कोविड के दौर में कैसे लड़ें तनाव से ?

कोविड के दौर में कैसे लड़ें तनाव से ?
कोविड का ये डरावना दौर, महीनों से हम घरों में बंद हैं, दिन भर टीवी पर निराशा जनक खबरें सुनते हैं, दोस्तों और रिश्तेदरों से मिलने का बहुत मन करता है लेकिन हर बार अपने मन को मारते हैं- ये सब चीज़ें एक साथ मिलकर हम पर हावी हो रही हैं और इसका अंजाम है तनाव और मानसिक निर्बलता। लेकिन इस तनाव से लड़ने का तरीका जानना बहुत ज़रूरी है नहीं तो इसका असर कोविड बीमारी से भी खतरनाक साबित हो सकता है ।

1 व्यायाम और आहार का ध्यान रखें – याद रखें इन हालातों में अगर आपकी तबियत थोड़ी सी भी बिगड़ती है तो वो आपको बहुत ज़्यादा तनाव दे सकती है. मन में बुरे बुरे ख्याल आने लगेंगे , आपकी इम्युनिटी भी कम होगी, साथ ही आपके परिवार वालों को भी इस वजह से बहुत ही चिंता और परेशानी हो सकती है। इसलिए ये बहुत ही आवश्यक है कि आप अपने आप को स्वस्थ रखें जिसके लिए ज़रूरी है नियमित व्यायाम ! चाहे कोई भी छोटी सी सरल सी शारीरिक गतिविधि हो, लेकिन उसे रोज़ करें। पौष्टिक आहार खाएं – कभी कभी स्वाद के लिए खाना ठीक है लेकिन इस समय आप अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खा रहे हैं इसलिए पौष्टिक भोजन करें।

2 पूरी नींद – घर ही घर में रहने के कारण हर एक व्यक्ति अपना ज़्यादातर वक्त फोन पर बिताने लगा है – जिसके कारण वो रात को देर तक जागता है और फिर सुबह ऑफिस के काम के लिए उठ जाता है या घर के काम काज के लिए। नींद की ये कमी भी आपके मानसिक स्वस्थ्य के लिए अच्छी नहीं है। पूरी नींद आपका मन और दिमाग दोनों शांत रखती है इसलिए नींद कम से कम 7 घंटे की होनी ही चाहिए – एक साथ एक ही रात में – रात और दोपहर की मिला कर नहीं।

3 बात करते रहें – माना कि अपने परिवारजनों और मित्रों से मिल नहीं पा रहे हैं , लेकिन आज तकनीकी सुविधाओं के चलते आप किसी भी समय उनसे बात कर सकते हैं उन्हें देख सकते हैं। इसलिए जो भी आपके मन में चल रहा है उसे अपने करीबी लोगों से शेयर करते रहे। यकीन मानें आप अपने तनाव में बहुत कमी महसूस करेंगे और आपका मन बहुत हल्का हो जायेगा यदि आप किसी से इस बारे में बात कर लें।

4 कुछ खुद करके ध्यान बटायें – दिन भर में कोई एक काम ऐसा ज़रूर करें जो कि आपको बहुत पसंद हो और जिसे करते समय आप बाकी सब कुछ भूल जाते हैं। ये आपकी कोई हॉबी भी हो सकती है या ऐसा कुछ भी जो आप हमेश से करना चाहते हों। ऐसा करने से चाहे थोड़ी देर के लिए ही सही लेकिन आपका ध्यान सभी नेगेटिव बातों और खबरों से दूर होगा और आप अच्छा महसूस करेंगे।

5 आभारी बनें – दिन में एक बार मन से ईश्वर का धन्यवाद करें कि आप और आपके परिजन स्वस्थ हैं , दूर सही लेकिन सब स्वस्थ हैं। आज के समय में जीवन ही वरदान है ये बात खुद को याद दिलाते रहे। ध्यान करें – चाहे वो सिर्फ 10 मिनट हो – ये आप सोने से पहले कर सकते हैं। इससे चित्त शांत होता है।

6 प्रोफेशनल सलाह लें – अगर ये सब करने के बावजूद भी आपके मन में बुरे ख्याल आ रहे हैं , या बहुत अवसाद महसूस कर रहे हैं तो बेहतर है कि आप अपने डॉक्टर या सलाहकार से बात करें , सही समय पर ली गई सही सलाह किसी भी अनहोनी को टाल सकती है।

Tagged :

4 Celebrities who messed up their equation with Karan Johar

4 Celebrities who messed up their equation with Karan Johar
Nothing is permanent in the world of movies and the same goes for the relationships that people share here. Things and equations change as egos clash and misunderstandings sprout. Karan Johar – controversy’s favourite child- has had many such ups and down in his life. Here are 4 celebrities who had a fall out with Karan:

1 Kajol


Kajol and Karan had been buddies since ages. But then happened the notorious episode of ‘Ae Dil Hai Mushkil’ and ‘Shivaay’ and things turned really bitter between the two close friends. He simply cut off all the ties with Kajol. But later they sorted things out and solved the matter.

2 Kareena Kapoor Khan


Karan supposedly had a mini fall-out with his dear Bebo too. Apparently, he had Kareena in mind for the role of Naina in ‘Kal Ho na Ho’ (later played by Preity Zinta) but Kareena demanded remuneration equal to Sharukh. THings turned bitter for a while but then everything was sorted out and they were friends again.

3 Anurag Kashyap


At present Karan and Kashyap are cordial but there was a time when they were very hostile towards each other. Karan had called Anurag a ‘psychopath’ and Anurag had called him a ‘fat kid who was still in school’ . Both make different kinds of films and have different take on things. But their ugly spat was later sorted out and now all is almost well between the two.

4 Kartik Aryan


The newest heartthrob of girls – Kartik Aryan is the latest one to have a fall out with Karan. Kartik was to play the lead in Dharma Productions ‘Dostana 2’ but then something happened and he was thrown out of the film and he was replaced. Nobody knows the reason for this fallout but we are hoping that things take a better turn.

Tagged :
Verified by ExactMetrics