वो 5 बॉलीवुड कॉमेडी फिल्में जो दर्शकों के लिए बन गयी ट्रेजडी!

कॉमेडी फिल्में सभी को पसंद होती हैं क्योंकि ये फिल्में आपके दिमाग से टेंशन को दूर भगा देती हैं और आपको खुश कर देती हैं। पर कहते हैं कॉमेडी फिल्म बनाना सबसे मुश्किल है क्योंकि इनमें टाइमिंग और स्क्रिप्ट बहुत ही ज़्यादा महत्वपूर्ण होती है। अगर आपके डायलॉग सही समय पर लोगों को हंसा नहीं पाते तो इसका मतलब ये हुआ कि आपकी फिल्म में कोई दम नहीं। आज बात करते हैं उन 5 बॉलिवुड कॉमेडी फिल्मों की जिन्हें देखकर दर्शकों ने अपना सिर पीट लिया।

हमशकल्स
आजतक किसीको समझ नहीं आया है कि साजिद खान ने ये फिल्म आखिर क्या सोच कर बनायी थी। बिलकुल बेकार स्क्रिप्ट , फूहड़ डायलॉग्स और सीन्स , फिल्म को पूरी झेलना दर्शकों के लिए किसी सज़ा से कम नहीं था। सैफ अली खान ने तो बाद में खुद को इस फिल्म से अलग ही कर लिया था और आज तक ये फिल्म करने का पछतावा उन्हें है।

तीस मार खान
किसीको इस फिल्म को देखकर ये समझ नहीं आया कि फिल्म में आखिर कहानी है भी कि नहीं। ऐसा लगता है कि बीएस किसी तरह अलग अलग कई सीन्स को शूट करके उन्हें जोड़ दिया गया और एक बिलकुल बेवकूफाना किस्म की कोई चीज बनकर दर्शकों के सामने पहुँच गयी। फराह खान के पति द्वारा बनायीं गयी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में अक्षय कुमार थे लेकिन इतनी घटिया फिल्म के पूरी होते ही उन्होंने खुद को फिल्म से अलग कर लिया और इसे प्रमोट भी नहीं किया। इसके कारण फराह और उनके रिश्ते भी खराब हो गए थे।

क्या कूल हैं हम 3
‘क्या कूल हैं हम’ जैसी एडल्ट कॉमेडी की दूसरी सीक्वेल ये फिल्म बेहद ही फूहड़ और अजीब तरीके से बनायीं गयी थी। स्क्रिप्ट और किरदारों में कहीं कोई ताल मेल ही नहीं था और न ही ये समझ में आया कि ये फिल्म आखिर लोगों को हंसाने के लिए बनायीं गयी या टॉर्चर करने के लिए। इतने बेहूदा फिल्म को देखने में किसी ने कोई रूचि नहीं दिखाई।

किस किस को प्यार करूँ
स्टैंड अप कॉमेडियन से फ़िल्मी हीरो बनने के सीढ़ी तक इस फिल्म ने कपिल शर्मा को पहुंचा तो दिया लेकिन इसी फिल्म के कारण वे गिरे भी बड़े ज़ोर से। फिल्म बिलकुल ही लॉजिक से परे थी और कपिल शर्मा जैसे मंझे हुए कॉमेडियन के होने के बावजूद भी फिल्म में कॉमेडी बिलकुल घिसी पिटी थी। लोग जिस आशा से ये फिल्म देखने गए थे , फिल्म उनकी आशाओं पर बिलकुल खरी नहीं उतरी और लोग फिल्म को बुरा भला कहते हुए थियेटरों से बाहर निकले।

एंटरटेनमेंट
अक्षय कुमार ने लगता है एक वक्त में कसम खा ली थी कि वे बेसिरपैर की फिल्में ही करेंगे। फिल्म में ऐसे एक व्यक्ति की कहानी थी जिसे पता लगता है कि उसके पिता करोड़पति थे और अपनी साड़ी संपत्ति अपने कुत्ते के नाम कर गए हैं। पूरी फिल्म बस इसी आधार पर एक के बाद एक अजीबो गरीब और बेतुके सीन्स और वाकयों से भरी पड़ी है। फिल्म पूरी होने तक दर्शकों को ख़ुशी तो नहीं पर सर दर्द ज़रूर हो गया था।

Tagged :

बॉलीवुड सितारों के छिपे हुए हुनर जिनके बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते!

