वास्तु: बार बार असफलता मिलने पर लगाएं चिड़िया का चित्र इस दिशा में !
किसी भी कार्य को करते हुए हमारे दिमाग में पहला विचार ये आता है कि हमें इसमें सफल होना ही होना है लेकिन फिर भी कई बार अलग-अलग कारणों की वजह से ये सफलता हमसे दूर भागती रहती है। बहुत से लोगों को बहुत मेहनत करने पर और पूरे मन से काम करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिलती है , ऐसे लोगों को अपने घर में पक्षियों का चित्र लगाना चाहिए। पक्षियों का चित्र घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है।
वास्तु के हिसाब से पक्षियों को शुभ माना जाता है। जहाँ चिड़ियों और पक्षियों की चहचहाट होती है वहां का माहौल अपने आप ही खुशनुमा हो जाता है। वैसे आप घर में असली पंछी भी रख सकते हैं। लेकिन अगर आप किसी कारणवश ऐसा करने में असक्षम हैं या पंछियों को बंदी बनाना आपको पसंद नहीं तो पंछियों के चित्र या मूर्ति रखने से भी घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा और नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलेगा।
पंछियों का चित्र लगाने या उनकी मूर्ति लगाने के लिए सबसे उपयुक्त दिशा पूर्व दिशा मानी गई है। अपने घर की बाईं तरफ की दीवार पर अगर आप किसी चिड़िया का चित्र लगाएंगे तो धीरे धीरे आपको अपने हर काम में सफलता मिलती नज़र आएगी।
अगर आपको लगता है कि हर बार की असफलता के कारण आपका हौंसला टूट गया है और आपके आत्मविश्वास में बहुत कमी आयी है तो आप अपने घर में एक उड़ती चिड़िया जैसे कि किसी पहाड़ी चिड़िया का चित्र लगाएं। जिस तरह से एक चिड़िया ऊँचे आकाश में पूरे आत्मविश्वास के साथ उड़ती है हर रोज़ एक नयी मंज़िल की ओर , उसी तरह से उड़ती चिड़िया का चित्र लगाने से आपका आत्मविश्वास भी ऊपर की ऒर बढ़ता हुआ नज़र आएगा। हर रोज़ उड़ते पंछी का चित्र देखने से आपका उत्साह बढ़ेगा और आप दुगनी ऊर्जा से काम में जुट कर सफलता हासिल कर पाएंगे।




































