories.

This device would be implanted in the brain by a surgical robot under local anaesthesia. Musk also showed off another pig named Dorothy, that once had the device but then got it removed. He said that Dorothy proves ‘the device can be implanted, removed and you can keep on living a happy life without being indistinguishable from anyone.’ Musk did not provide any scientific data to support the claim about the devices and the pigs though. Musk’s company Neuralink was created for a specific purpose. The ultimate goal for Neuralink is a “full brain-machine interface” that will achieve a “symbiosis with artificial intelligence.

Tagged :
Verified by ExactMetrics