बॉलीवुड में कई सितारे और कई सुपर सितारे हैं जिन्हें हम उनके काम और उनकी फिल्मों की बदौलत जानते हैं। कोई बेहद अच्छा एक्टर है तो कोई ऐवरेज। लेकिन जैसे हमारी भी एक दूनिया ऑफिस के बाहर होती है , वैसे ही इन सितारों में भी सिर्फ एक्टिंग का ही हुनर नहीं है , कुछ और भी ऐसी चीजें हैं जिनमें ये काफी महारत रखते हैं। आइये आपको बताएं आज उन सितारों के बारे में जो एक्टिंग के अलावा भी हुनर रखते हैं।

आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर अपने किरदारों में जान डाल देते हैं और खुद उस किरदार का जीवन जीने लगते हैं। बेहतरीन एक्टिंग के अलावा आमिर एक बहुत अच्छे चैस प्लेयर भी हैं। जी हाँ , जो लोग उन्हें जानते हैं वे बताते हैं कि वे काफी अच्छे दर्जे का चेस खेलते हैं। उन्होंने कुछ गेम्स तो पूर्व ग्रांडमास्टर विश्वनाथन आनंद के साथ भी खेले हैं।

सलमान खान
सलमान के इस हुनर के बारे में पहले कम लोग जानते थे लेकिन अब सोशल मीडिया के कारण काफी लोग जानते हैं। सलमान एक बहुत ही अच्छे चित्रकार हैं। उनकी पेंटिंग्स अक्सर आप सोशल मीडिया पर देख सकते हैं। उन्होंने कई पेंटिंग्स अपने मित्रों और परिजनों को गिफ्ट भी की हैं। उनकी पेंटिंग्स देखकर आपको यकीन ही नहीं होगा कि ये सलमान ने बनायीं हैं क्योंकि वे एक प्रोफेशनल चित्रकार जैसी पेंटिंग्स बनाते हैं।

यामी गौतम
यामी दिखने में ही खूबसूरत नहीं बल्कि घरों को भी खूबसूरत बनाती हैं। वे एक बेहद अच्छी इंटीरियर डिज़ायनर हैं। उन्होंने अपना पूरा खुद ही डिज़ायन किया है और अक्सर अपने दोस्तों और परिजनों को भी वे इस काम में मदद करती रहती हैं। लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में उनकी पकड़ काफी अच्छी है।

कंगना रनौत
कंगना की खूबसूरती, उनकी एक्टिंग और उनके बयान तीनों ही हमेशा चर्चा में रहते हैं। हर कोई उनके व्यक्तित्व के इन पहलुओं के बारे में जानता है लेकिन बहुत कम लोग ये जानते हैं कि कंगना काफी अच्छी कुकिंग भी करती हैं। अक्सर एक्टर्स को खाना बनाना नहीं आता क्योंकि उनका रूटीन काफी बिज़ी रहता है , लेकिन कंगना एक प्रोफेशनल शेफ की तरह ही कई शानदार डिशेस बना सकती हैं और खाने वाले उँगलियाँ चाटते रह जाते हैं।

रणदीप हूडा
अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले रणदीप एक बेहद अच्छे दर्जे के पोलो खिलाडी हैं। उनका घोड़ों के प्रति प्यार तो सब जानते हैं और ये भी जानते हैं कि उनका खुद का एक अस्तबल है जहाँ वे अक्सर दिखाई देते हैं। घुड़सवारी उनका शौक है और वे एक शो जम्पर भी हैं। इतना ही नहीं पोलो के प्रति अपने लगाव के कारण उन्होंने पूरी एक पोलो टीम भी खरीद रखी है।

कटरीना कैफ
कटरीना अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के अलावा एक और चीज़ से आपको इम्प्रेस कर सकती हैं और वो है गिटार बजाना। उन्हें जानने वाले कहते हैं कि वे काफी अच्छा गिटार बजाती हैं। सोशल मीडिया पर उनका गिटार बजाते हुए का एक वीडियो भी वायरल हुआ था।

