क्या है पहली नज़र का प्यार और क्या ये सच में होता है?

पहली नज़र, पहला पय्यार, पहला नशा – इन सब पर न जाने कितने ही गाने हम सुनते आये हैं। एक नज़र में प्यार हो जाने की कहानियां भी पढ़ी- सुनी हैं और फिल्में भी देखी हैं। किशोरवस्तथा से ही मन में ऐसी बातें आने लगती हैं और किसी को देखकर अच्छा लगने लगे तो लगता है प्यार हो गया। पर क्या सच में पहली नज़र में किसी से प्यार हो सकता है ? क्या है इस रिश्ते की सच्चाई? पहली नज़र का प्यार वो है जब कोई इंसां ये दावा करता है कि एक ही क्षण में किसीको देखते ही उसे प्यार हो गया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस भावना के पीछे भी कई मनोवैज्ञानिक कारण होते हैं ? आज हम आपको बताते हैं पहली नज़र में हुए प्यार का सच!

तीव्र आकर्षण
कभी कभी किसी का चेहरा आपको इतना लुभा जाता है कि देखते ही उनकी तरफ आपको खिंचाव महसूस होता है। इसी खिंचाव को लोग अक्सर पहली नज़र का प्यार समझ बैठते हैं। पर वास्तविकता ये है कि ये आकर्षण है जो खूबसूरती से जुड़ा है। और मानकर चलिए अगर आस पास कोई खूबसूरत लड़का या लड़की है तो उसे अपना पहला प्यार मानने वाले बहुत लोग होंगे पर क्या सबका पहला प्यार होना संभव है ? नहीं न। तो अक्सर लोग इसी आकर्षण को प्यार का नाम दे देते हैं।

अवचेतन मन
किसीको देखकर अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आपको पहली नज़र का प्यार हो गया है तो ये आपके अवचेतन मन का कमाल हो सकता है। किसी से एक मुलाकात के बाद ही हुम्सोंच लेते हैं कि हमें प्यार हो गया और इसका कारण आपके अवचेतन मन का भाव हो सकता है। असल में आपके अवचेतन मन में उस इंसान का प्रकार बरसों से छपा हुआ है जिसके प्रति आप जल्दी आकर्षित हों – एक ऐसा व्यक्ति जिसने आप पर और आपके जीवन पर एक बहुत ही पॉज़िटिव असर डाला और उसकी छवि और व्यक्तित्व को आपने हमेशा सहेजा। जब भी कोई व्यक्ति इस छवि के आस पास भी दिखता है आप उससे जुड़ाव महसूस करते हैं और इसे प्यार मान लेते हैं।

लम्बे समय से मन में दबी हुई इच्छा
रोमांटिक फिल्में देखकर और कहानियां पढ़ कर हमारे मन में ये इच्छा घर कर जाती है कि हमें भी किसी से ऐसा प्यार हो। इसके लिए हम अपने मन में कल्पनाएँ भी गढ़ लेते हैं कि जब पहली बार मिलेंगे तो ऐसा कोई होगा , जिसमें ऐसी विशेषताएं होंगी , ऐसी आदतें होंगी। ज़िंदगी में आपकी कल्पनाओं से मिलता जुलता अगर कोई व्यक्ति आपको दिख जाता है तो आपका मस्तिष्क इस भ्रम की रचना करने लगता है जो बिलकुल आपकी कल्पना से मिलता जुलता है और इसमें आपके मन में वर्षों से दबी उस इच्छा का भी कमाल है जिसके कारण आपको लगने लगता है कि आप प्यार में पड़ गए वो भी एक ही नज़र में।

कम्पेटिबिलिटी का अनुभव
चाहे आप मानें या न मानें हम अपने जीवन साथी में सबसे पहले कम्पेटिबिलिटी ढूंढते हैं। अगर आप किसी व्यक्ति से मिलें और आपको लगने लगे कि यही आपके सपनों का जीवनसाथी है तो इसका सम्बन्ध इस बात से काफी हद तक हो सकता है जिस तरह से पहली मुलाक़ात में उस व्यक्ति ने आपके साथ व्यवहार किया हो। चाहे वो उनकी बोली गई कोई बात हो, किया गया कोई छोटा सा काम हो या कहा गया ऐसा कोई विचार हो जो आपको उनके कम्पैटिबल महसूस करवाए। बस इसी भावना के कारण आपको लगने लग सकता है कि आपको पहली नज़र में ही प्यार हो गया।

याद रखिये , इनमें से कारण कोई भी हो, अगर आपकी पहली मुलाक़ात आगे की कई मुलाकातों का कारण बनती है और ये मुलाकातें आप दोनों को जीवन भर के लिए एक दूसरे के करीब ले आती हैं तो आपको ये यकीन हो जायेगा कि आप दोनों में पहली नज़र का प्यार था।

Tagged :

Eyes look tired all the time? These 5 tips are for you!

It is rightly said that your eyes are the peepholes that people use to peep in your personality. Whether you like it or not, eyes will reveal your innermost secrets. So, when they look tired, everyone won’t have to guess that you too aren’t getting enough rest. If you too are one of those people, whose eyes look tired all the time then these 5 tips are for you:

The cold spoon hacks
This hack has been around since ages we think and works every time. You just need to put a couple of spoons in your freezer for a few hours or overnight. Use the back of these spoons on your tired and puffy eyes. These cold spoons constrict the blood vessels in your eye area and the puffiness reduces quite quickly.

Eye balms
There are special balms available only for your eye area. Use these balms on the area near your eyes. Use tapping motions under and around your eyes to let the balm seep in your skin and hydrate it. It will have a soothing effect and will make your eyes look bright and radiant.

Sleep
As simple as it sounds! Your eyes look tired for a reason – you don’t give them enough time to rest. Sleep is the greatest remedy for puffy eyes. Try to get at least 7-8 hours of sleep every night. This is the simplest and most enjoyable remedy.

Silk pillow
Very few of you know that when you sleep, your cotton pillows cause friction against your eye skin, face skin and hair which starts showing in the area around your eyes and face. Using a silk pillowcase reduces that friction dramatically and makes your eye area and even your hair much healthier looking.

Makeup
When you do not have enough time for the above mentioned four things, makeup is a quick fix to hide those tired looking eyes. But remember, apply a color corrector before applying the concealer so that it hides the undertones too. This is a quick fix remedy, but you should concentrate more on the cause of puffiness and tiredness around the eyes. This will be better for you eventually.

Tagged :
Verified by ExactMetrics