इन लोगों में पाई जाती है विटामिन डी की कमी, जानें कारण और आज से ही बदल दें ये चीजें

भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के पास इतना वक्त नहीं होता कि वह अपने लिए भी कुछ समय निकाल सके। यही कारण है कि वह अपने शरीर के प्रति लापरवाह हो रहे हैं। अगर आप भी उनमें से हैं, तो आज हम आपको एक गंभीर बीमारी या यूं कहें कि आपकी हालत से रूबरू कराना चाहते हैं। दरअसल, इम्युनिटी को बूस्ट करने के लिए हमारे शरीर में सभी तरह के विटामिन्स का मौजूद होना बेहद जरूरी है। उन्हीं में से एक है विटामिन डी। और अगर विटामिन डी की कमी हो जाए तो बढ़ती उम्र के साथ आपकी हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।

वैसे तो सभी लोगों को विटामिन डी की जरूरत होती है, लेकिन कुछ लोगों को विटामिन डी की ज्यादा जरूरत होती है। ऐसे लोगों को धूप सेंकने के अलावा विटामिन डी की गोलियां भी लेनी चाहिए।

तो आइए सबसे पहले यह जान लेते हैं कि किन लोगों में विटामिन डी की कमी होती है।

दफ्तर जाने वाले लोग   

ऑफिस जाने वाले लोगों को धूप सेंकने का समय नहीं मिलता और वे ज्यादातर कंप्यूटर केसामने बैठकर काम करते हैं। डेस्क जॉब करने वाले ज्यादातर लोगों में विटामिन डी की कमी पाई जाती है।

55 साल के लोग

विटामिन डी की कमी का उम्र से गहरा संबंध है। 55 साल बाद वैसे तो शरीर में कई विटामिनों की कमी हो जाती है, लेकिन विटामिन डी की कमी ज्यादा नजर आती है। विटामिन डी की कमी से अकेलापन, नींद न आना, चिड़चिड़ापन, तनाव और जोड़ों में दर्द जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

ज्यादा नॉनवेज खाने वाले लोग

विटामिन डी की कमी उन लोगों में भी पाई जाती है जो हमेशा नॉनवेज खाते हैं । नॉन वेज प्रोटीन का हाई सोर्स होता है, लेकिन इससे विटामिन डी की पूर्ति नहीं हो पाती है। विटामिन डी पाने के लिए सब्जियां, फल और धूप बहुत जरूरी है।

हाई फैट वाले लोग

अगर आपका बॉडी मास इंडेक्स या उच्च बॉडी फैट प्रतिशत 30 से अधिक है, तो आपको विटामिन डी की कमी हो सकती है।

Tagged : / /

क्या ब्लड शुगर है आउट ऑफ कंट्रोल? बाबा रामदेव के इन उपायों से तुरंत करें क्योर

आजकल शुगर फ्री प्रोडक्ट्स का क्रेज बढ़ता जा रहा है। बाजार शुगर फ्री ड्रिंक्स और खाद्य उत्पादों से भरा है। कोरोना के बाद लोग सेहत को लेकर अलर्ट हो गए हैं। इसलिए लो कैलोरी के चक्कर में इन प्रोडक्ट्स का खूब इस्तेमाल हो रहा है।

अगर आप भी वजन कम करने और शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाइए, क्योंकि सिंथेटिक स्वीटनर से मोटापा, हार्ट प्रॉब्लम और डायबिटीज जैसी बीमारियां हो सकती हैं। कोरोना की तीन लहरों ने पहले ही शुगर के मरीजों में करीब 35 फीसदी की बढ़ोतरी की है।

डायबिटीज का रोग दीमक की तरह शरीर को धीरे-धीरे खोखला कर देता है। यह अग्न्याशय, हृदय, गुर्दे, आंखों और तंत्रिका तंत्र को नुकसान पहुंचाता है। इम्युनिटी वीक होने से कई बीमारियां शरीर में प्रवेश करने लगती हैं।

डायबिटीज कैसे होता है?

  • तनाव लेने से
  • समय पर न खाना
  • खराब जीवनशैली
  • जंक फूड का अधिक सेवन
  • कम पानी पीना
  • समय पर न सोना
  • व्यायाम न करना
  • अत्यधिक प्यास
  • लगातार पेशाब आना
  • हमेशा थका हुंआ
  • वजन बढ़ना
  • मुंह सूखना

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए योगासन

मंडूकासन, शशकासन, योगमुद्रासन, गोमुखासन, पवनमुक्तासन, उष्ट्रासन, वक्रासन, शीर्षासन, सर्वांगासन, हलासन, चक्रासन, पादहस्तासन, सेतुबंध आसन, शलभासन, मर्कटासन, भुजंगासन, उत्तानपादासन, नौकासन

बाबा रामदेव के बताए गए यह योगासन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल करने के साथ आप शरीर की अन्य कई बिमारियों को भी दूर कर सकते हैं। जैसे की मोटापा और पेट की चर्बी काम करना, हड्डीया मजबूत करना, माइग्रेन  के रोग  में मददगार,  कब्ज़ और गैस की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा स्ट्रेस, थकान, और चिंता भी दूर हो  जाते है। यहां तक की चेहरे में चमक और सुंदरता बढ़ती है और त्वचा मुलायम और खूबसूरत बनती है। यह आसान बालों को झड़ने से रोकने में मददगार है।

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए प्राणायाम

  • कपालभाति
  • उज्जायी
  • अनुलोम विलोम
  • भस्त्रिका
  • भ्रामरी

डायबिटीज के लिए एक्यूप्रेशर प्वाइंट्स

  • अंगूठे और इंडेक्स फिंगर के बीच में प्वाइंट को दबाएं।
  • छोटी उंगली और रिंग फिंगर के बीच में प्वाइंट्स को दबाएं।
Tagged : /
Verified by ExactMetrics