30 की उम्र के बाद इन 4 सरल तरीकों से झुर्रियों को रखें दूर!

उम्र का बढ़ना हमारे हाथ में नहीं है लेकिन उम्र का चेहरा पर दिखना या न दिखना हमारे हाथ में जरूर है। अच्छी और स्वस्थ त्वचा आपको युवा और तेजस्वी दिखाती है जिससे आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होती है। पहले के लोगों के त्वचा और बाल काफी वक्त के बाद बुढ़ापे की चपेट में आते थे लेकिन आज कल प्रदूषण और स्ट्रेस , जंक फ़ूड और नींद की कमी – इन सब कारकों ने लोगों को 30 की उम्र के आस पास ही बूढा दिखाना शुरू कर दिया है। अब हम हालातों को तो बदल नहीं सकते लेकिन कुछ कारगर टिप्स अपना कर कम से कम झुर्रियों को देरी से आने पर तो मजबूर कर ही सकते हैं।

मुल्तानी मिटटी
मुल्तानी मिटटी को त्वचा का सबसे अच्छा मित्र बताया गया है। आपकी दादी नानी को भी आपने मुल्तानी मिटटी का प्रयोग करते देखा होगा। मुल्तानी मिटटी आपके चेहरे की बारीक रेखाओं को भर्ती है और लाती है। मुल्तानी मिटटी का पैक लगाते समय ध्यान रखें कि मिटटी कोआधा घंटे पानी में भिगो दें फिर इसमें खीरे, टमाटर का रास और थोड़ा शहद मिला कर लगाएं। ये मिटटी ड्राई स्किन वालों की त्वचा को और रूखा कर सकती है इसलिए शहद मिलाने से रूखेपन की समस्या नहीं होगी।

नारियल तेल
नारियल तेल सिर्फ बालों के लिए ही नहीं बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी जादुई है। नारियल तेल आपके चेहरे के दाग धब्बों को मिटाता है , आपके रंग को इकसार करता है और त्वचा में कसावट लाता है। रोज़ रात को दोने से पहले हलके हाथों से नारियल तेल की मालिश यदि आप चेहरे पर करें तो बहुत अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। पर हाँ तैलीय त्वचा के लोगों के लिए रात भर तेल रखना ठीक नहीं होगा।

केला
केले का पेस्ट बनाकर आप क्रीम की तरह पूरे चेहरे पर लगा लें। आधे घंटे तक इसे चेहरे पर लगाए रखें फिर चेहरा धो डालें वो भी सादे पानी से। इसके बाद चेहरे को रगड़ का किसी तौलिये से न पोंछें बल्कि हवा में सूखने दें। केला भी आपके चेहरे की झुर्रियों को दूर करेगा और चेहरे में कसाव लाएगा। यदि आपके पास समय की कमी हो तो केला छीलने के बाद जो छिलका बच जाता है उसके अंदरूनी हिस्से को आप चेहरे पर रगड़ लीजिए और फिर असर देखिये।

दूध पाउडर
अक्सर हम लोग घर में मिल्क पाउडर ला कर रखते हैं। ये मिल्क पाउडर आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। बस आपको करना इतना ही है कि इस मिल्क पाउडर में थोड़ा सा पानी और शहद मिला कर एक पेस्ट जैसा तैयार कर लेना है और इसे चेहरे पर लगाना है। आधे घंटे रखने के बाद मुंह धो लीजिए। नियमित इस्तेमाल से चेहरे की त्वचा में कसाव आएगा, झुर्रियां दूर होंगी और रंगत भी इकसार हो जायेगी।

Tagged :

वो 5 बॉलीवुड कॉमेडी फिल्में जो दर्शकों के लिए बन गयी ट्रेजडी!

