अगर अपर और मिड एब्स यानी पेट के ऊपरी और बीच वाले भाग में जमा फैट काफी खराब लगता है। इस फैट को कम करना काफी मुश्किल होता है। कुछ एक्सरसाइज और डायट को फॉलो किया जाए तो आप इससे भी छुटकारा पा सकते हैं। इनही के साथ कुछ ड्रिंक हैं जो आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर वेट लॉस और बेली फैट कम करने में मदद करती है।
- ग्रीन टी – ग्रीन टी मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है ऐसे में ये फैट बर्न करने में और वजन घटाने में मदद करती है। इसे बनाने के लिए पानी गर्म करें और फिर टी बैग को एक कप गर्म पानी में डाल दें। कुछ देर इसे ऐसे ही रहने दें और फिर इस चाय को पीएं।
- दालचीनी और शहद– दालचीनी और शहद भी बेली फैट में मददगार साबित होता है। एक गिलास पानी में दालचीनी पाउडर और शहद डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इस पानी को सुबह खाली पेट पिएं। ध्यान करें कि ड्रिंक के लिए आप जिस पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं वह गर्म न हो बल्कि कमरे के तापमान पर होना चाहिए।
- खीरे, नींबू और अदरक का पानी – इसे बनाने के लिए कटा हुआ खीरा, 1 नींबू , 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक, पानी और पुदीने के पत्ते को पानी में डालकर रात भर भीगने दें। अगली सुबह, पानी को छान लें और इसे पूरे दिन पीएं। इसे चार हफ्ते तक पियें और आपको फर्क नजर आने लगेगा
- अजवाइन का पानी – अजवाइन के बीज मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। अजवायन पाचन को बढ़ाता है और पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण में मदद करता है। ये ड्रिंक बनाने के लिए दो चम्मच भुने हुए अजवाइन के बीज को एक गिलास पानी में रात भर भिगोएं। सुबह उठकर इसे गैस पर उबालें और गुनगुना होने पर शहद मिलाकर सेवन करें।
- सेब का सिरका – सेब का सिरका यानी एप्पल साइडर विनेगर बहुत फायदेमंद है। सुबह खाली पेट एक गिलास पानी में एक छोटा चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पीने से मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है, साथ ही पेट की चर्बी भी कम होती है।
- पाइनएप्पल का जूस – अनानास के रस में ब्रोमेलैन नामक एंजाइम होता है। यह प्रोटीन को मेटाबोलाइज करने में मदद करता है, जो बदले में पेट की अतिरिक्त चर्बी को जलाने में मदद करता है।















