विराट और अनुष्का के घर नन्हे क़दमों की आहट! शेयर की प्रेग्नेंसी की खुशखबर!

Shares

विराट और अनुष्का जिन्हें लोग प्यार से ‘विरूष्का’ कह कर पुकारते हैं – ने इस टेंशन भरे साल 2020 में लोगों को खुश होने का एक कारण दे दिया।  आज ही विराट और अनुष्का  ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट्स पर एक ही मेसेज के द्वारा सबको ये खुशखबरी दी कि उनके घर आँगन में जल्दी ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है और वे दोनों पहली बार माता-पिता बनने की राह पर हैं । अभी कुछ ही दिनों पहले करीना और सैफ ने अपनी  दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था और अब ये खुशखबर।  बॉलीवुड में एक के बाद एक बुरी ख़बरों के बीच इन खुशखबरियों ने फैंस को खुश होने का मौका दिया है।

विराट और अनुष्का दोनों ने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा “और इस तरह हुए हम तीन” . फोटो में अनुष्का का बेबी बम्प भी दिख रहा है।  बच्चे के आगमन की सूचना देते हुए विराट और अनुष्का ने खुलासा किया कि बच्चे का जन्म जनवरी 2021 में होगा। विराट और अनुष्का की शादी 2017 में इटली में एक बहुत ही खूबसूरत समारोह में हुई थी।  शादी की खबर भी उनके फैंस तक शादी होने के बाद ही पहुंची थी , इससे पहले किसी को कुछ पता नहीं था।

ये खबर सोशल नेटवर्क पर आते ही दोनों के फैंस में खलबली मच गयी और शुभकानाओं की तो जैसे बाढ़ आ गयी। बहुत से लोगों ने अपने अंदाज़ में मीम्स बना कर भी इस खुशखबरी को सेलिब्रेट भी किया।  फिल्म इंडस्ट्री से भी कई कलाकारों ने विरूष्का को बधाइयाँ दीं।  करण जौहर , कटरीना कैफ, आयुष्मान खुराना, प्रीती ज़िंटा, स्वरा भास्कर , प्रियंका चोपड़ा आदि ने अपनी ख़ुशी और प्यार व्यक्त किया। एक बात तो तय है कि विरूष्का की संतान चाहे वो बेटा हो या बेटी , बहुत ही प्रतिभावान तो होगी ही अपने आकर्षक माता-पिता की तरह गज़ब की खूबसूरत भी। तो इंतज़ार कीजिये जनवरी 2021 का!

Shares
Tagged :
Verified by ExactMetrics