कॉमेडी फिल्में सभी को पसंद होती हैं क्योंकि ये फिल्में आपके दिमाग से टेंशन को दूर भगा देती हैं और आपको खुश कर देती हैं। पर कहते हैं कॉमेडी फिल्म बनाना सबसे मुश्किल है क्योंकि इनमें टाइमिंग और स्क्रिप्ट बहुत ही ज़्यादा महत्वपूर्ण होती है। अगर आपके डायलॉग सही समय पर लोगों को हंसा नहीं पाते तो इसका मतलब ये हुआ कि आपकी फिल्म में कोई दम नहीं। आज बात करते हैं उन 5 बॉलिवुड कॉमेडी फिल्मों की जिन्हें देखकर दर्शकों ने अपना सिर पीट लिया।

हमशकल्स
आजतक किसीको समझ नहीं आया है कि साजिद खान ने ये फिल्म आखिर क्या सोच कर बनायी थी। बिलकुल बेकार स्क्रिप्ट , फूहड़ डायलॉग्स और सीन्स , फिल्म को पूरी झेलना दर्शकों के लिए किसी सज़ा से कम नहीं था। सैफ अली खान ने तो बाद में खुद को इस फिल्म से अलग ही कर लिया था और आज तक ये फिल्म करने का पछतावा उन्हें है।

तीस मार खान
किसीको इस फिल्म को देखकर ये समझ नहीं आया कि फिल्म में आखिर कहानी है भी कि नहीं। ऐसा लगता है कि बीएस किसी तरह अलग अलग कई सीन्स को शूट करके उन्हें जोड़ दिया गया और एक बिलकुल बेवकूफाना किस्म की कोई चीज बनकर दर्शकों के सामने पहुँच गयी। फराह खान के पति द्वारा बनायीं गयी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में अक्षय कुमार थे लेकिन इतनी घटिया फिल्म के पूरी होते ही उन्होंने खुद को फिल्म से अलग कर लिया और इसे प्रमोट भी नहीं किया। इसके कारण फराह और उनके रिश्ते भी खराब हो गए थे।

क्या कूल हैं हम 3
‘क्या कूल हैं हम’ जैसी एडल्ट कॉमेडी की दूसरी सीक्वेल ये फिल्म बेहद ही फूहड़ और अजीब तरीके से बनायीं गयी थी। स्क्रिप्ट और किरदारों में कहीं कोई ताल मेल ही नहीं था और न ही ये समझ में आया कि ये फिल्म आखिर लोगों को हंसाने के लिए बनायीं गयी या टॉर्चर करने के लिए। इतने बेहूदा फिल्म को देखने में किसी ने कोई रूचि नहीं दिखाई।

किस किस को प्यार करूँ
स्टैंड अप कॉमेडियन से फ़िल्मी हीरो बनने के सीढ़ी तक इस फिल्म ने कपिल शर्मा को पहुंचा तो दिया लेकिन इसी फिल्म के कारण वे गिरे भी बड़े ज़ोर से। फिल्म बिलकुल ही लॉजिक से परे थी और कपिल शर्मा जैसे मंझे हुए कॉमेडियन के होने के बावजूद भी फिल्म में कॉमेडी बिलकुल घिसी पिटी थी। लोग जिस आशा से ये फिल्म देखने गए थे , फिल्म उनकी आशाओं पर बिलकुल खरी नहीं उतरी और लोग फिल्म को बुरा भला कहते हुए थियेटरों से बाहर निकले।

एंटरटेनमेंट
अक्षय कुमार ने लगता है एक वक्त में कसम खा ली थी कि वे बेसिरपैर की फिल्में ही करेंगे। फिल्म में ऐसे एक व्यक्ति की कहानी थी जिसे पता लगता है कि उसके पिता करोड़पति थे और अपनी साड़ी संपत्ति अपने कुत्ते के नाम कर गए हैं। पूरी फिल्म बस इसी आधार पर एक के बाद एक अजीबो गरीब और बेतुके सीन्स और वाकयों से भरी पड़ी है। फिल्म पूरी होने तक दर्शकों को ख़ुशी तो नहीं पर सर दर्द ज़रूर हो गया था।

Tagged :
Verified by ExactMetrics