जॉन अब्राहम
जॉन आज एक सफल प्रोड्यूसर हैं। अभिनय के मामले में भी उन्होंने अपना एक मुकाम बना लिया है और फिजिकल फिटनेस की शुरुआत करने वालों में से एक जॉन इन सब कामों के अलावा एक और काम भी बहुत अच्छा करते हैं। जॉन का स्केचिंग का शौक है और वे काफी अच्छी स्केचिंग करते हैं। उनके मित्र और जानकार कहते हैं कि उनके स्केचेस देखकर आपको ऐसा लगेगा कि वे एक प्रोफेशनल हैं।

Tagged :

5 Bollywood celebrity mothers who gave birth to twins or more!

Motherhood is the most challenging job in the world, and you don’t get paid for it in cash. You got paid for it in terms of hugs, kisses, and a lot of love. raising a child is difficult so imagine how difficult it would be to raise twins or triplets together. Today we will tell you about those celebrity mothers who gave birth to twins or triplets and are wonderful mothers to their children.

Lisa Ray

Lisa was a top model once and her Bollywood career was also doing good when she was diagnosed with cancer. She lost some precious years in overcoming the dreaded disease. When she returned to Bollywood, the industry had changed and moved on. There wasn’t much work for her. So, she accepted domesticity, married, and had children. Now she has twin beautiful daughters, and she is raising them well.

Celina Jaitley

Celina came to Bollywood from the Miss India contest; she was extremely beautiful but her acting capabilities were always questioned and her films tanked too. Gradually she was sidelined. She married a foreign businessman Peer Haag and went on to have twin boys. After some years she became pregnant again and had twin boys again. but sadly, one of the twins died due to some complications. Celina is now mother to three lovely young boys.

Manyata Dutt

Manyata was a small-time actress who mostly did B grade movies once. She shot to fame and limelight after marrying Sanjay Dutt. Manyata and Sanju married in 2008 and Manyata gave birth to twins – a boy and a girl in 2010. The twins are named Shahran and Ibra and mean the world to her.

Sunny Leone

Sunny Leone entered Bollywood with much of a reputation. She was a porn star. But still people have accepted her somehow. Sunny wanted to be a mother so she adopted a baby girl Nisha with her partner Daniel. A couple of years later the couple became proud parents of twin boys. They now raise three happy children.

Farah Khan

Farah Khan is a well-known choreographer and director of Bollywood. Farah found love quite late in her life when she was already in her 40’s. Her husband is 8 years her junior. Farah couldn’t get pregnant naturally, so they opted for IVF and then she was blessed with triplets – a boy and two girls. The three kids are quite grown up now and the parents are super happy.

Tagged :

5 most memorable on-screen teachers in Bollywood films!

The student-teacher bond has been explored in Bollywood too and some of these characters are truly close to our heart. We have picked 5 of our favorite on-screen teachers from Bollywood films.

Amitabh Bachchan (Black)
Debraj Sahai of ‘Black’ is par excellence. A teacher who decides to teach a deaf and dumb girl and who succeeds in getting her the education she wished for and deserved. Amitabh Bachchan was eccentric, motivating, charming, surprising and what not in this brilliant teacher-student relationship movie.

Aamir Khan (Taare Zameen Par)
Playing Ramshankar Nikumbh, who knows how to connect with children on a personal level and who thinks that children have a world of their own as every child is special, Aamir touched a million hearts. Helping a little boy Ishan overcome his Dyslexia and restoring his faith in himself is what this movie was about. A beautiful story and moving presentation.

Naseeruddin Shah (Sir)
Acting stalwart Naseeruddin Shah brings to life any character that he plays. So when he played a lovely compassionate professor Aman Verma in the movie ‘Sir’ the audience couldn’t help falling in love with his character. He was an unconventional teacher whom every student loved and liked.

