पूरे दिन में ये तीन समय सबसे ज़्यादा बढ़ाते हैं आपके बच्चे से आपकी बॉन्डिंग!

कहते हैं कि सिर्फ जन्म देने से ही माता पिता नहीं बना जाता , इस यात्रा की शुरुआत तो बच्चे के जन्म से शुरू होकर माता पिता के दुनिया छोड़ने तक चलती है। आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ बच्चों का अपने माता पिता से बहुत गहरा जुड़ाव होता है जबकि कुछ के साथ ऐसा नहीं होता वे एक निश्चित उम्र में आ जाने के बाद माता पिता को बिल्कुलभूल ही जाते हैं। ये सच है कि टीनेज में हर बच्चा थोड़ा विद्रोही हो जाता है लेकिन कुछ बच्चे तो पूरी तरह माता पिता से विमुख हो जाते हैं। क्या है कारण ?

मनोवैज्ञानिकों के अनुसार बच्चों और माता पिता का जुड़ाव बहुत सी बातों पर आधारित है लेकिन दिन के तीन समय या वक्त ऐसे हैं जब आप उनसे सबसे ज़्यादा जुड़ते हैं क्योंकि ये तीन वक्त बच्चे के लिए और उसके आपसे भावनात्मक जुड़ाव के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं। इन तीन वक्त पर अपने बच्चे को ‘आई लव यू ‘ कहना न भूलें।

सुबह उठने के समय
सुबह का समय बच्चों ही नहीं उनके माता पिता के लिए भी बहुत भाग दौड़ भरा होता है। स्कूल, ऑफिस और टिफ़िन की जल्दीबाज़ी और गहमा गहमी में सुबह कैसे निकल जाती है किसी को पता ही नहीं चलता लेकिन यही सुबह उठने का समय बच्चे और आपके लिए बहुत ख़ास होता है विशेषकर बच्चे के लिए। कभी भी सुबह के समय बच्चों को चिल्ला कर या डरा धमका कर नहीं उठाएं। सिर्फ पांच मिनट ही सही प्यार से उनका माथा सहलाएं और कान में धीमे धीमे स्वर में बातें करके उन्हें उठाएं। बच्चे जब तक छोटे हैं तब तक आप उन्हें गोद में उठाकर बाहर ले जा सकते हैं। अगर वो आपकी गोद में ही नींद से उठेंगे तो बहुत प्रसन्न रहेंगे। सोच कर देखिये कि अगर हर सुबह आपको भी कोई चिल्ला चिल्ला कर उठाये तो आपका भी दिन बिगड़ेगा न , बच्चों के साथ भी यही होता है।

स्कूल से आने के बाद
स्कूल से लौट कर आने के बाद बच्चा कई कहानियों और बातों से भरा हुआ होता है , उसके पास इतनी चीजें और बातें होती हैं बताने की कि उनका कोई अंत ही नहीं। इस समय बच्चे से बात करना बेहद ज़रूरी है। आपके बच्चे की कई परेशानियां जो स्कूल, टीचर या किसी और बच्चे से जुडी हो सकती हैं वो आपको इसी वक्त पता लगेंगी क्योंकि बच्चा उन्हें आपसे शेयर करने के लिए आतुर रहता है। इस वक्त उनसे ज़रूर बात करें -प्यार और धैर्य के साथ। अगर माता पिता दोनों ही नौकरीशुदा हैं तो वे लोग घर पहुँचते ही सबसे पहले हर बात भूल कर मुस्कुरा कर बिना किसी स्ट्रेस और टेंशन के बच्चे से ज़रूर बात करें और उनके दिन के बारे में जानें। इससे बच्चा हमेशा आपसे बातें शेयर करने के लिए प्रेरित होगा और खुश भी रहेगा कि घर आते ही उसके मम्मी पापा सबसे पहले उसका ध्यान रखते हैं।

रात को सोते वक्त
रात का वक्त जब थक हार कर आपके बच्चे नींद की गोद में जाने वाले हों उस समय उन्हें खूब प्यार से सुलाएं , अगर वे बड़े हो गए हों तो उनसे 5 मिनट ही सही पर बात ज़रूर करें, उनका माथा सहलाएं। रात को सोते हुए बच्चे खुद को सुरक्षित महसूस करना चाहते हैं। उस समय का दिया हुआ आपका थोड़ा सा वक्त भी उनके लिए सुकून देने वाला होता है। यदि हर रात सोने से पहले आप अपने बच्चे को कुछ वक्त देते हैं तो न केवल बच्चा खुद को सुरक्षित महसूस करेगा बल्कि ये भी जानेगा कि आप उससे कितना प्यार करते हैं।

याद रखिये, रात को सोने से पहले एक सुखमय और प्यार भरा वातावरण महसूस करना, सुबह उठने पर माता पिता की मुस्कान देखना और स्कूल से लौटने पर माता पिता का ध्यान मिल जाना , ये तीन चीजें बहुत छोटी लगती हैं पर इसके दूरगामी असर बहुत गहरे होते हैं। जो माता पिता इन तीन वक्तों में बच्चों पर ध्यान देते हैं उनकी बॉन्डिंग अपने बच्चों से जीवन भर रहती है। और ये दुनिया का सबसे सुन्दर एहसास है।

Tagged :

वजन कम कर रहे हैं और खाना चाहते हैं परांठे? ये है तरीका!

