खाने की ये 5 चीजें बनाती हैं आपके फेफड़ों को मजबूत और स्वस्थ!

खाने की ये 5 चीजें बनाती हैं आपके फेफड़ों को मजबूत और स्वस्थ!

फेफड़े हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक हैं और कोरोना काल में इनकी महत्ता और ज़्यादा बेहतर तरीके से लोगों को समझ आयी है। आज के समय में मज़बूत और स्वस्थ फेफड़े आपके जीवित रहने की गारंटी बन गए हैं। वैसे तो प्राणायाम से आपके फेफड़े अपना काम बहुत अच्छे तरीके से करने में सक्षम हो जाते हैं लेकिन इसके अलावा सही खान पान भी इनके स्वास्थ्य के लिए बहुत ज़रूरी है। आज हम आपको बताते हैं खाने – पीने की वो 7 चीजें जिनसे आपके फेफड़े स्वस्थ होंगे

1 टमाटर


टमाटर हमारे रोज़मर्रा के खाने का हिस्सा हैं लेकिन शायद आप जानते नहीं होंगे कि इसमें मौजूद लाइकोपीन अस्थमा से ग्रसित लोगों में श्वास नली की सूजन को कम करता है और एक बहुत ही महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट है।

2 चुकंदर


चुकंदर नाइट्रेट्स समृद्ध होते हैं और इसीलिए फेफड़ों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत कारगर और लाभदायक हैं। चुकंदर शरीर में बहने वाले खून में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाते हैं। यही कारण है कि फेफड़ों की तकलीफ से जूझ रहे लोगों के लिए चुकंदर के सप्लीमेंट्स काफी फायदेमंद रहते हैं।

3 हल्दी


भारतीय खान-पान में हल्दी का हमेशा से ही बहुत महत्वपूर्ण स्थान रहा है। आयुर्वेद में भी हल्दी के अनेकों गुण बताये गए हैं। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन नामक यौगिक फेफड़ों के स्वास्थ्य और कार्यप्रणाली के लिए बहुत ही फायदेमंद है। यही कारण है कि इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए हमेशा से ही हमारे बड़े बूढ़ों ने खाने में और दूध के साथ हल्दी के सेवन पर ज़ोर दिया है।

4 जैतून का तेल


जैतून के तेल सबसे स्वास्थ्यवर्धक तेल के रूप  में जाना जाता है। जैतून के तेल में प्रचुर मात्रा में विटामिन ई और पॉलीफेनोल्स होते हैं जिनके कारण फेफड़ों से सम्बंधित रोगों जैसे अस्थमा का दुष्प्रभाव कम करने में काफी मदद मिलती है।

5 ग्रीन टी


अगर आप सोचते हैं कि ग्रीन टी सिर्फ वज़न कम करने के ही काम आती है तो आप इसके कई फायदे नहीं जानते। ग्रीन टी के अनेक फायदों में से एक फायदा है फेफड़ों के स्वास्थ्य में सुधार करना। ग्रीन टी में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट तत्व फेफड़ों की कार्य क्षमता में काफी सुधार कर देते हैं और लम्बे समय तक स्वस्थ बनाये रखते हैं।

याद रखें , आज के समय में यदि आपके फेफड़े स्वस्थ और मज़बूत हैं तो आप स्वस्थ और मज़बूत हैं। इसलिए खाने की इन चीजों को अपने आहार में ज़रूर शामिल करें।

Tagged :
Verified by ExactMetrics