आपका घर और आपका बिजनेस या ऑफिस आपके जीवन को सबसे ज़्यादा प्रभावित करने वाली दो जगहें हैं। इन दो स्थानों की ऊर्जा से आपके जीवन की कुल ऊर्जा निर्धारित होती है। हर व्यक्ति अपने घर और ऑफिस को बेहतरीन और सुन्दर दिखाना चाहता है और इसके लिए कई तरह की तस्वीरों का भी प्रयोग होता है। पर क्या आप जानते हैं कि तस्वीरों में भी पॉजिटिव और नेगेटिव एनर्जी होती है ? आज हम आपको बताते हैं उन तस्वीरों के बारे में जिन्हें लगाने से आपके घर और ऑफिस या बिजनेस में पोस्टिव एनर्जी का संचार होगा।
ध्यान मग्न मुस्कुराते हुए बुद्ध
इस मुद्रा में बैठे भगवन बुद्ध घर और ऑफिस में शान्ति, सौहार्द्र और ठहराव लाते हैं। इनकी पाँचों उँगलियों को वास्तु शास्त्र में पांच तत्वों से जोड़ कर देखा गया है। इनकी तस्वीर पूजाघर, लाइब्रेरी या कार्य स्थल पर लगाने से शान्ति और स्थायित्व आता है।
बहता पानी
आपने बहुत से लोगों को घरों में झरनों के तसवीरें लगाए हुए देखा होगा। ये तसवीरें अच्छी और शुभ मानी जाती हैं क्योंकि बहता पानी जीवन और ऊर्जा के निरंतर चलते बहाव को दिखाता है। इन तस्वीरों को घर के उत्तर पूर्वी दीवार या कोने में ही लगाया जाना चाहिए। आप इन्हें अपने घर और ऑफिस दोनों जगह लगा सकते हैं। दोनों ही जगह पर इस पेंटिंग से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी। लेकिन ध्यान रहे किसी भी तरह का फव्वारा या बहते पानी का चित्र घर या ऑफिस के प्रवेश द्वार पर बाहर की ओर बहता हुआ न लगाएं। इससे आपकी सुख समृद्धि का बहाव भी घर से बाहर की ओर हो जाता है।
घोड़े
घोड़ों को ताकत, वफादारी, परिवार और उपलब्धियों का द्योतक माना जाता है। आगे की ओर भागते हुए घोड़ों की तस्वीर अपने बिजनेस या ऑफिस की जगह लगाना शुभ माना जाता है। लेकिन इस तरह की तस्वीर चुनते समय इस बात का ध्यान रखें कि घोड़ों की संख्या विषम यानी ऑड होनी चाहिए। घोड़ों में से कोई भी घोड़ा दुखी नहीं दिखना चाहिए और न ही घोड़े किसी जल स्रोत के पास खड़े दिखने चाहिए। और एक बात का विशेष रूप से ध्यान रखें घोड़ों वाली कोई भी तस्वीर कभी भी शयन कक्ष यानी बैडरूम में नहीं लगानी चाहिए।
वास्तु अपने आप में एक विज्ञान है और इसे मानने वाले इसे समझ कर ही आगे बढ़ते हैं। अगर आप भी वास्तु में विश्वास रखते हैं तो आपको ये टिप्स जरूर काम आएंगी।