भारतीय खाने में परांठों का एक ख़ास स्थान है।  परांठों के बिना हमारा खाना पूरा नहीं होता और हमें पूरा स्वाद भी नहीं आता। जो लोग वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं वे सबसे पहले परांठे खाना छोड़ते हैं क्योंकि परांठे  कैलोरी से भरपूर होते हैं इनमें मौजूद घी, आटे और आलू जैसे भारी उत्पादों के कारण।
पर अगर हम आपको कहें कि वजन कम करने की कोशिश करते हुए भी आप परांठे खा सकते हैं तो आप क्या कहेंगे ? विश्वास नहीं होगा न ? आइये आज आपको बताएं कैसे !

परांठे का आटा गूंथते समय राजमा, दाल या फिर पालक की प्यूरी का इस्तेमाल करें।  पालक जहां आयरन, मैग्नीशियम और विअमिन ए से भरपूर है , राजमा और दाल प्रोटीन का बहुत ही समृद्ध स्रोत हैं।  परांठे के आते में इन्हें मिलाने से परांठा स्वादिष्ट तो बनेगा ही साथी साथ पौष्टिक भी बहुत होगा।  आपको कार्बोहाइड्रेट और फैट नहीं प्रोटीन और आयरन का भी भंडार मिलेगा। इसी तरह दही और पनीर बनाने के बाद बचे पानी से भी आप आता गूंथें तो वो आता प्रोटीन और प्रोबिओटिक से भरपूर होगा।

परांठे में भरावन ऐसा प्रयोग करें जो पौष्टिक तत्वों से भरपूर हो। जैसे आलू के परांठे की जगह आप बीटरूट का परांठा , पनीर का परांठा, कॉर्न के दानों का परांठा , सोया परांठा आदि बना सकते हैं। इनमें आलू की तरह कार्बोहाइड्रेट नहीं होते और प्रोटीन और आयरन जैसे महत्वपूर्ण खनिज होते हैं जो आपको स्वाद, फायदा दोनोंही देंगे और परांठे खाने की आपकी इच्छा भी पूरी होगी।

अलसी के बीज का पाऊडर इस्तेमाल करें।  जब भी आप परांठा बनाएं तो उसमें अंदर चिया के बीज या अलसी के दानों का पाउडर डालें।  अलसी ओमेगा-3 एसिड से भरपूर होता है और हार्ट के और उच्च रक्तचाप के रोगियों के लिए भी बहुत अच्छा रहता है। इनमें मौजूद फाइबर भी वजन घटाने में मदद करता है क्योंकि ये आपके मेटाबोलिज्म को तीव्र बनाता है।

– परांठे बनाते समय अगर आप उसके अंदर अजवाइन, धनिया और पुदीना की पत्तियों को भर देंगे तो परांठे को आसानी से पचा पाएंगे। अजवाइन हमेशा से ही भारतीय खाने में पेट की तकलीफों को दूर करने के लिए इस्तेमाल की जाती रही है। धनिया और पुदीना की पत्तियां भी फाइबर के रूप में परांठे के पौष्टिक तत्वों में इजाफा करती हैं।

ये चार तरीके बहुत सरल हैं लेकिन उतने ही कारगर भी।  अगर आप इन चार तरीकों को आजमा लें तो परांठे खाना आपको छोड़ना नहीं पड़ेगा।

Tagged :

5 must-do stretching exercises to improve your flexibility!

You are what your body is. If you invest in your body today, it will give returns tomorrow. If you are one of those who cannot spare the time and energy to go to gyms and fitness centers, what you can do is work on your flexibility at least. A flexible body saves you from many ailments. And believe us, it is not tough to be flexible. Even if you are giving 15 minutes every day to enhance your flexibility, it is enough and certainly profitable in the long run.

Knee to chest stretch
It is a simple stretch which is good for your back and legs. Lie down flat on your back. Now pull your right knee towards your chest. Press it closer to your chest. Make sure to keep your left feet straight and lower back pressed into the floor. Hold the position for 30 seconds to 2 minutes and repeat the same with the other leg.

Butterfly stretch
Sit comfortably on your exercise mat. Keep your back straight and bend your knees. Move your bent knees out to the sides and keep bringing your sole towards your pelvic area so that the soles of both your legs meet at the centers and the edges lie on the floor. For proper posture, hold the ankles of both your feet with your hands. Engaging your abdominal muscles slowly lower your body towards your feet as far as you can. Make sure your knees are as near to the floor as possible. Hold the position for 30 seconds to 2 minutes.

Sideways bending stretch
This can be good for those who have massive love handles. Sit down on your exercise mat in sukhasana (legs crossed and folded). Raise your right hand and start bending sideways towards your left so that the right hand is overstretched above your head and towards left. Keep your left hand on your right thigh. Try to hold this position for 30 seconds to 2 minutes. Now repeat it with the other hand.

Triceps Stretch
This one is good for your triceps and your shoulders too. You can do this stretch while standing or even sitting. So, stand straight with your feet hip-width apart and arms extended above your head. Bend your left elbow and try to touch the middle of your back. Grasp the elbow of your right hand with your left hand and gently pull it towards your head. Switch the arms and repeat the same. Hold the stretch for 30 seconds to 2 minutes.

Standing hamstring stretch
Stand on the ground keeping your feet hip-width apart and your hands by your side. Now slowly exhale and bend forward lowering your head towards the floor. The most important thing is to keep your head, neck, and shoulders relaxed. Hold the back of your legs with both your hands. You will feel a gentle stretch in your hamstrings. Hold this position for about 45 seconds to two minutes and get back to the normal position.

