हमारा शरीर ऐसी मशीन है जो समय-समय पर यह बताती है कि उसके अंदर क्या चल रहा है। यूरिन का रंग शरीर में होने वाली कई तरह की परेशानियों के बारे में बताता है। आपकी बॉडी कितनी हाइड्रेटेड है या नहीं इस बात का अंदाजा भी आप यूरिन को देखकर लगा सकते हैं। यूरिन का रंग जितना गहरा होता जाता है शरीर के अंदर समस्याएं होने का खतरा उतना बढ़ता जाता है। आज हम आपको यूरिन के कलर और उससे शरीर में होने वाली समस्याओं के बारे में बताने जा रहे हैं।
ट्रांसपेरेंट यूरिन– अगर आपके यूरिन का रंग ट्रांसपेरेंट है, तो इसका मतलब है कि आप दिन भर में अधिक पानी पी रहे हैं। पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन ज्यादा पानी पीने से शरीर के इलेक्ट्रोलाइट्स भी बाहर निकल जाते हैं। अगर पेशाब कभी-कभी साफ या ट्रांसपेरेंट दिख रहा है, तो घबराने की कोई बात नहीं है। इसका मतलब है कि आपका शरीर भीतर से साफ हो रहा है।
हल्का पीले रंग का यूरिन- यूरिन का असली रंग हल्का पीला होता है। अगर आप ज्यादा पानी पीते हैं तो यूरोक्रोम केमिकल पतला हो जाता है। इससे यूरिन का रंग हल्का पीला दिखाई देता है।
गहरे पीले रंग का यूरिन – अगर आप कम पानी पीते हैं तो यूरोक्रोम गाढ़ा रहता है और पेशाब का रंग गाढ़ा पीला दिखाई देता है। गहरे पीले रंग के यूरिन में चिंता की कोई बात नहीं है। इसका मतलब है कि आप ठीक से पानी नहीं पी रहे हैं। इसलिए पीने के पानी की मात्रा और आवृत्ति बढ़ाएँ।
लाल रंग का यूरिन – यूरिन का रंग लाल होना रोग का संकेत हो सकता है। यह असल में यूरिन में खून की मौजूदगी को बताता है। इसका कारण बढ़ा हुआ प्रोस्टेट, किडनी स्टोन, ब्लैडर या किडनी में ट्यूमर आदि हो सकता है। लेकिन कई बार जब आप रेड पिग्मेंटेशन के साथ कुछ खाते हैं तो यूरिन लाल या गुलाबी रंग का दिखाई देता है।
नारंगी रंग का यूरिन – अगर यूरिन का रंग नारंगी हो तो यह गंभीर निर्जलीकरण का संकेत हो सकता है। अगर आपके यूरिन का रंग गहरा है और मल का रंग हल्का हो गया है, तो यह पित्त के रस के रक्त प्रवाह में जाने के कारण हो सकता है। नारंगी रंग के यूरिन का मतलब पीलिया भी हो सकता है। पीलिया लीवर रोग है जिसे मूत्र, आंखों और नाखूनों के पीलेपन से पहचाना जा सकता है।
गहरे भूरे रंग का यूरिन – गहरे भूरे रंग का यूरिन भी प्लुरोफोरिया नामक स्थिति है, जिसमें शरीर के जहरीले रसायन हमारे रक्त प्रवाह का हिस्सा बन जाते हैं और यूरिन को एक भूरा रंग देते हैं। इसके अलावा यह लीवर की किसी बीमारी का भी संकेत हो सकता है।














