क्यों बढ़ती जा रही है महिलाओं में बांझपन की समस्या?

महिलाओं का जीवन पुरुषों के मुकाबले हमेशा कठिन ही रहा है । सामाजिक, मानसिक और शारीरिक तौर पर महिलाएं पुरुषों से कहीं ज़्यादा तकलीफ उठाती आयी हैं । आज भी हमारे यहां महिलाओं की ज़िंदगी परिवार और बच्चों के इर्द गिर्द ही घूमती है । ऐसे में अगर उन्हें बच्चा कंसीव करने में मुश्किल होने लगे तो उनके लिए काफी मुश्किल हो जाता है । आजकल ये समस्या पहले से कहीं ज़्यादा बढ़ गयी है और इसके कई कारण भी हैं। आज जानते हैं उन्हीं कारणों के बारे में ।

1 दुगनी ज़िम्मेदारी दुगना स्ट्रेस:
आजकल अधिकतर महिलाएं काम काजी हैं लेकिन सामाजिक ढांचे में कोई बदलाव नहीं आया । आज भी घर के सारे कामों की ज़िम्मेदारी महिलाओं पर ही है । उनकी सहायता या तो पति अक्सर कार्टर ही नहीं या करते भी हैं तो वो बराबरी की नहीं होती । इसी कारण महिलाएं ज़्यादातर घर और ऑफिस दोनों के काम के बोझ तले दबी रहती हैं और निरंतर स्ट्रेस में रहती हैं । जब भी शरीर और दिमाग स्ट्रेस में होता है , आपके हॉर्मोन संतुलित नहीं रहते और शरीर गर्भ धारण नहीं कर पाता ।

2 गलत खान पान:
आजकल हर जगह फ़ास्ट फ़ूड कल्चर आ गया है ।पहले कैसा खत्म अब नहीं रहा । घर के पौष्टिक खाने की जगह अब पिज़्ज़ा, सैंडविच, पास्ता जैसे फास्ट फूड्स ने ले ली है । इनसे भूख तो कम समय में मिट जाती है और स्वाद भी आता है लेकिन शरीर को कोई पोषक तत्व नहीं मिलता । अच्छे खाने के अभाव में शरीर में मिनरल्स, प्रोटीन आदि का अभाव रहता है जिसके कारण शरीर स्वस्थ नहीं रहता और अस्वस्थ शरीर में गर्भ धारण करने में मुश्किल होती है ।

3 बढ़ता मोटापा और घटता शारीरिक श्रम:
जॉब के कारण महिलाओं का स्ट्रेस भले ही बढ़ गया हो लेकिन शारीरिक श्रम पहले के मुकाबले कम हो गया है । आजकल घरेलू कामों के लिए ज़्यादातर मेड का चलन है और ऑफिस व घर के बीच ताल मेल बिठाते हुए महिलाओं को खुद के लिए समय भी नहीं मिल पाता जिसके कारण शरीर को व्यायाम नहीं मिल पाता । व्यायाम बहुत आवश्यक है और इसके अभाव मम भी शरीर का नुकसान होने लगता है, मोटापा बढ़ने लगता है । भारी शरीर में गर्भ धारण करना और भी मुश्किल हो जाता है ।

4 नींद की कमी:
काम का बोझ, ऑफिस का स्ट्रेस और ऊपर से मोबाईल फ़ोन्स और लैपटॉप पर देर रात काम या नेट सर्फिंग करना महिलाओं में नींद की कमी का कारण बन जाते हैं । नींद की यही कमी धीरे धीरे महिलाओं के शरीर में कई नेगेटिव परिवर्तन लाने लगती है और गर्भ धारण करने की क्षमता पर भी इसका असर पड़ता है ।

ये चार ही नहीं, इनके अलावा भी कई कारण हैं जैसे पोलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम , डिप्रेशन, डायबिटीज, अनीमिया आदि। इन सबके कारण भी महिलाओं को गर्भधारण में बहुत परेशानी होती है । कुल मिलाकर सब चीज़ें इस बात की ओर इशारा करती हैं कि संतुलित जीवन, आहार और व्यायाम बहुत जरूरी है और इन तीनों के ही अभाव के कारण बहुत सी तकलीफें हो जाती हैं ।

Tagged :
Verified by ExactMetrics