आई पी एल का जोश धीरे धीरे बढ़ रहा है। हालांकि कोरोना ने काफी बंधन में बाँध दिया है लेकिन भारतीय और क्रिकेट का ज़बरदस्त रिश्ता है। जैसे भक्त और भगवान् का। इसीलिए बॉलीवुड में भी इस बात को भुनाने के काफी कोशिश की गयी है और बहुत सी क्रिकेट आधारित फिल्में भी बनायी गयी हैं। लेकिन वे सभी फिल्में सफल हुई ऐसा नहीं। आज हम आपको बताते हैं उनमें से 5 फिल्में जो सफल नहीं हो पायीं।
दिल बोले हड़िप्पा
इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे एक लड़की क्रिकेट खेलने का जूनून रखती हैं लेकिन बंधनों के कारण लड़का बन कर खेलती है। रानी मुख़र्जी ने इसमें क्रिकेटर का रोल निभाया था। फिल्म की कहानी बेहद कमज़ोर थी और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी।
अव्वल नंबर
आमिर खान की फिल्में वैसे तो हमेशा देखने लायक होती हैं लेकिन इस फिल्म ने लोगों को बहुत निराश किया। आमिर खान इस फिल्म में एक क्रिकेटर बने थे। फिल्म में देव आनंद भी थे जिन्होंने कई किरदार निभाए थे। फिल्म की कहानी इतनी ढीली और ख़राब थी कि फिल्म को दर्शक ही नहीं मिले।
मीराबाई नॉट आउट
मंदिरा बेदी इस फिल्म की हीरोइन थी जिसके लिए क्रिकेट ही उसका पहला प्यार है। तो जब उन्हें हीरो ऐजाज़ खान प्रोपोज करते हैं तब भी वे सगाई के दिन क्रिकेट मैच ही खेलना चाहती है चाहे वो मोहल्ला क्रिकेट ही क्यों न हो। फिल्म इतनी कमज़ोर स्क्रिप्ट पर बनायीं गयी थी कि दारःस्क मिलने मुश्किल हो गए थे और फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई।
विक्ट्री
अब जिस फिल्म में हरमन बावेजा हो उसका क्या हाल होगा ये आप खुद ही सोच सकते हैं ऊपर से कमज़ोर स्क्रिप्ट। फिल्म में वकार यूनिस और सनथ जयसूर्या जैसे महान क्रिकेटर्स की गेस्ट अपीयरेंस भी थी लेकिन वे भी फिल्म को डूबने से नहीं बचा पाए।
द ज़ोया फैक्टर
ये एक सुपरहिट उपन्यास पर बनी थी। उपन्यास तो लोगों में बहुत लोकप्रिय हुआ लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पायी। सोनम कपूर का ग्लैमर और क्रिकेट का जूनून दोनों ही इस फिल्म को नहीं बचा पाए और फिल्म कब आयी कब गयी हो गयी।
इनके अलावा भी बहुत सी फिल्में ऐसी थीं जो क्रिकेट पर आधारित थीं और फ्लॉप रहीं। लेकिन ये 5 हमारी लिस्ट तक पहुंची। क्या आपको भी ऐसी कोई फिल्म याद है ?