Shahrukh Khan (Mohabbatein)
The polo neck wearing, violin playing uber cool music teacher Mr. Raj Aryan of ‘Mohabbatein’ was a delight for the audience especially the younger lot. A music teacher who inspired his students to believe in love, fall in love and live for love. Shahrukh Khan’s portrayal of raj Aryan was perfect with all his dimpled smiles open arms song sequences along with his intense camaraderie with his principal Narayan Shankar (Amitabh Bachchan). This one teacher was all candy floss with no tension about cracking exams or scoring an A.

Boman Irani (Veeru Sahastrbuddhi)
‘3 Idiots’ was an iconic film and so was every character associated with the film. Veeru Sahastrbuddhi, the Dean of the esteemed engineering college was pivotal in this film. Virus (fondly called by the characters of the movie) believed that only toppers are successful as nobody remembers people who bag the second or third spot. From a strict Principal to a changed man with a changed philosophy towards education and learning, Veeru Sahastrbuddhi will always remain a favorite.

Tagged : /

5 times Kareena wowed us with her maternity looks!

Kareena Kapoor Khan is the queen of sass and style. She owns everything she wears because she is super confident about herself and her body. She never shies away from flaunting her style even when most actresses go hiding – that is the time of pregnancy. This has been a general trend or mindset about pregnancy in Bollywood divas that they try their best to hide their baby bumps. But not Kareena. The first time she was pregnant she proudly showed off her baby bump at different stages of her pregnancy. We have assembled 5 of her best dresses to pick from.

The famous slit dress
Who can forget a super confident and super pregnant Kareena walking hand in hand with hubby Saif Ali Khan at her cousin’s wedding, wearing this gorgeous olive green maxi dress? What enhanced her look was the high slit.

The striped Maxi dress
Women dread horizontal stripes as they make them look wider but KAreena proved that it works the other way round during pregnancy. Stripes actually make the belly look smaller as they get elongated. This red and white striped maxi dress is a perfect choice.

Beautiful florals
Floral prints all over the dress, empire line and the saree like gathers at the waist make this dress look so gorgeous for a growing belly. Kareena does look mesmerizing in this Sabyasachi dress.

Simple Indian kurtis
The simple Indian kurtis are best when it comes to flaunting and managing your growing baby bump at any stage of pregnancy and Kareena does show her inclination towards kurtis.

Beautiful ruffled and flowy solid coloured gowns
Kareena wore some really beautifully made gowns during her first pregnancy and turned heads. Flowy gowns with ruffles and frills add a different charm and perfectly make your pregnant belly look gorgeous.

Tagged :

जैकी श्रॉफ ने बताये अपनी फिल्मों के 5 सबसे फेवरेट सीन!

जैकी श्रॉफ जिन्हें सब प्यार से ‘जग्गू दादा’ कहते हैं ने हाल ही में अपनी फिल्मों के 5 सबसे पसंदीदा सीन्स बताये। जैकी व्यक्तित्व की तरह उनके ये किरदार भी बहुत रोचक हैं।

1 पहला सीन उन्होंने अपनी पहली फिल्म का बताया। ये फिल्म थी ‘स्वामी दादा ‘ जिसमें देव आनंद साहब ने उन्हें इंट्रोड्यूस किया था। जैकी ने कहा : “मेरे लिए ये भगवन द्वारा इंट्रोड्यूस किये जाने के बराबर था। मैं कभी नहीं भूलूंगा वो सीन जब मुझे और शक्ति कपूर को मधुमक्खियों के एक झुण्ड से बचते हुए भागना था। और याद रखें ये मधुमक्खियां असली थीं। ”

2 अपने दूसरे फेवरेट सीन के बारे में जैकी ने बताया कि ये उनकी फिल्म ‘देवदास’ से है जिसमें वे शाहरुख खान उर्फ़ देवदास के दोस्त चुन्नी बाबू बने थे। एक सीन में वे देवदास की आँखों से गिरता एक आंसू अपनी ऊँगली पर पकड़ते हैं और अपना डायलॉग बोलते हैं। उनके लिए ये सीन काफी ख़ास है।

