Include these 4 foods in your diet to suppress your hunger!

Include these 4 foods in your diet to suppress your hunger!
The biggest challenge in any weight loss story is controlling hunger . At some point, it becomes really difficult to control your appetite. So here we are telling you about 5 foods that may help control or suppress your appetite.

1 Dark chocolate
Dark chocolates are not just good for your heart but for your tummy too. 70 percent of this is made of cocoa and can suppress your appetite. It is low on calorie count and slows down your digestion hence keeps you feeling full for longer duration. But do not eat more than two pieces at a time.

2 Almonds
Almonds are packed with energy and are rich in Vitamin E, magnesium, fibre and antioxidants. If you eat almonds when you are experiencing hunger pangs, these will keep you satiated for a long time.

3 Ginger
Ginger, is a big part of Indian cuisine. Not only it enhances the taste, it is also good for getting rid of nausea and tiredness. It is also known to suppress hunger. You can add it in your morning tea or add it in your breakfast in some form. In any form it is very good to suppress hunger.

4 Cinnamon
This aromatic spice is added in Indian foods and curries. It helps to suppress the appetite by stabilizing blood sugar levels and delaying emptying of stomach. You can keep cinnamon in powdered form and sprinkle it on your tea or breakfast.

Remember, this is just a way of suppressing your appetite. But weight loss isn’t just about this You will have to start a proper workout too.

Tagged :

इन 5 तरीकों से रह सकते हैं आप बच्चों के सामने शांत !

इन 5 तरीकों से रह सकते हैं आप बच्चों के सामने शांत !
कहते हैं ‘शान्ति’ शब्द का अर्थ आप तब तक नहीं जानते तब तक आपके बच्चे न हों! क्योंकि इसके बाद आपके जीवन से ये शब्द गायब हो जाता है। बच्चों के सामने अक्सर माता पिता अपना आप खो बैठते हैं और ऐसा नहीं की वे अच्छे माता पिता नहीं हैं, असल में बच्चों का पालन पोषण बहुत ही धैर्य वाला काम है और ऐसे में कभी न कभी इंसान का धैर्य जवाब दे ही देता है। आज हम आपको बताते हैं ऐसे 5 तरीके जिनसे आप अपने बच्चों के सामने भी शांत रूप बनाये रख सकते हैं !

1 कमरे से बाहर चले जाएँ
बच्चे शैतानियां करेंगे ही – कभी कम तो कभी ज़्यादा और ऐसे में थकान के कारण गुस्सा होना स्वाभाविक है। लेकिन जब भी गुस्सा आये तो उस समय बच्चों पर चिल्लाने की जगह वो जगह छोड़ कर दूसरी जगह चले जाएं जैसे उस कमरे से बाहर निकल जाएं या २ मिनट के लिए बाथरूम में जाकर गहरी गहरी सांस लेकर बाहर आ जाएं। बच्चों को गुस्से में कहे गए शब्द ज़्यादा सकारात्मक असर नहीं करते !

2 परफेक्शनिस्ट न बनें
क्या आप हर चीज़ में परफेक्ट हैं ? अगर हैं भी तो क्या आप हमेशा से ऐसे थे ? बच्चों की शैतानियों पर ये बात ज़रूर सोचिए। दिमाग में ये बात आती हैं आप महसूस करेंगे कि बच्चों की हर बात को गंभीरता से लेने के कारण आप हमेशा स्ट्रेस में ही रहेंगे। इसलिए कुछ बातों को नज़रअंदाज़ करना सीखिए।

3 खुद को समय दीजिये
ज़्यादातर माता पिता इसलिए भी ज़्यादा गुस्सा हो जाते हैं क्योंकि वो बच्चों के कारण पूरे समय उन कामों में लगे रहते हैं जिनसे उन्हें कोई ख़ुशी नहीं मिलती। इसलिए ज़रूरी है कि दिन में कुछ वक्त वो कुछ ऐसा करें जिससे वो रिलैक्स हों – चाहे वो किताब पढ़ना हो या अपने पसंद की कोई फिल्म देखना या अपने किसी दोस्त या सहेली से फोन पर बातें। आपका मूड तुरंत ठीक हो जायेगा और काफी समय तक आपका गुस्सा कण्ट्रोल में रहेगा।

4 संगीत
संगीत बच्चों और बड़ों पर कमाल का असर करता है। आपको जब लगने लगे कि अब आपके धैर्य का बाँध टूटने ही वाला है , घर पर बच्चों की पसंद का अच्छा सा चुलबुला सा कोई गाना लगा दें। बच्चे भी खुश हो जायेंगे और आपका भी मन हल्का हो जायेगा। आप उन लोगों के साथ थोड़ी देर अगर डांस करेंगे तो भी ये आपके और बच्चों दोनों के लिए स्ट्रेस बस्टर का काम करेगा।

5 ये सोचिये कि ये हमेशा नहीं रहेगा
जब भी आपको बहुत गुस्सा आये तो ये सोचिये कि जल्द ही ऐसा वक्त आएगा जब आपके बच्चे अपनी ज़िंदगी और पढाई में व्यस्त हो जायेंगे और आपको उनके साथ इतना समय नहीं मिलेगा। ऐसा सोचते ही आपका दिमाग धीरे धीरे गुस्सा और झुंझलाहट भूल जायेगा।

याद रखिये, बच्चों का बचपन माता पिता के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण समय होता है लेकिन वही समय सबसे ज़्यादा यादगार भी होता है इसलिए बेहतर होगा उसे खुशनुमा रखें – बच्चों और माता पिता दोनों के लिए !

Tagged :
Verified by ExactMetrics