कब्ज की वजह आपकी खराब जीवनशैली है, जिसके बारे में यहां हम आपको विस्तार से बतायेंगे।
देर रात तक जागना
देर रात तक मोबाइल चलाना लोगों के जागते रहने का सबसे बड़ा कारण है। जब आप देर रात तक जागते हैं तो आपका शरीर आराम नहीं कर पाता है। यह आपकी पाचन प्रक्रिया को धीमा कर देता है। इन कारणों से आपको सुबह फ्रेश होने में दिक्कत होती है।
धूम्रपान
सिगरेट और तंबाकू का सेवन न केवल आपके फेफड़ों और हृदय को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि ये आपके पाचन तंत्र को भी पूरी तरह से नष्ट कर देता है। जो आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को प्रभावित करता है।
एक्सरसाइज न करना
सुबह उठने के बाद एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए। सुबह ब्रश करने के बाद वॉकिंग, जॉगिंग, स्ट्रेचिंग और योग-प्राणायाम करें। इससे न सिर्फ आप पूरे दिन एक्टिव रहते हैं बल्कि आपकी पाचन क्रिया मजबूत होती है। रात को अच्छी नींद भी आती है।
पानी कम पीना
हमारे शरीर के लिए सबसे ज्यादा जरूरी पानी है। पानी कम पीने से स्टूल हार्ड हो जाता है और आंतों में चिपक जाता है। इससे बवासीर, कब्ज होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए सुबह उठकर दो ग्लास गुनगुना पानी जरूर पीएं। इससे आंतें साफ हो जाएंगी।
तनाव
तनाव सिर्फ एक मानसिक समस्या नहीं है बल्कि यह शरीर की कार्यप्रणाली को भी प्रभावित करता है। जो कब्ज का कारण बनता है।
फल और सब्जियां
आहार में फल और सब्जियों को शामिल करने से आप कई बीमारियों से बच जाते हैं। इसमें मौजूद प्रोटीन, विटामिन, मिनरल और फाइबर जैसे पोषक तत्व शरीर को मजबूत बनाने के साथ-साथ आंतों को भी स्वस्थ रखते हैं।
नाश्ता न करना
आमतौर पर लोग सुबह ठीक से खाना नहीं खाते हैं। सुबह के नाश्ते में लोग चाय, ब्रेड या बिस्कुट खाते है। जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। आप इसमें अंकुरित अनाज, दलिया, सेब, नट्स या रोटी सब्जि भी खा सकते हैं। सुबह 8 से 9 बजे के बीच नाश्ता करें।
कोल्ड ड्रिंक्स
कुछ लोग प्यास लगने पर पानी पीने के बजाय कोल्ड ड्रिंक्स, पैकेज्ड जूस आदि का सेवन करते हैं। इन पेय पदार्थों में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है साथ ही ये एसिडिटी और कब्ज का कारण बनते हैं। ऐसे में प्यास लगने पर पानी या ताजा नींबू पानी पिएं।
एक ही स्थान पर बैठे रहना
आमतौर पर डेस्क जॉब वाले और दुकान के कर्मचारियों को बैठकर काम करना पड़ता है। यह कब्ज का एक बड़ा कारण है। लगातार बैठे रहने से आंतों और पाचन तंत्र पर असर पड़ता है। अगर आपको लगातार काम करने की मजबूरी है तो काम करते हुए थोड़ी देर सैर जरूर करें।