3 तीसरा पसंदीदा सीन है 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘ब्रदर्स ‘ का जिसमें अक्षय कुमार घायल हैं और रिंग में लड़ाई कर रहे हैं। अक्षय ने फिल्म में उनके बेटे का किरदार निभाया था जिसकी अपने पिता से नहीं बनती। जैकी ने कहा कि ये सीन करते हुए उनका गला भर आया था।

4 जैकी के सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है ‘गर्दिश’ . चौथे सीन के बारे में बात करते हुए जैकी ने इसी फिल्म का नाम लिया और कहा कि फिल्म का क्लाइमैक्स सीन उन्हें पसंद है जिसमें वो कहते हैं “मैं बुरा आदमी नहीं बनना चाहता था बाबा। ” उन्होंने बताया कि प्रियदर्शन ने उनसे कहा था ‘बस ये शब्द कहो और अंत में रो दो। ” फिर रोशनी धीमी हो जाती है।

5 पांचवा सीन उन्होंने फिल्म ‘पत्थर के इंसान ‘ का बताया जिसमें विनोद खन्ना भी थे। उस सीन में विनोद साहब जग्गू दादा को 6 गोलियां मारते हैं। जग्गू दादा ने बताया कि फिल्म में सीन फिल्माते वक्त टीम के सदस्य उनके स्विच का तार लगाना भूल गए थे (जिससे गोली लगने का इफ़ेक्ट पैदा होता है ) इसके कारण 6 गोलियां लगने तक उन्हें करंट लगा।

इन सीन्स के बारे में जानकर निश्चय ही जग्गू दादा के लिए हमारा सम्मान बढ़ गया।

Tagged :

विराट और अनुष्का के घर नन्हे क़दमों की आहट! शेयर की प्रेग्नेंसी की खुशखबर!

विराट और अनुष्का जिन्हें लोग प्यार से ‘विरूष्का’ कह कर पुकारते हैं – ने इस टेंशन भरे साल 2020 में लोगों को खुश होने का एक कारण दे दिया।  आज ही विराट और अनुष्का  ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट्स पर एक ही मेसेज के द्वारा सबको ये खुशखबरी दी कि उनके घर आँगन में जल्दी ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है और वे दोनों पहली बार माता-पिता बनने की राह पर हैं । अभी कुछ ही दिनों पहले करीना और सैफ ने अपनी  दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था और अब ये खुशखबर।  बॉलीवुड में एक के बाद एक बुरी ख़बरों के बीच इन खुशखबरियों ने फैंस को खुश होने का मौका दिया है।

विराट और अनुष्का दोनों ने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा “और इस तरह हुए हम तीन” . फोटो में अनुष्का का बेबी बम्प भी दिख रहा है।  बच्चे के आगमन की सूचना देते हुए विराट और अनुष्का ने खुलासा किया कि बच्चे का जन्म जनवरी 2021 में होगा। विराट और अनुष्का की शादी 2017 में इटली में एक बहुत ही खूबसूरत समारोह में हुई थी।  शादी की खबर भी उनके फैंस तक शादी होने के बाद ही पहुंची थी , इससे पहले किसी को कुछ पता नहीं था।

ये खबर सोशल नेटवर्क पर आते ही दोनों के फैंस में खलबली मच गयी और शुभकानाओं की तो जैसे बाढ़ आ गयी। बहुत से लोगों ने अपने अंदाज़ में मीम्स बना कर भी इस खुशखबरी को सेलिब्रेट भी किया।  फिल्म इंडस्ट्री से भी कई कलाकारों ने विरूष्का को बधाइयाँ दीं।  करण जौहर , कटरीना कैफ, आयुष्मान खुराना, प्रीती ज़िंटा, स्वरा भास्कर , प्रियंका चोपड़ा आदि ने अपनी ख़ुशी और प्यार व्यक्त किया। एक बात तो तय है कि विरूष्का की संतान चाहे वो बेटा हो या बेटी , बहुत ही प्रतिभावान तो होगी ही अपने आकर्षक माता-पिता की तरह गज़ब की खूबसूरत भी। तो इंतज़ार कीजिये जनवरी 2021 का!

Tagged :

गुलज़ार साहब की 5 सबसे बेहतरीन फिल्में!

