माइग्रेन का दर्द होने पर ज़रूर करें ये 5 काम, मिलेगी राहत!

माइग्रेन का दर्द होने पर ज़रूर करें ये 5 काम, मिलेगी राहत!
माइग्रेन का दर्द जिन्हें होता है वही इसकी तकलीफ जानते हैं। ये दर्द इतना तेज़ होता है कि कुछ करने की न शक्ति रहती है और न ही मन। ये दर्द सिर के आधे हिस्से में होता है और तेज़ दर्द होने पर ये आँखों और कंधे में भी तीव्र दर्द पैदा करता है जिससे ऐसा लगने लगता है कि कहीं आपका सिर फट न पड़े। वैसे तो माइग्रेन रोकने का सबसे असरदार तरीका है इसे पैदा करने वाले कारणों से बचें जैसे गलत समय पर सोना उठना, बहुत ज़्यादा देर तक रात को जागना, भूखे रहना, बहुत ज़्यादा तेल मसाले वाला खाना खाना आदि।  लेकिन फिर भी माइग्रेन अगर हो जाता है तो आप ये सीधे सरल 5 काम कर सकते हैं जिससे आपको काफी राहत मिलेगी।

1 शोर और प्रकाश से दूरी
जिन्हें माइग्रेन होता है वो ये बहुत अच्छी तरह जानते हैं कि आवाज़ और रौशनी से उनका दर्द और बढ़ जाता है , ऐसे में अगर आपको माइग्रेन की शुरुआत हो चुकी है तो एक कमरे में जाकर लाइट्स बंद करके और हो सके तो आँखों पर काली पट्टी या कपड़ा रखकर लेट जाना चाहिए।  ये ध्यान रखें कि कमरे में बिलकुल शान्ति हो।

2  गर्म या ठंडी पट्टी
माइग्रेन का दर्द होने पर यदि आप दर्द वाली जगह पर आइस पैक रखेंगे तो वो स्थान सुन्न हो जाने पर आपको दर्द की अनुभूति कम होगी। आप अपनी गर्दन पर भी ठंडी पट्टी रख सकते हैं।  कुछ लोगों को गर्म पानी की थैली से आराम मिलता है क्योंकि उससे मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं।  माइग्रेन के दर्द को दूर करने का एक तरीका ये भी बताया गया है जिसमें आप अपने हाथ और पैर किसी बाल्टी में गर्म पानी में रखें और गर्दन के पिछले हिस्से पर (जहां बालों की रेखा ख़त्म होती है) आइस पैक रखें।  गर्म और ठन्डे का ये मिश्रण आपको काफी आराम पहुंचाएगा।

3 सिर की तेल मालिश
किसी भी घरेलू तेल से यदि माइग्रेन के दर्द के समय बहुत अच्छी तरह मालिश की जाए और मालिश के दौरान प्रेशर पॉइंट्स को अच्छी तरह दबाया जाए , तो दर्द में काफी राहत मिलती है। तेल को सिर में उँगलियों के अगले हिस्स्से से अच्छी तरह गोल गोल घुमाते हुए लगाएं। तेल लगने के कारण भी सिर की मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं।

4 कॉफी
माइग्रेन के दर्द में कॉफी अच्छा असर कर सकती है।  यदि आपको दर्द अभी  शुरू ही हुआ है तो ऐसे में एक बड़ा कप कॉफी का पीकर आप एक अँधेरे कमरे में लेट जाएँ।  कॉफी के साथ लेने पर दर्द निवारक दवाएं भी जल्दी असर करती हैं।  पर अगर रात हो गयी हो तो कॉफी पीना टालें क्योंकि कॉफी में मौजूद कैफीन आपकी नींद भगा देगा और माइग्रेन के दर्द से निजात के लिए अच्छी नींद बहुत जरूरी है।

5 पानी
माइग्रेन असल में शरीर में पित्त के बढ़ने से होता है।  ऐसे में शरीर से बाहर पित्त को निकालने का सबसे आसान तरीका है पानी पीना। माइग्रेन का दर्द होने पर डॉक्टर्स भी पानी खूब पीने की सलाह देते हैं।  इसलिए जैसे ही दर्द की शुरुआत हो, आप भी पानी की एक बोतल अपने पास रख लें और बार बार पानी पीते रहें।

वैसे तो माइग्रेन के दर्द के लिए दवाईयां भी हैं लेकिन दर्द निवारक दवाओं का ज़्यादा इस्तेमाल आपके स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। इसलिए पहले इन सरल तरीकों से शुरुआत करें।

Tagged :

These 6 important organs of your body get affected by Corona in the long run!

These 6 important organs of your body get affected by Corona in the long run!
Covid-19 has turned the entire world upside down. This is probably the deadliest pandemic that the world has witnessed in a long long time. The worst part is, this virus is mutating itself so rapidly that its newer strains are creating newer problems. The virus has killed an astounding number of people across the world. But we should not forget that there are those who have recovered from this too. But do you know that people who have recovered have their own set of problems from extreme fatigue to loss of memory? The reason why everyone is asking you to practice caution is because even if you recover from Covid-19, the virus has some long lasting effects on your body and some of its most vital organs. In most cases, six organs have been reported to suffer the greatest because of the Covid-19 virus and they are:

1 Heart
Those suffering or recovering from Covid-19 know that they suffered from abnormal heart rate, chest pain and heart palpitations but what they do not know is that there is a lingering post-Covid effect on heart health. Covid-19 can trigger major health risks like formation of blood clots and heart stroke.

2 Lungs
These are the most common and most widely affected organ by Covid-19 and the reason is known to us. The virus first attacks the lungs and even for those who have recovered from Covid, things are not the same when it comes to lung health. Even the younger set of patients who recovered from Covid-19 complain of continuous breathlessness and fatigue. The virus can cause inflammatory changes in the lungs which affects the lung tissue and sac in the long run. It even causes damage to the lungs in the long run.

3 Liver
People who are undergoing treatment for Covid-19 or those who have already recovered report abnormal liver function and increased level of liver enzymes. According to medical experts for many people , the liver function never gets back to normal long after recovery and this is because of the rush of cytokines in the body caused as a consequence of the drugs prescribed during the illness.

4 Kidneys
Low kidney function is slowly becoming one of the long term complications in Covid- recovered and Covid patients. Low urine output and frequent urination are some of the complications faced by many people and even the younger generation seems to be a victim of the same.

5 Brain
Mental confusion, dizziness, headaches and blurred vision are some of the most common after effects of Covid-19 in patients during and after the course of recovery. Studies have also shown that Covid-19 may also lead to Alzhiemer’s and Parkinson’s Disease in the long run.

6 Gastrointestinal
Patients undergoing treatment for Covid-19 and those who have already recovered develop complications like diarrhea, nausea, loss of appetite, abdominal pain and other digestive and other gastrointestinal issues. This happens because the body loses its capacity to absorb the nutrients properly.

If nothing has convinced you till now, about the severity of this virus then the health of these six organs of your body are motivation enough for staying safe and maintaining social distance. Better safe than sorry!

Tagged :
Verified by ExactMetrics