बॉलीवुड में कई सितारे और कई सुपर सितारे हैं जिन्हें हम उनके काम और उनकी फिल्मों की बदौलत जानते हैं। कोई बेहद अच्छा एक्टर है तो कोई ऐवरेज। लेकिन जैसे हमारी भी एक दूनिया ऑफिस के बाहर होती है , वैसे ही इन सितारों में भी सिर्फ एक्टिंग का ही हुनर नहीं है , कुछ और भी ऐसी चीजें हैं जिनमें ये काफी महारत रखते हैं। आइये आपको बताएं आज उन सितारों के बारे में जो एक्टिंग के अलावा भी हुनर रखते हैं।
आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर अपने किरदारों में जान डाल देते हैं और खुद उस किरदार का जीवन जीने लगते हैं। बेहतरीन एक्टिंग के अलावा आमिर एक बहुत अच्छे चैस प्लेयर भी हैं। जी हाँ , जो लोग उन्हें जानते हैं वे बताते हैं कि वे काफी अच्छे दर्जे का चेस खेलते हैं। उन्होंने कुछ गेम्स तो पूर्व ग्रांडमास्टर विश्वनाथन आनंद के साथ भी खेले हैं।
सलमान खान
सलमान के इस हुनर के बारे में पहले कम लोग जानते थे लेकिन अब सोशल मीडिया के कारण काफी लोग जानते हैं। सलमान एक बहुत ही अच्छे चित्रकार हैं। उनकी पेंटिंग्स अक्सर आप सोशल मीडिया पर देख सकते हैं। उन्होंने कई पेंटिंग्स अपने मित्रों और परिजनों को गिफ्ट भी की हैं। उनकी पेंटिंग्स देखकर आपको यकीन ही नहीं होगा कि ये सलमान ने बनायीं हैं क्योंकि वे एक प्रोफेशनल चित्रकार जैसी पेंटिंग्स बनाते हैं।
यामी गौतम
यामी दिखने में ही खूबसूरत नहीं बल्कि घरों को भी खूबसूरत बनाती हैं। वे एक बेहद अच्छी इंटीरियर डिज़ायनर हैं। उन्होंने अपना पूरा खुद ही डिज़ायन किया है और अक्सर अपने दोस्तों और परिजनों को भी वे इस काम में मदद करती रहती हैं। लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में उनकी पकड़ काफी अच्छी है।
कंगना रनौत
कंगना की खूबसूरती, उनकी एक्टिंग और उनके बयान तीनों ही हमेशा चर्चा में रहते हैं। हर कोई उनके व्यक्तित्व के इन पहलुओं के बारे में जानता है लेकिन बहुत कम लोग ये जानते हैं कि कंगना काफी अच्छी कुकिंग भी करती हैं। अक्सर एक्टर्स को खाना बनाना नहीं आता क्योंकि उनका रूटीन काफी बिज़ी रहता है , लेकिन कंगना एक प्रोफेशनल शेफ की तरह ही कई शानदार डिशेस बना सकती हैं और खाने वाले उँगलियाँ चाटते रह जाते हैं।
रणदीप हूडा
अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले रणदीप एक बेहद अच्छे दर्जे के पोलो खिलाडी हैं। उनका घोड़ों के प्रति प्यार तो सब जानते हैं और ये भी जानते हैं कि उनका खुद का एक अस्तबल है जहाँ वे अक्सर दिखाई देते हैं। घुड़सवारी उनका शौक है और वे एक शो जम्पर भी हैं। इतना ही नहीं पोलो के प्रति अपने लगाव के कारण उन्होंने पूरी एक पोलो टीम भी खरीद रखी है।
कटरीना कैफ
कटरीना अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के अलावा एक और चीज़ से आपको इम्प्रेस कर सकती हैं और वो है गिटार बजाना। उन्हें जानने वाले कहते हैं कि वे काफी अच्छा गिटार बजाती हैं। सोशल मीडिया पर उनका गिटार बजाते हुए का एक वीडियो भी वायरल हुआ था।
जॉन अब्राहम
जॉन आज एक सफल प्रोड्यूसर हैं। अभिनय के मामले में भी उन्होंने अपना एक मुकाम बना लिया है और फिजिकल फिटनेस की शुरुआत करने वालों में से एक जॉन इन सब कामों के अलावा एक और काम भी बहुत अच्छा करते हैं। जॉन का स्केचिंग का शौक है और वे काफी अच्छी स्केचिंग करते हैं। उनके मित्र और जानकार कहते हैं कि उनके स्केचेस देखकर आपको ऐसा लगेगा कि वे एक प्रोफेशनल हैं।