Tagged :

क्या है पहली नज़र का प्यार और क्या ये सच में होता है?

पहली नज़र, पहला पय्यार, पहला नशा – इन सब पर न जाने कितने ही गाने हम सुनते आये हैं। एक नज़र में प्यार हो जाने की कहानियां भी पढ़ी- सुनी हैं और फिल्में भी देखी हैं। किशोरवस्तथा से ही मन में ऐसी बातें आने लगती हैं और किसी को देखकर अच्छा लगने लगे तो लगता है प्यार हो गया। पर क्या सच में पहली नज़र में किसी से प्यार हो सकता है ? क्या है इस रिश्ते की सच्चाई? पहली नज़र का प्यार वो है जब कोई इंसां ये दावा करता है कि एक ही क्षण में किसीको देखते ही उसे प्यार हो गया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस भावना के पीछे भी कई मनोवैज्ञानिक कारण होते हैं ? आज हम आपको बताते हैं पहली नज़र में हुए प्यार का सच!

तीव्र आकर्षण
कभी कभी किसी का चेहरा आपको इतना लुभा जाता है कि देखते ही उनकी तरफ आपको खिंचाव महसूस होता है। इसी खिंचाव को लोग अक्सर पहली नज़र का प्यार समझ बैठते हैं। पर वास्तविकता ये है कि ये आकर्षण है जो खूबसूरती से जुड़ा है। और मानकर चलिए अगर आस पास कोई खूबसूरत लड़का या लड़की है तो उसे अपना पहला प्यार मानने वाले बहुत लोग होंगे पर क्या सबका पहला प्यार होना संभव है ? नहीं न। तो अक्सर लोग इसी आकर्षण को प्यार का नाम दे देते हैं।

अवचेतन मन
किसीको देखकर अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आपको पहली नज़र का प्यार हो गया है तो ये आपके अवचेतन मन का कमाल हो सकता है। किसी से एक मुलाकात के बाद ही हुम्सोंच लेते हैं कि हमें प्यार हो गया और इसका कारण आपके अवचेतन मन का भाव हो सकता है। असल में आपके अवचेतन मन में उस इंसान का प्रकार बरसों से छपा हुआ है जिसके प्रति आप जल्दी आकर्षित हों – एक ऐसा व्यक्ति जिसने आप पर और आपके जीवन पर एक बहुत ही पॉज़िटिव असर डाला और उसकी छवि और व्यक्तित्व को आपने हमेशा सहेजा। जब भी कोई व्यक्ति इस छवि के आस पास भी दिखता है आप उससे जुड़ाव महसूस करते हैं और इसे प्यार मान लेते हैं।

लम्बे समय से मन में दबी हुई इच्छा
रोमांटिक फिल्में देखकर और कहानियां पढ़ कर हमारे मन में ये इच्छा घर कर जाती है कि हमें भी किसी से ऐसा प्यार हो। इसके लिए हम अपने मन में कल्पनाएँ भी गढ़ लेते हैं कि जब पहली बार मिलेंगे तो ऐसा कोई होगा , जिसमें ऐसी विशेषताएं होंगी , ऐसी आदतें होंगी। ज़िंदगी में आपकी कल्पनाओं से मिलता जुलता अगर कोई व्यक्ति आपको दिख जाता है तो आपका मस्तिष्क इस भ्रम की रचना करने लगता है जो बिलकुल आपकी कल्पना से मिलता जुलता है और इसमें आपके मन में वर्षों से दबी उस इच्छा का भी कमाल है जिसके कारण आपको लगने लगता है कि आप प्यार में पड़ गए वो भी एक ही नज़र में।

कम्पेटिबिलिटी का अनुभव
चाहे आप मानें या न मानें हम अपने जीवन साथी में सबसे पहले कम्पेटिबिलिटी ढूंढते हैं। अगर आप किसी व्यक्ति से मिलें और आपको लगने लगे कि यही आपके सपनों का जीवनसाथी है तो इसका सम्बन्ध इस बात से काफी हद तक हो सकता है जिस तरह से पहली मुलाक़ात में उस व्यक्ति ने आपके साथ व्यवहार किया हो। चाहे वो उनकी बोली गई कोई बात हो, किया गया कोई छोटा सा काम हो या कहा गया ऐसा कोई विचार हो जो आपको उनके कम्पैटिबल महसूस करवाए। बस इसी भावना के कारण आपको लगने लग सकता है कि आपको पहली नज़र में ही प्यार हो गया।

याद रखिये , इनमें से कारण कोई भी हो, अगर आपकी पहली मुलाक़ात आगे की कई मुलाकातों का कारण बनती है और ये मुलाकातें आप दोनों को जीवन भर के लिए एक दूसरे के करीब ले आती हैं तो आपको ये यकीन हो जायेगा कि आप दोनों में पहली नज़र का प्यार था।

Tagged :

Eyes look tired all the time? These 5 tips are for you!

It is rightly said that your eyes are the peepholes that people use to peep in your personality. Whether you like it or not, eyes will reveal your innermost secrets. So, when they look tired, everyone won’t have to guess that you too aren’t getting enough rest. If you too are one of those people, whose eyes look tired all the time then these 5 tips are for you:

The cold spoon hacks
This hack has been around since ages we think and works every time. You just need to put a couple of spoons in your freezer for a few hours or overnight. Use the back of these spoons on your tired and puffy eyes. These cold spoons constrict the blood vessels in your eye area and the puffiness reduces quite quickly.