गुलज़ार साहब क्रिकेट के खेल के उस ऑल राउंडर की तरह हैं जिसे सब कुछ आता है।  गुलज़ार साहब की कलम से निकला हर शब्द जादू करता है वहीं उनकी बनायीं फिल्में भी एक अलग तरह का संसार और नजरिया हमारे सामने रखती हैं। अपने लम्बे फ़िल्मी करियर में गुलज़ार साहब ने कोई पचासों फिल्में नहीं निर्देशित की हैं , लेकिन जो की , उन्होंने अपना नाम सुनहरी स्याही से लिखवा दिया है।  हम आपके लिए लाये हैं गुलज़ार साहब की वो 5 फलमें जो सबसे बेहतरीन हैं या यूँ कहें हमें सबसे ज़्यादा पसंद हैं।

1 परिचय (1972 )
कहते हैं कि ये फिल्म मशहूर अंग्रेजी फिल्म ‘साउंड ऑफ़ म्यूज़िक ‘ पर आधारित है लेकिन गुलज़ार ने जिस तरह से इसका भारतीयकरण किया और इसके पात्रों को खूबसूरती से लिखा , उसके कारण ये फिल्म बॉलीवुड इतिहास की सबसे सुन्दर फिल्मों में से एक बन गयी।  नन्हे बच्चों के भोलेपन और शरारतों के साथ इस फिल्म ने जीवन में प्यार और रिश्तों की खासियत बहुत ही मीठे अंदाज़ से समझायी।

2 अंगूर (1982 )
शेक्सपियर के मशहूर नाटक ‘कॉमेडी ऑफ़ एरर्स ‘ पर आधारित इस फिल्म में संजीव कुमार और देवेन वर्मा दोनों के डबल रोल थे।  कॉमेडी फिल्मों में इस फिल्म का नाम सबसे ऊपर की फिल्मों में आता है।  गुलज़ार साहब ने बड़ी ही खूबसूरती से इस खुशमिज़ाज फिल्म को बनाया जो दर्शकों को अंदर तक गुदगुदा गयी।

3 इजाज़त (1987 )
हिंदी फिल्मों में पति -पत्नी के रिश्तों को गहराई से टटोलती हुई फिल्में बहुत ही कम बनी हैं और उनमें संवेदनशीलता भी उतनी नहीं लेकिन गुलज़ार साहब की फिल्म ‘इजाज़त ‘ इस मामले में मास्टरपीस कही जा सकती है।  रेखा , नसीरुद्दीन शाह और अनुराधा पटेल के दिल छु लेने वाले अभिनय और गुलज़ार साहब के कुछ सबसे बेहतरीन गीतों  फिल्म मिस करना बॉलीवुड का एक महत्वपूर्ण हिस्सा मिस करने के बराबर है।

4 कोशिश (1972 )
एक गूंगे बहरे दम्पति के प्रेम और जीवन की कठिनाई की कहानी थी ‘ कोशिश’ . हिंदी फिल्मों में शायद ये पहला ही मौका था जब फिल्म के मुख्य हीरो और हीरोइन किसी न किसी रूप में विकलांग थे।  लेकिन गुलज़ार साहब ने फिल्म की कहानी और किरदार इतनी खूबसूरती के साथ पिरोये कि ये फिल्म अपने आप में मील का पत्थर बन गयी।

5 माचिस (1996 )
माचिस गुलज़ार साहब द्वारा सिख उग्रवाद पर बनायीं गयी एक बेहद मज़बूत और विचारोत्तेजक फिल्म थी।  फिल्म में चंद्रचूड़ सिंह , तबु और जिमि शेरगिल की मुख्य भूमिकाएं थीं।  फिल्म और फिल्म के गाने दोनों ही दर्शकों को आज भी पसंद और याद हैं।  गुलज़ार साहब के तरकश से निकला ये एक और तीर था जो बिलकुल निशाने पर लगा।

Tagged :

इन 10 दक्षिण भारतीय अभिनेत्रियों के बिना अधूरा रह जाता बॉलीवुड!

