क्या नुक्स निकालने वाले पति को खुद में कोई बुराई नहीं दिखती ?
शादी एक पवित्र रिश्ता है, जो दो लोगों के बीच प्यार, विश्वास और सम्मान पर आधारित होता है। इस रिश्ते को बराबरी का रिश्ता कहा जाता है लेकिन क्या सच में ये रिश्ता बराबरी का होता है ? अक्सर हम पत्नी को ही पति की खुशी , आराम और इच्छाओं को अपनी खुशी, आराम और इच्छाओं से ऊपर रखते देखते हैं । वे खुद के बारे में सबसे अंत में सोचती हैं और इतना सब करने के बावजूद भी अगर उन्हें ऐसा पति मिल गया जिसे नुक्स निकालने की आदत है , तो समझो हो गया उनका जीवन नर्क ! कुछ पति ऐसे होते हैं, जो अपनी पत्नी को हमेशा कमतर महसूस कराते हैं। वे हर समय उनकी गलतियों पर ध्यान देते हैं और उन्हें सुधारने के लिए कहते हैं। ऐसा करने से पत्नी को लगता है कि वह कभी भी अच्छा नहीं कर सकती है, वह अपने पति से प्यार और सम्मान चाहती है और मिलता है उसका उलट।
यहाँ ध्यान देने वाली बात ये है कि नुक्स निकालने वाले पति खुद भी परफेक्ट नहीं होते हैं, उन्हें बस हर चीज परफेक्ट चाहिये और वो भी उनके हिसाब से । वे भी कई गलतियाँ करते हैं। लेकिन वे अपनी गलतियों को स्वीकार नहीं करते हैं क्योंकि ऐसे पतियों का ईगो बहुत ज्यादा बड़ा होता है । वे अपनी पत्नी को ही दोष देते हैं । ऐसा करने से पत्नी को लगता है कि हर व्यक्त वो ही और वह अपने पति के साथ खुश नहीं रहती है.
अगर आपके पति भी ऐसे हैं, तो आपको कुछ बातों का प्रयास कर सकती हैं :
1 अपने पति को समझने की कोशिश करें कि वह ऐसा क्यों कर रहा है. क्या वह तनावग्रस्त है? क्या वह अवसाद से पीड़ित है? क्या उसे कोई मानसिक बीमारी है?
2 अपने पति से बात करें और उन्हें बताएं कि आपको उनकी टिप्पणियों से कैसा महसूस होता है.। उन्हें बताएं कि आप उनकी मदद करना चाहती हैं, लेकिन उनकी टिप्पणियां आपको आहत करती हैं।
3 अपने पति को प्रोत्साहित करें कि वह अपनी गलतियों को स्वीकार करे और सुधार करे। हालांकि इसकी संभावना बहुत कम है !
4 अपने पति के साथ समय बिताएं और उन्हें बताएं कि आप उनसे प्यार करती हैं और जैसे आप उन्हें उनकी कमियों के साथ भी स्वीकार करती हैं वैसे ही उन्हें भी आपकी कुछ कमियों को स्वीकार करना चाहिए ।
अगर आप अपने पति की मदद करने की पूरी कोशिश कर चुकी हैं, लेकिन वह नहीं सुधर रहे हैं तो आपको एक पेशेवर की मदद लेने पर विचार करना चाहिए। एक काउंसलर आपको और आपके पति को आपके रिश्ते को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। कई बार पति नुक्स निकालने के इतने आदी हो जाते हैं कि जरा सी गलती पर उनका पारा चढ़ जाता है और घर का माहौल हिंसक तक हो जाता है । अपने पति को इस हद तक छूट कभी न दें क्योंकि आपका भी स्वाभिमान है । ये अच्छी बात है कि आप अपनी शादी अच्छी तरह निभाना चाहती हैं लेकिन इसकी जिम्मेदारी आपके पति की भी है ! यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि आप अकेली नहीं हैं, ऐसे कई महिलाएं हैं, जिनके पति भी ऐसे हैं। आप अपनी समस्याओं के बारे में बात कर सकती हैं और आपके लिए मदद मिल सकती है।