Eye balms
There are special balms available only for your eye area. Use these balms on the area near your eyes. Use tapping motions under and around your eyes to let the balm seep in your skin and hydrate it. It will have a soothing effect and will make your eyes look bright and radiant.

Sleep
As simple as it sounds! Your eyes look tired for a reason – you don’t give them enough time to rest. Sleep is the greatest remedy for puffy eyes. Try to get at least 7-8 hours of sleep every night. This is the simplest and most enjoyable remedy.

Silk pillow
Very few of you know that when you sleep, your cotton pillows cause friction against your eye skin, face skin and hair which starts showing in the area around your eyes and face. Using a silk pillowcase reduces that friction dramatically and makes your eye area and even your hair much healthier looking.

Makeup
When you do not have enough time for the above mentioned four things, makeup is a quick fix to hide those tired looking eyes. But remember, apply a color corrector before applying the concealer so that it hides the undertones too. This is a quick fix remedy, but you should concentrate more on the cause of puffiness and tiredness around the eyes. This will be better for you eventually.

Tagged :

Never eat these 5 foods with curd!

Curd is a wonderful probiotic food and is a part of staple Indian diet. It is eaten in every part of India in diverse ways. Liked alike by kids and adults, curd is a healthy food item as it is loaded with calcium, Vitamin B12, Vitamin B2, magnesium and potassium. It is also great for one’s digestive health. Ayurveda has always supported curd as a must have in your diet. But there are some foods that should not be eaten along with curd. If you do eat these with curd, it may pose some health risks in future. Let us tell you about those 5 foods.

Fish
There are some rules for eating too. It is said that you should not mix an animal-based protein with an animal-based protein though you can mix an animal-based protein with a plant-based protein. Curd and fish both are animal-based proteins, and their combination is extremely harmful for your body. This can lead to indigestion and other stomach related issues.

Milk
The protein rule applies to milk and curd as well. Both these should not be consumed together as it may lead to acidity and indigestion. This is something that our grandparents have been telling us for quite some time.

Mangoes
Mangoes chopped in curd is a favorite dessert for many people, but this is an Ayurveda disaster. According to Ayurveda, curd’s basic nature is cold while mango’s basic nature is hot so combining these two can be harmful for the body.

Onion
If you are one of those people who love to have onion raita with their meals, then this is for you. Curd and onions are two foods opposite in basic nature one is cold while the other is considered hot and eating these together create digestive problems.

Urad dal
If you eat urad dal and curd together, this can lead to stomach related problems. Eventually, this practice can lead to acidity, gas, bloating and diarrhea too.

So, if you have been eating these combinations, time to wake up.

Tagged :

सोहा इंग्लिश में और कुणाल हिंदी में झगड़ते हैं! कुणाल ने बताई मज़ेदार बात!

सोहा अली खान और कुणाल खेमू बॉलीवुड की एक प्यारी और खूबसूरत जोड़ी हैं। दोनों का जब अफेयर चल रहा था तब भी किसीने नहीं सोचा था क़ी इनका रिश्ता कहीं पहुंचेगा क्योंकि दोनों ही बहुत अलग तरह के इंसान हैं। सोहा एक रॉयल फॅमिली से ऑक्सफ़ोर्ड की पढ़ी हुई कम बोलने वाली, किताबों में डूबी रहने वाली लड़की और कुणाल एक आम भारतीय घर के सीधे सादे लोकल ट्रेन्स में ट्रैवल करने वाले मस्तीखोर लड़के। जब अपनी पहली फिल्म के सेट पर ये दोनों मिले तो इनमें इसी कारण ज़्यादा बातें नहीं होती थीं पर फिल्म का अंत होते होते दोनों एक दूसरे से थोड़ा घुल मिल गए थे। बाद में कुछ और फिल्में करने के बाद दोनों एक दूसरे के करीब ए और फॉर लिव-इन में रहने का फैसला किया। एक दूसरे को अच्छी तरह परखने के बाद ही दोनों ने शादी का फैसला किया।

kunal khemu had revealed funny incident about his and wife soha ali khan argument

अपनी निजी ज़िंदगी के बारे में बात करते समय कुणाल ने एक मज़ेदार बात बताई। उन्होंने कहा कि वो और सोहा भी आम कपल्स की तरह काफी झगड़ते हैं और बहस करते हैं। लेकिन इस बहस के दौरान वो एक चीज़ में सोहा से मात खा जाते हैं। कुणाल ने बताया कि क्योंकि सोहा ऑक्सफ़ोर्ड से पढ़ी हैं उनकी अंग्रेजी बहुत अच्छी है और कुणाल एक आम भारतीय व्यक्ति हैं। तो बहस करते समय सोहा अंग्रेजी में झगड़ती हैं और कुणाल हिंदी में बहस करते हैं। ऐसा करते वक्त कई बार ऐसा होता है कि सोहा कुछ भारी भरकम अंग्रेजी के शब्द बोल जाती हैं जिनके बारे में कुणाल को कुछ नहीं पता। कुणाल ने बताया कि ऐसे में वो झट से गूगल करके उस शब्द का अर्थ ढूंढते हैं कि आखिर क्या बोल गयी सोहा।

कुणाल की ये बात काफी मज़ेदार है और ये भी बताती है कि वो एक सरल इंसान हैं किसी हाई फाई सेलेब्रिटी की तरह उन्हें अपनी इमेज की चिंता नहीं होती कि लोग क्या सोचेंगे। उन्होंने खुद माना कि सोहा का उनकी ज़िंदगी पर बहुत बड़ा असर है और सोहा के कारण बाकी चीजों के अलावा उनके शब्दकोष में भी बहुत सुधार हुआ है। कुणाल ने कहा कि वे दोनों बहुत झगड़ते हैं लेकिन हमेशा ये ध्यान रखते हैं कि झगडे का मतलब एक दूसरे पर हावी होना कतई नहीं होता और इस बात को पूरी तरह फॉलो भी करते हैं।

Tagged :

Trying to lose weight? This is the ideal time for all your meals!

