क्या पुल अप बार्स पर लटकने से बढ़ती है बच्चों की हाइट? जानिये सच!

बच्चों की ग्रोथ ठीक से हो, वे एक स्वस्थ बच्चे की तरह बड़े हों , एक्टिव बनें , ये हर माता पिता की इच्छा रहती है और खासकर आज के समय में जब जंक फ़ूड ने हमारी डाइनिंग टेबल्स पर जगह बना ली है और बच्चों ने कम्प्यूटर्स, मोबाइल और लैपटॉप को अपना साथी बना लिया है। खेल-कूद का वक्त अब पहले से बहुत घट चुका है। ऐसे में पेरेंट्स को ये चिंता अक्सर सताती है कि उनके बच्चे ठीक से बढ़ेंगे कैसे! हमारे बचपन में आपको याद होगा हमारे बड़े कहते थे ‘खूब लटका करो जल्दी लम्बे हो जाओगे ‘ और हम ऐसा करते भी थे। पर क्या ये सच है ? आइये जानें।

बार्स सीधे तौर पर हाइट नहीं बढ़ातीं हैं लेकिन इन्हें इस्तेमाल करने से बच्चे का पोश्चर यानी खड़े होने और बैठने के समय उसके शरीर की स्थिति कैसी हो, इसे बहुत अधिक सुधारता है। आपका बच्चा यदि इन बार्स पर लटकता है तो उस समय वो अपने शरीर के ऊपरी भाग की मसल्स का इस्तेमाल करता है जिसमें छाती, हाथ , कंधे और कमर शामिल हैं। जब बच्चा लटकता है तो इन मांसपेशियों में खिंचाव आता है , ये ज़्यादा लचीली बनती हैं और सीधी होती हैं।.

जिन बच्चों को झुक कर बैठने या चलने की आदत होती है , उनके लिए तो ये बार्स काफी लाभदायक हो सकती हैं। असल में बैठने और खड़े होने का गलत तरीका बढ़ते हुए बच्चों की बढ़ती हुई मसल्स पर अकारण बोझ डालता है जिससे उनकी मांसपेशियों, जोड़ों और हड्डियों तीनों पर बुरा असर पड़ता है और साथ ही साथ उनके आत्मविश्वास को भी प्रभावित करता है। बार्स पर लटकने से बच्चों की गर्दन और कंधे की मसल्स रिलैक्स होती हैं और आगे के जीवन में भी गर्दन, पीठ और कन्धों की परेशानियों से उन्हें छुटकारा मिलता है।

अगर आपके बच्चे ने अभी ये बार्स इस्तेमाल करनी शुरू की हैं तो उन्हें ये बताएं कि वे धीरे धीरे इस पर अपना समय बढ़ाएं। शुरुआत में वे 3 से 5 सेकंड्स तक ही बार को पकडे रख पाएंगे और इसमें कोई बुराई नहीं। शुरुआत में समय कम ही होना चाहिए। फिर बाद में बहुत धीरे धीरे उनकी शरीर की क्षमता के अनुसार उनसे समय बढ़ाने को कहिये। वे आगे बढ़ते बढ़ते 15 – 20 सेकण्ड्स के समय तक पहुँच सकते हैं। बार की ऊँचाई भी इस तरह की होनी चाहिए की बार पकड़ते समय न तो वो बहुत ज़्यादा आसानी से पकड़ में आ जाएं और न ही बार्स छोड़ते समय बच्चों को बहुत ज़्यादा ऊँचाई से कूदना पड़े। खासकर छोटे बच्चों के लिए ये सावधानी ज़रूरी है। याद रखें, बार्स पर लटकने से धीरे धीरे आपके बच्चे की मसल्स लचीली और मज़बूत होंगी और सीधी होने के कारण उसकी लम्बाई भी ज़रूर बढ़ेगी लेकिन ये भी याद रखें कि इसके अलावा आपको उसे योग के विभिन्न पोसेस जैसे ताड़ासन, भुजंगासन आदि भी करवाने चाहिए।

सबसे महत्वपूर्ण बात, बच्चे की हाइट का बहुत ज़्यादा टेंशन न लें क्योंकि इसमें अनुवांशिक तत्व भी शामिल होते हैं। यदि आपके परिवार में सबकी हाइट कम है तो बच्चे को ज़्यादा ज़ोर ज़बर्दस्ती न करें। उसकी ग्रोथ सही समय पर अगर हो रही है और वो एक स्वस्थ बच्चा है जो खुलकर खेलता है और थकता नहीं तो चिंता की कोई बात नहीं। बार्स इस्तेमाल करने से उसकी मसल्स मज़बूत और लचीली होंगी जो उसके आगे तक के जीवन में काम आएगा।

Tagged :

Best ways to consume onions for effective weight loss

Weight loss journeys are always motivating and informative as well. From every weight loss journey, we learn a thing or two about losing those extra kilos. Using onions for weight loss has been known to us from quite some time now but do we know the correct way to consume them to lose weight effectively? Let us tell you some important things.

Just eating onions may have its health benefits but to reach your weight loss target, you must eat them right! Onions are a rich source of soluble fiber which can keep your gut super healthy. It is a strong probiotic food which helps in weight loss. But you must consume it the right way. There are two best ways of consuming onions that can surely aid in weight loss.

Onion soup
Soups are as such great for your health and digestive system and onion soup is great for both gut health and weight loss. To make this soup, take six large onions (grated), other vegetables like tomatoes, carrots, ginger, garlic, and olive oil. First heat a soup pan and add olive oil to it. Sauté the grated ginger garlic in this oil then add the onions and other vegetables. Add black pepper and salt as per your taste. Now add water and then cook this soup in water for at least 15 minutes. Relish this super healthy probiotic soup.

Onion juice
You just need a few things to make this juice. Take a medium sized onion, three cups of water and a mixer. Now boil the water and add diced onion to it. Let it rest in it till the water comes back to normal temperature. Then por this mixture of water and onion in the mixer and grind it. The juice is ready. You can add a bit of salt to it, otherwise without salt is ok too. Consume it any time of the day except in the morning on an empty stomach.

Follow these two ways of consuming onions and you will not be disappointed.

Tagged :
Verified by ExactMetrics