भारतीय खाने में परांठों का एक ख़ास स्थान है। परांठों के बिना हमारा खाना पूरा नहीं होता और हमें पूरा स्वाद भी नहीं आता। जो लोग वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं वे सबसे पहले परांठे खाना छोड़ते हैं क्योंकि परांठे कैलोरी से भरपूर होते हैं इनमें मौजूद घी, आटे और आलू जैसे भारी उत्पादों के कारण।
पर अगर हम आपको कहें कि वजन कम करने की कोशिश करते हुए भी आप परांठे खा सकते हैं तो आप क्या कहेंगे ? विश्वास नहीं होगा न ? आइये आज आपको बताएं कैसे !
परांठे का आटा गूंथते समय राजमा, दाल या फिर पालक की प्यूरी का इस्तेमाल करें। पालक जहां आयरन, मैग्नीशियम और विअमिन ए से भरपूर है , राजमा और दाल प्रोटीन का बहुत ही समृद्ध स्रोत हैं। परांठे के आते में इन्हें मिलाने से परांठा स्वादिष्ट तो बनेगा ही साथी साथ पौष्टिक भी बहुत होगा। आपको कार्बोहाइड्रेट और फैट नहीं प्रोटीन और आयरन का भी भंडार मिलेगा। इसी तरह दही और पनीर बनाने के बाद बचे पानी से भी आप आता गूंथें तो वो आता प्रोटीन और प्रोबिओटिक से भरपूर होगा।
परांठे में भरावन ऐसा प्रयोग करें जो पौष्टिक तत्वों से भरपूर हो। जैसे आलू के परांठे की जगह आप बीटरूट का परांठा , पनीर का परांठा, कॉर्न के दानों का परांठा , सोया परांठा आदि बना सकते हैं। इनमें आलू की तरह कार्बोहाइड्रेट नहीं होते और प्रोटीन और आयरन जैसे महत्वपूर्ण खनिज होते हैं जो आपको स्वाद, फायदा दोनोंही देंगे और परांठे खाने की आपकी इच्छा भी पूरी होगी।
अलसी के बीज का पाऊडर इस्तेमाल करें। जब भी आप परांठा बनाएं तो उसमें अंदर चिया के बीज या अलसी के दानों का पाउडर डालें। अलसी ओमेगा-3 एसिड से भरपूर होता है और हार्ट के और उच्च रक्तचाप के रोगियों के लिए भी बहुत अच्छा रहता है। इनमें मौजूद फाइबर भी वजन घटाने में मदद करता है क्योंकि ये आपके मेटाबोलिज्म को तीव्र बनाता है।
– परांठे बनाते समय अगर आप उसके अंदर अजवाइन, धनिया और पुदीना की पत्तियों को भर देंगे तो परांठे को आसानी से पचा पाएंगे। अजवाइन हमेशा से ही भारतीय खाने में पेट की तकलीफों को दूर करने के लिए इस्तेमाल की जाती रही है। धनिया और पुदीना की पत्तियां भी फाइबर के रूप में परांठे के पौष्टिक तत्वों में इजाफा करती हैं।
ये चार तरीके बहुत सरल हैं लेकिन उतने ही कारगर भी। अगर आप इन चार तरीकों को आजमा लें तो परांठे खाना आपको छोड़ना नहीं पड़ेगा।