Weight loss journey can be a tough one but if you have determination, a strong will power and support from your loved ones you can do it! Apart from good workout strategy, weight loss has a lot to do with diet. Unsurprisingly it is not just what you eat in your meals that contributes to your weight but also, when you eat it. This means that at what time you are eating your meals is a crucial factor to consider when you are trying to lose weight.

Breakfast
For people trying to lose weight, the 12-hour rule applies for breakfast. This means there should be a gap of 12 hours between their dinner consumed on the previous day and their breakfast. So, if they had dinner at 9 the previous day, they should have breakfast at 9 am the next day. It is better to start your day with lukewarm water followed by breakfast after 15 minutes.

Lunch
The best thing about lunch is that it has the least effect on your weight loss journey so this is the time when you can indulge. But remember, this does not mean indulging too much. You can eat whatever you want in lunch, even unhealthy foods (but in limited portions). Ideally your lunch should get over between 1-2 pm in the afternoon. This gives it ample time to digest and break up in the body.

Dinner
Dinner plays a particularly key role in your weight loss journey as it has the biggest impact. At night, your metabolic system is already tired and running slow. As the day turns into night, it starts getting much slower. This is the reason you should finish your dinner ‘latest’ by eight. This is the best time for you and your body if you are trying to lose weight. The idea is to have dinner 2-3 hours before you sleep. But this doesn’t mean that if you go to sleep at 12 or 1 because of your screen addiction, you can have dinner by ten. NO! IN any case, eight is the best time to have dinner so stick to it.

Remember, weight loss journey is more about following and doing what’s right for your body and not what’s right for everyone else. So, give preference to yourself. Take care!

Tagged :

Do you know all about menstrual hygiene?

Menstruation is the most important part of a woman’s life. From her teens to her late 40’s or sometimes 50’s, this cycle determines the overall health of a woman. This is the most natural thing for a woman’s body still there is a lot of stigma around it. Women don’t talk about it or don’t want to talk about it. Despite being a regular part of their life, they don’t understand some basic things about it like menstrual hygiene. This problem is like an epidemic in rural areas where women still use cloth and sometimes leaves too. These ways become extremely harmful and pose a risk to their health and wellbeing. So, let us discuss about hygiene practices to be followed during ‘those days’

First, do not use cloth or leaves during these days.

If you use pads, make sure that you change the pads every 4 hours and when the pad is full. There is extremely elevated risk of infection if you keep the same pad on for longer hours.

Some women have extremely sensitive skin, so they develop rashes because of sanitary pads and the glue and chemicals used in them are the main culprits. Such women should use biodegradable pads made of fiber which are tender on skin and good for the environment too.

Problems caused by unhygienic practices during menstruation:

Urinary Tract Infection : If proper hygiene is not followed, there is a huge risk of urinary tract infection which can lead to irritation in your private parts, rashes, burning sensation, fever, lower abdominal pain, etc. To avoid all these, change your pad regularly and whenever you change your pad, wash your private parts with water.

Skin rashes: When you don’t follow proper hygiene, severe rashes may develop down there, making your life miserable. To avoid this, don’t use a pad that is wet and don’t use synthetic pads. Opt for biodegradable pads that are tender on skin.

Cervical cancer: When women don’t practice menstrual hygiene for a long span of their life, the infections mount up and reach their uterus, tubes, and cervix too. Unhygienic practices during menstruation is a leading cause of developing cervical cancer in women and this cancer is fatal.

In a nutshell, life is too valuable to throw it away like this. Follow these hygiene rules and live a happy and healthy life.

Tagged :

बॉलीवुड सितारों के छिपे हुए हुनर जिनके बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते!

बॉलीवुड में कई सितारे और कई सुपर सितारे हैं जिन्हें हम उनके काम और उनकी फिल्मों की बदौलत जानते हैं। कोई बेहद अच्छा एक्टर है तो कोई ऐवरेज। लेकिन जैसे हमारी भी एक दूनिया ऑफिस के बाहर होती है , वैसे ही इन सितारों में भी सिर्फ एक्टिंग का ही हुनर नहीं है , कुछ और भी ऐसी चीजें हैं जिनमें ये काफी महारत रखते हैं। आइये आपको बताएं आज उन सितारों के बारे में जो एक्टिंग के अलावा भी हुनर रखते हैं।

आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर अपने किरदारों में जान डाल देते हैं और खुद उस किरदार का जीवन जीने लगते हैं। बेहतरीन एक्टिंग के अलावा आमिर एक बहुत अच्छे चैस प्लेयर भी हैं। जी हाँ , जो लोग उन्हें जानते हैं वे बताते हैं कि वे काफी अच्छे दर्जे का चेस खेलते हैं। उन्होंने कुछ गेम्स तो पूर्व ग्रांडमास्टर विश्वनाथन आनंद के साथ भी खेले हैं।

