शाहरुख़ और गौरी की प्रेम कहानी किसी फ़िल्मी कहानी से कम नहीं है। हिन्दू लड़की और मुस्लिम लड़के के प्रेम पर कई फिल्में बनी हैं और इन सभी फिल्मों में हमने देखा है कि परिवारवालों का कितना विरोध इस तरह की शादियों में होता है। शाहरुख़ और गौरी के साथ भी कुछ ऐसा ही था। गौरी एक पंजाबी हिन्दू परिवार से थी जहाँ उन्हें मिनी स्कर्ट पहन कर आज़ादी से जीने का अधिकार था और जब उन्होंने शाहरुख़ से शादी की तो उनके परिवारवाले बुरी तरह घबरा गए क्योंकि उन्हें यही यकीन था कि अब गौरी की साड़ी ज़िन्दगी बुर्के में निकलेगी। इस बारे में शाहरुख़ ने खुलकर बताया।
एक बहुत पुराने टॉक शो में फरीदा जलाल से बात करते हुए शाहरुख़ ने बताया था कि किस तरह उनकी शादी पर लोगों ने शाहरुख़ के मुस्लिम होने को लेकर विचार प्रकट किये थे। शाहरुख़ ने बताया कि उस समय उनकी शादी के रिसेप्शन में वे पहुंचे थे और गौरी की तरफ के सभी बड़े बूढ़े रिश्तेदार खुसर पुसार कर रहे थे ” अरे मुस्लिम लड़का है… अब क्या ये गौरी का नाम बदल देगा ? क्या गौरी मुस्लिम बन जाएगी ?” तब शाहरुख़ ने सबके सामने गौरी को कहा था “चलो गौरी पहनो अपना बुर्का अब हम नमाज़ पढ़ेंगे। ” सारा परिवार आश्चर्य से उन दोनों को देखने लगा तब शाहरुख़ ने सबके सामने कहा ” अब से ये हर वक्त बुर्के में रहेगी, घर से बाहर कदम भी नहीं रखेगी और इसका नाम भी आयशा होगा , अब ये इसी तरह रहेगी.” ये अलग बात है कि थोड़ी ही देर बाद सबको पता लग गया कि शाहरुख़ मज़ाक कर रहे थे।
शाहरुख़ ने कभी गौरी को या उनके धर्म को बदलने की कोशिश नहीं की और न ही गौरी ने शाहरुख़ को। उनका कहना है कि उनके बच्चे भी अपने मन से अपने धर्म का चुनाव करेंगे क्योंकि उन्होंने अपने बच्चों को दोनों धर्मों के बार में बताया है और क्या चुनना है ये उनकी इच्छा है। मानना पड़ेगा , इन दोनों से सद्भावना की सही सीख मिलती है और सच्चे प्रेम की भी।