1 वैजयंती माला
वैजयंतीमाला मूल रूप से एक तमिल अयंगार ब्राह्मण परिवार की लड़की थीं।

2 वहीदा रहमान
वहीदा जी मूल रूप से एक तमिल मुस्लिम  परिवार से थीं।

3 रेखा
रेखा का असली नाम भानुरेखा गणेसन था और वो तमिल थीं।

4 हेमा मालिनी
ड्रीम गर्ल हेमा एक तमिल अय्यंगार ब्राह्मण परिवार से थीं।

5 श्रीदेवी
स्वर्गीय श्रीदेवी भी मूल रूप से तमिल भाषी थीं।

6 जया प्रदा
जया प्रदा मूल रूप से आंध्र प्रदेश की थीं।
7 मीनाक्षी शेषाद्रि
मीनाक्षी मूल रूप से एक तमिल ब्राह्मण परिवार की कन्या थीं।

8 तबु
तबु जिनका असली नाम तबस्सुम है , एक हैदराबादी मुस्लिम परिवार से थीं।
9 ऐश्वर्या राय बच्चन
अपनी खूबसूरती और अभिनय से सब पर जादू करने वाली ऐश्वर्या मूल रूप से मैंगलोर, कर्नाटक की रहने वाली हैं।

10 विद्या बालन
विद्या बालन मूल रूप से केरल की रहने वाली हैं लेकिन उनका जन्म मुंबई में ही हुआ।
Tagged :

सितम्बर में हो सकती है सलमान की टाइगर 3 की घोषणा, क्या लोग करेंगे बॉयकॉट?

सलमान खान एक ऐसे सितारे हैं जिनके फैंस उनसे दीवानगी की हद तक प्यार करते हैं।  ‘भाई ‘ के नाम से मशहूर सलमान की फिल्मों का इंतज़ार ये लोग बेसब्री से करते हैं सलमान की हर चीज़ से ये अपना जुड़ाव रखते हैं।  हालांकि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सोशल मीडिया पर सलमान को लेकर भी कई बातें कही गयीं थीं और बहुत से लोगों ने उन्हें नेपोटिस्म को बढ़ावा देने वाला बता कर बहुत बुरा भला भी कहा था।  लोगों ने इतना तक भी कह डाला कि वो उनकी फिल्में नहीं देखेंगे।  पर क्या ऐसा होगा ?

अब खबर ये आयी है कि आने वाले महीने यानी सितम्बर में सलमान की मशहूर फ्रैंचाइज़ ‘टाइगर ‘ जिसकी दो फिल्में – एक था टाइगर और टाइगर ज़िंदा है सुपरहिट हो चुकी हैं – के तीसरे भाग की घोषणा होने की पूरी तैयारियां हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि 27 सितमबर यानी यश चोपड़ा जी कि 88 वीं जन्म पुण्यतिथि पर ये घोषणा की जाएगी।  आदित्य चोपड़ा इस दिन को बहुत धूम धाम से मनाना चाहते हैं और कई आयोजनों में से एक सलमान की फिल्म की एक बड़े पैमाने पर घोषणा करना भी है।

फिल्म में फिर से सलमान और कटरीना की जोड़ी साथ नज़र आएगी। इन दोनों की जोड़ी के साथ वैसे भी सलमान के फैंस का  ख़ास जुड़ाव है।  लकिन अब सवाल ये उठता है कि क्या इस फिल्म की घोषणा का भी लोग वैसे ही विरोध करेंगे जैसे उन्होंने सड़क 2 के ट्रेलर का किया ? क्योंकि सलमान के ऊपर भी यही आरोप है कि वो हमेशा अपने जान पहचान के लोगों और फिल्म इंडस्ट्री के अपने दोस्तों के बच्चों को ही प्रमोट करते हैं। जहां तक हमें लगता है।  शुरू में भले ही कितना विरोध हो, लेकिन फिल्म के रिलीज के समय लोग ये फिल्म ज़रूर देख्नेगे क्योंकि एक तो तब तक लोग ये सब कुछ भूल चुके होंगे और दूसरा सलमान के फैंस की संख्या बहुत ज़्यादा है जिनके दम  पर आराम से उनकी कोई भी फिल्म बम्पर कमाई कर सकती है।

Tagged :
Verified by ExactMetrics