सलमान खान
सलमान के इस हुनर के बारे में पहले कम लोग जानते थे लेकिन अब सोशल मीडिया के कारण काफी लोग जानते हैं। सलमान एक बहुत ही अच्छे चित्रकार हैं। उनकी पेंटिंग्स अक्सर आप सोशल मीडिया पर देख सकते हैं। उन्होंने कई पेंटिंग्स अपने मित्रों और परिजनों को गिफ्ट भी की हैं। उनकी पेंटिंग्स देखकर आपको यकीन ही नहीं होगा कि ये सलमान ने बनायीं हैं क्योंकि वे एक प्रोफेशनल चित्रकार जैसी पेंटिंग्स बनाते हैं।

यामी गौतम
यामी दिखने में ही खूबसूरत नहीं बल्कि घरों को भी खूबसूरत बनाती हैं। वे एक बेहद अच्छी इंटीरियर डिज़ायनर हैं। उन्होंने अपना पूरा खुद ही डिज़ायन किया है और अक्सर अपने दोस्तों और परिजनों को भी वे इस काम में मदद करती रहती हैं। लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में उनकी पकड़ काफी अच्छी है।

कंगना रनौत
कंगना की खूबसूरती, उनकी एक्टिंग और उनके बयान तीनों ही हमेशा चर्चा में रहते हैं। हर कोई उनके व्यक्तित्व के इन पहलुओं के बारे में जानता है लेकिन बहुत कम लोग ये जानते हैं कि कंगना काफी अच्छी कुकिंग भी करती हैं। अक्सर एक्टर्स को खाना बनाना नहीं आता क्योंकि उनका रूटीन काफी बिज़ी रहता है , लेकिन कंगना एक प्रोफेशनल शेफ की तरह ही कई शानदार डिशेस बना सकती हैं और खाने वाले उँगलियाँ चाटते रह जाते हैं।

रणदीप हूडा
अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले रणदीप एक बेहद अच्छे दर्जे के पोलो खिलाडी हैं। उनका घोड़ों के प्रति प्यार तो सब जानते हैं और ये भी जानते हैं कि उनका खुद का एक अस्तबल है जहाँ वे अक्सर दिखाई देते हैं। घुड़सवारी उनका शौक है और वे एक शो जम्पर भी हैं। इतना ही नहीं पोलो के प्रति अपने लगाव के कारण उन्होंने पूरी एक पोलो टीम भी खरीद रखी है।

कटरीना कैफ
कटरीना अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के अलावा एक और चीज़ से आपको इम्प्रेस कर सकती हैं और वो है गिटार बजाना। उन्हें जानने वाले कहते हैं कि वे काफी अच्छा गिटार बजाती हैं। सोशल मीडिया पर उनका गिटार बजाते हुए का एक वीडियो भी वायरल हुआ था।

जॉन अब्राहम
जॉन आज एक सफल प्रोड्यूसर हैं। अभिनय के मामले में भी उन्होंने अपना एक मुकाम बना लिया है और फिजिकल फिटनेस की शुरुआत करने वालों में से एक जॉन इन सब कामों के अलावा एक और काम भी बहुत अच्छा करते हैं। जॉन का स्केचिंग का शौक है और वे काफी अच्छी स्केचिंग करते हैं। उनके मित्र और जानकार कहते हैं कि उनके स्केचेस देखकर आपको ऐसा लगेगा कि वे एक प्रोफेशनल हैं।

Tagged :

How to prepare Vitamin C serum at home?

Vitamin C is an important vitamin when it comes to our wellbeing. It is great for boosting the immunity of an individual. In addition to this, Vitamin C also makes your skin healthy and young. It tightens and brightens the skin too. Proper intake of Vitamin C makes sure that you remain young inside out as it strengthens your body and reduces wrinkles and age spots. There are various Vitamin C serums available in the market, but they are quite costly. Not everyone can afford them. So, let us tell you an uncomplicated way to prepare this serum at home.

Ingredients required:

  • 2 tablets of vitamin C
  • 2 tablespoon Gulab jal
  • 1 tablespoon glycerin
  • 1 Vitamin E capsule
  • An empty glass bottle for storing the serum

How to prepare the serum?
Crush the Vitamin C tablet to powdered form and transfer it in the empty glass bottle. Now add rose water and glycerin to this powder. Keep shaking the bottle vigorously so that the powder, rose water and glycerin get mixed well. Once you see a homogeneous mixture, add the Vitamin E capsule, and then shake the bottle again. Once the whole mixture becomes homogeneous, store the bottle in a cool and dark place. This homemade serum can be used for two weeks and then you can make a new one. It works as effectively as the store bought one.

So, don’t delay and make this wonderful serum easily at home.

Tagged :

हेयर डाई के इस्तेमाल से महिलाओं में बढ़ जाता है कैंसर का खतरा!

खुद को खूबसूरत कौन नहीं दिखाना चाहता और जब बढ़ती उम्र के कारण बाल सफ़ेद होने लगें और चेहरे पर झुर्रियां पड़ने लगें तो हर कोई उन्हें छुपाना चाहेगा। झुर्रियां तो मेकअप से छिप जाती हैं लेकिन बालों की दफ़ेदी छिपाने के लिए हेयर डाई का ही इस्तेमाल अधिकतर महिलाएं करती हैं। यहाँ ये भी ध्यान देने वाली बात है कि हेयर डाई का चलन पुरुषों से ज़्यादा महिलाओं में है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस कारण से महिलाओं को कैंसर होने का खतरा भी बढ़ जाता है?

