वजन कम करने के लिए इन 3 तरीकों से करें हल्दी का उपयोग !
हल्दी का स्थान भारतीय रसोई में काफी ऊंचा है क्योंकि ये एक बहुत ही गुणकारी चीज़ है। चाहे एंटीसेप्टिक के रूप में हो या खाने का स्वाद बढ़ाने के रूप में या फिर चेहरे का सौंदर्य निखारने के लिए , हल्दी बहुत सी जगह अपना जादू दिखाती है। शायद आप नहीं जानते होंगे कि इन सबके अलावा हल्दी वजन कम करने में भी काम आ सकती है। आइये आज आपको बताएं हल्दी को इस्तेमाल करने के 3 तरीके जिससे वजन कम करने में सहायता मिलेगी।
1 हल्दी-दालचीनी की चाय
हल्दी और दालचीनी दोनों ही गुणों की खान हैं। और वजन कम करने के लिए आपको इन्हें किस तरह इस्तेमाल करना है आइए जानें। एक कप पानी में आधा चमची दालचीनी पाउडर दाल कर इतना उबालें कि पानी आधा रह जाए। आधा हो जाने पर इसे गैस से उतार लें और गुनगुना होने तक इंतज़ार करें। फिर इसमें एक चमची हल्दी का पेस्ट और आधा चमची पुदीने का पेस्ट मिलायें और फिर इस पूरे मिश्रण को छान कर पी लें। इससे न सिर्फ वजन कम करने में सहायता मिलेगी बल्कि पाचन भी दुरुस्त होगा।
2 हल्दी-लहसुन का पेय
एक छोटे कप में 90 मिली पानी लें और इसमें एक बड़ा चम्मच नीम्बू का रस , एक छोटी चमची हल्दी का पेस्ट और आधी चमची लहसुन का पेस्ट मिला लें। सबको अच्छी तरह मिला लें और फिर पी जाएं। इसे पेय से न केवल वजन घटाने में सहायता मिलती है बल्कि डाइबिटीज़ और हाइपरटेंशन को नियंत्रित करने में भी मदद मिलती है।
3 हल्दी वाला दूध
एक कप गरम दूध में एक चम्मच हल्दी का पाउडर अच्छी तरह मिला लें और रात को सोने से पहले पी जाएँ। नियमित रूप से ये दूध पीने से न केवल आपको वजन कम करने में सहायता मिलेगी बल्कि बीमारियों से लड़ने के लिए आपकी इम्यूनिटी भी बढ़ेगी।
तो फिर देर मत करिये और हल्दी को अपने खान-पान में इन 3 तरीकों से शामिल कीजिये।