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने एक इस मामले में एक शोध किया और उसके परिणाम प्रकशित किए हैं। हेयर डाई और कैंसर के सम्बन्ध को जानने के लिए यूनिवर्सिटी ने १,१७,२०० औरतों को अपनी इस स्टडी में शामिल किया और उन पर डाई के प्रयोग के दुष्प्रभाव के बारे में अध्ययन किया। ये सभी महिलाएं ऐसी चुनी गयी थीं जिनकी कैंसर की कोई हिस्ट्री न रही हो। हेयर दाई के असर को समझने के लिए ये ज़रूरी था। ये शोध पूरे 36 सालों तक चला और इसके परिणामों से पता चला कि हेयर डाई के इस्तेमाल से महिलाओं में बेसल सेल स्किन कार्सिनोमा का रिस्क बढ़ गया था। ये एक तरह का त्वचा का कैंसर है।

इसके अलावा , इस शोध के परिणामों से ये भी पता चला कि हेयर डाई के इस्तेमाल से ३ तरह के स्तन कैंसर और ओवरियन कैंसर में भी इज़ाफ़ा हुआ। इसके अलावा डाई के इस्तेमाल करने की ज़्यादा मात्रा और कितनी बार इस्तेमाल किया गया , इससे भी खतरा बढ़ता जाता है। वैसे तो आप घर में बानी हेयर डाई का इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन अगर आप सिंथेटिक डाई का इस्तेमाल कर ही रहे हैं तो इन बातों का ध्यान रखें :

  • पैक पर दिए गए समय से ज़्यादा हेयर कलर को बालों में न रखें।
  • हेयर डाई लगाने के बाद शैम्पू बहुत ही अच्छी तरह से करें क्योंकि डाई आपके सिर की त्वचा पर रहनी नहीं चाहिए।
  • हाथों में हमेशा दस्ताने पहन कर ही डाई लगाएं।
  • दो अलग अलग उत्पादों को बिना जाने बूझे मिला कर न लगाएं क्योंकि उनमें रिएक्शन हो सकता है जो आपकी त्वचा के लिए घातक हो सकता है।
  • हेयर डाई में मौजूद सबसे खतरनाक तत्व होते हैं अमोनिया, पेरोक्साइड, पी – पहिनाइलडाईअमीन , डाइऐमीनोबेंज़ीन , टॉल्यूइन -2 , 5 – डाइऐमीन और रीसोर्सिनोल होते हैं। ये सब चेमिकल्स लम्बे समय के इस्तेमाल से कैंसर की सम्भावना बहुत हद तक बढ़ा देते हैं।

याद रखिये आपके युवा दिखने से ज़्यादा ज़रूरी है आपका स्वस्थ रहना इसलिए सोच समझ कर अपने शरीर के किसी भी भाग पर लगाए जाने वाले उत्पादों के बारे में फैसला लीजिये।

Tagged :

Don’t want to stop eating carbs and still lose weight? Read this!

Any person trying to lose weight or any dietician helping you to shed weight will tell you to cut down on carbs and it will be the first suggestion that will come out of their mouths. This is a fact that people trying to lose weight primarily focus on reducing carbs from their diet . But we Indians love carbs. What if you don’t want to stop eating carbs and still lose weight? The article is for you then.

First of all, you need to bust the myth that carbs are very bad for weight loss. The fact is, this is not the case. Just like other nutrients carbohydrates too are important for our body. If you have too low a carb rich diet you may face problems like constipation, fatigue, dizziness because as per dietary guidelines, 45 to 65 percent of your daily calories should come from carbohydrates.

So should you or shouldn’t you stop eating carbs? The answer is you shouldn’t but that means you should understand what kind of carbs you should and shouldn’t eat. The trick is to include complex carbs and cut down on refined carbs. To achieve this, make simple changes like , instead of wheat chapatis eat chapatis made of wheat, barley, millets and oats and instead of white rice, eat brown rice. The whole grains are healthier than their refined counterparts,

The way you cook carbs also affects their nutritional value. For example, if you are in a habit of eating fried potatoes, you are on the wrong track. If you eat the same potato after baking it, it will be really good for you.

Did you know that fruits also contain carbs? The carb from fruits is a good carb and is great when it comes to boosting the fibre and micronutrient levels in your body. In addition to this, portion control is the key – eat in a controlled manner. Follow this rule while having a meal : An ideal meal should consist of 1 palm serving of protein, 1 fist serving of vegetables, 1 cupped hand serving of carbs and 1 thumb serving of fats. Follow this and you will be healthy and happy!

Tagged :

30 से ज़्यादा है उम्र तो अपनाएं ये 6 एंटी एजिंग टिप्स!

उम्र चीज़ है जिसे हम चाह कर भी नहीं रोक सकते। ये कोई बुरी बात नहीं है। कई लोग बढ़ती उम्र को एक अभिशाप की तरह देखते हैं। ऐसा बिलकुल नहीं है। अगर आप अपना ध्यान ठीक से रखें तो बढ़ती उम्र आपका कुछ बिगाड़ नहीं पायेगी और आप स्वस्थ भी रहेंगे। आज हम दे रहे हैं एंटी एजिंग टिप्स उन महिलाओं के लिए जो 30 वर्ष का पड़ाव पार कर चुकी हैं।

मॉइस्चराइज़
आपकी त्वचा,खासकर आपके चेहरे की त्वचा पर उम्र का असर सबसे पहले दिखता है। इसलिए सबसे पहले उसका ध्यान रखें और ये कोई मुश्किल नहीं है। बढ़ती उम्र में त्वचा जल्दी नमी खोती है इसलिए नहाने के तुरंत बाद एक अच्छा मॉइस्चराइजर ज़रूर लगाएं।

तनाव से दूरी
कोई भी चीज़ आपकी स्किन छिपे हुए रूप में इतना प्रभावित नहीं करती जितना तनाव। आपने भी अक्सर देखा होगा कि जो लोग खुश रहते हैं उनकी स्किन हमेशा चमकती रहती है। इसलिए जितना भी हो तनाव से दूर रहने की कोशिश करें। प्राणायाम और ध्यान को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

सूर्य की तेज़ किरणों से बचें
सुबह 8 या 9 बजे तक का सूर्य आपके लिए अच्छा है क्योंकि उससे आपको विटामिन डी मिलता है लेकिन उसके बाद के सूरज की किरणें इतनी तेज़ होती हैं कि आपकी त्वचा को बहुत नुक्सान पहुंचा सकती हैं। सूरज की रौशनी में ज्यादा देर रहने वालों की त्वचा जल्दी बूढी होती है। घर से बाहर निकलने के 15 मिनट पहले सनस्क्रीन लगाने की आदत डाल लें। इससे आपके चेहरे पर काले धब्बे और झाइंयां नहीं बनेंगी।

विटामिन ई और सी की प्रचुरता वाले फूड्स खाएं
त्वचा के स्वास्थ्य में सबसे बड़ा योगदान होता है विटामिन ई और सी का। इसलिए इन दोनों विटामिन्स से भरपूर चीजों का सेवन करें जैसे बादाम , दूध के उत्पाद, हरी सब्ज़ियां, संतरा, स्ट्रॉबेरी आदि। इससे आपकी त्वचा युवा और स्वस्थ बानी रहेगी।

पानी
कहते हैं पूरे दिन में आठ गिलास पानी पीने से आपकी आधी से ज़्यादा तकलीफें दूर हो जाती हैं क्योंकि पानी शरीर के हानिकारक तत्वों को बाहर निकाल फेंकता है। त्वचा के स्वस्थ्य के लिए भी ज़रूरी है कि आप पानी खूब पिएं। इससे त्वचा में नमी बरकरार रहेगी और उम्र भी ज्यादा नहीं दिखेगी।

मेकअप उतार कर सोएं
बहुत सी महिलाओं को मेकअप करने की आदत होती है लेकिन वे रात को सोते समय आलस कर जाती हैं और मेकअप उतारती नहीं। यदि आप भी उनमें से एक हैं तो इस आदत को तुरंत बदलिए। रात को मेकअप उतारे बिना कभी न सोएं क्योंकि इसके कारण धीरे धीरे आपकी त्वचा ढीली पड़ने लगती है और उस पर दाग धब्बे और कील मुंहासे भी हो जाते हैं।

याद रखिये बढ़ती उम्र कोई हौवा नहीं है , ये आपके समझदार होने की निशानी भी है। इसलिए परिवर्तन को ख़ुशी ख़ुशी स्वीकार कीजिये।

Tagged :

5 Bollywood celebrity mothers who gave birth to twins or more!

Motherhood is the most challenging job in the world, and you don’t get paid for it in cash. You got paid for it in terms of hugs, kisses, and a lot of love. raising a child is difficult so imagine how difficult it would be to raise twins or triplets together. Today we will tell you about those celebrity mothers who gave birth to twins or triplets and are wonderful mothers to their children.

Lisa Ray

Lisa was a top model once and her Bollywood career was also doing good when she was diagnosed with cancer. She lost some precious years in overcoming the dreaded disease. When she returned to Bollywood, the industry had changed and moved on. There wasn’t much work for her. So, she accepted domesticity, married, and had children. Now she has twin beautiful daughters, and she is raising them well.

Celina Jaitley

Celina came to Bollywood from the Miss India contest; she was extremely beautiful but her acting capabilities were always questioned and her films tanked too. Gradually she was sidelined. She married a foreign businessman Peer Haag and went on to have twin boys. After some years she became pregnant again and had twin boys again. but sadly, one of the twins died due to some complications. Celina is now mother to three lovely young boys.

Manyata Dutt

Manyata was a small-time actress who mostly did B grade movies once. She shot to fame and limelight after marrying Sanjay Dutt. Manyata and Sanju married in 2008 and Manyata gave birth to twins – a boy and a girl in 2010. The twins are named Shahran and Ibra and mean the world to her.

Sunny Leone

Sunny Leone entered Bollywood with much of a reputation. She was a porn star. But still people have accepted her somehow. Sunny wanted to be a mother so she adopted a baby girl Nisha with her partner Daniel. A couple of years later the couple became proud parents of twin boys. They now raise three happy children.

Farah Khan

Farah Khan is a well-known choreographer and director of Bollywood. Farah found love quite late in her life when she was already in her 40’s. Her husband is 8 years her junior. Farah couldn’t get pregnant naturally, so they opted for IVF and then she was blessed with triplets – a boy and two girls. The three kids are quite grown up now and the parents are super happy.

Tagged :
Verified by ExactMetrics